Summary: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ये चोगा स्लीव्स सूट लुक हैं बेमिसाल, आप भी करें ट्राई:
बॉलीवुड की अभिनेत्रियाँ हमेशा फैशन ट्रेंड्स सेट करती रही हैं। इस बार उन्होंने चोगा स्लीव्स सूट में अपने लुक से सबका ध्यान खींचा। कृति सेनन से लेकर शहनाज गिल तक, इन एक्ट्रेसेस ने इस ट्रेंड को पूरी स्टाइल और एलिगेंस के साथ कैरी किया।
Choga Suit Celebrity Looks: लड़कियों को सूट या किसी भी ड्रेस में अलग-अलग तरह के डिज़ाइन पहनना बहुत पसंद होता है। इनमें से कई डिज़ाइन ऐसे होते हैं, जिनके बारे में हम ज्यादा नहीं जानते। लेकिन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ की वजह से हमें अक्सर इन डिज़ाइनों के बारे में पता चल जाता है। इसी कड़ी में चोगा डिज़ाइन का नाम पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में है, जिसे बॉलीवुड अभिनेत्रियां अक्सर पहनते हुए नजर आ रही हैं। इसके बाद फैशन लवर्स भी यही कह रहे हैं कि यह डिज़ाइन एक्ट्रेसेज़ को बेहद भा रहा है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि आखिर चोगा डिज़ाइन क्या है, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
चोगा डिज़ाइन क्या है?
चोगा सूट सेट ट्रेडिशन और वेस्टर्न फैशन का बेहतरीन मेल है। इसे चुघा या चुगा भी कहते हैं। यह एक लंबी स्लीव्स वाली ड्रेस होती है, जिसे अक्सर एंब्रॉयडरी वाली पायजामा या पटियाला पैंट और दुपट्टा के साथ स्टाइल किया जाता है। चोगा आउटफिट अक्सर ठंड के मौसम में ही पहना जाता है और इसे वेलवेट या वूलन क्लॉथस में बनाए जाते हैं। आइए जानते हैं किन-किन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अब तक इस डिज़ाइन को स्टाइल किया है।
कृति सेनन
अपनी फिल्म की प्रमोशन के दौरान कृति ने ग्रीन कलर के फुल चोगा स्लीव लूज फिटेड कुर्ते के साथ मैचिंग जैकेट कैरी की। इस जैकेट पर डार्क ग्रीन और गोल्डन जरी का शानदार डिजाइन था, जिसने पूरे लेयर वाले आउटफिट को और भी खूबसूरत और ग्रेसफुल बना दिया। इसे चौड़े हेमलाइन वाले गोल्डन पलाजो के साथ पेयर किया गया, जो लुक को ट्रेंडी बनाता है। कृति ने इस लूज फिटिंग कुर्ते के साथ सेंटर पार्टिंग वाली हेयरस्टाइल और ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी चुनी, जिससे उनका लुक परफेक्ट और स्टाइलिश नजर आ रहा था।
सबा आज़ाद
सबा आज़ाद ने नेवी ब्लू सिल्क वेलवेट का चोगा स्लीव्स वाला कुर्ता पहना, जिसकी डीप वी नेकलाइन और स्लीव्स पर हाथ से किया गया जरदोज़ी वर्क लुक को बेहद ग्रेसफुल और एलिगेंट बना रहा था। उनके साथ हसीना ने फ्लेयर्ड ग्रीन प्लाजो पहना, जिसपर हैवी जरदोज़ी वर्क था, और गले में कोई नेकलेस नहीं होने के बावजूद कानों में पहने इंट्रिकेट गोल्ड टोन ईयररिंग्स ने पूरे लुक को स्टाइलिश और आकर्षक बना दिया, जो फैशन लवर्स और ट्रेडिशनल-वेस्टर्न फ्यूजन लुक के लिए परफेक्ट है।
सान्या मल्होत्रा
सान्या मल्होत्रा ने मैरून वेलवेट चोगा-कुर्ता पहना, जिस पर गोल्ड एम्ब्रॉयडरी का खूबसूरत काम किया गया था। उन्होंने इसे रॉयल ब्लू पलाज़ो पैंट के साथ पेयर करके एक स्टाइलिश लुक बनाया। उनके बाल नीट बन में थे और मेकअप को उन्होंने मिनिमल स्मोकी आईज़ के साथ रखा, जिससे उनका लुक एलिगेंट नजर आया। कानों में स्टाइलिश झुमके और माथे पर बिंदी ने उनके ट्रेडिशनल लुक को पूरा किया।
कंगना रनौत
कंगना रनौत ने पेस्टल पिंक टीशू चोगा-कुर्ता सेट पहना, जिसे हेना कोचर ने डिज़ाइन किया है। उनके चोगा स्लीव्स वाले कुर्ते पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी ने लुक को बेहद एलिगेंट और रॉयल टच दिया। इसे एंकल-लेंथ पायजामा और मैचिंग दुपट्टा के साथ पेयर किया गया। इस लुक को बैलेंस करने के लिए कंगना ने अपने बाल खुले रखे और कानों में स्टाइलिश ईयररिंग्स पहने, जिससे उनका ट्रेडिशनल लुक पूरा हुआ।
शहनाज गिल
शहनाज ने रॉयल ब्लू चोगा स्लीव्स वाला कुर्ता मैचिंग रॉयल ब्लू प्लाजो पैंट के साथ स्टाइल किया, जो लुक को सिंपल और स्टाइलिश बना रहा था। उनके आउटफिट के बॉर्डर पर गोल्डन लेस बॉर्डर की खूबसूरत डिटेल है, साथ ही पूरे आउटफिट पर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की बारीकियां इसे और भी अट्रैक्टिव बना रही हैं। शहनाज ने इस लुक के साथ कोई एक्सेसरीज नहीं पहनी, अपने बालों को कर्ल करके ओपन छोड़ा और मेकअप को बेहद शाइनी और नैचुरल रखा।
