Shoaib Ibrahim Shares An Update On Dipika Kakar's Health
Shoaib Ibrahim Shares An Update On Dipika Kakar's Health

Summary: शोएब इब्राहिम ने पत्नी दीपिका कक्कड़ की तबीयत के बारे में कहा, ‘हर बार रिपोर्ट आने से पहले बहुत डर लगता है’

फ़ेमस टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों लिवर कैंसर के दूसरे चरण से जूझ रही हैं। उनके पति शोएब इब्राहिम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी सेहत का अपडेट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि रिपोर्ट्स आने से पहले का वक्त दोनों के लिए बेहद डरावना होता है।

हाल ही में टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने वीडियो पोस्ट करके अपनी पत्नी टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की हेल्थ संबंधी अपडेट दिया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि वे लोग दीपिका के रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और साथ ही दोनों को बहुत डर लग रहा है। गौरतलब है कि टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लिवर कैंसर के दूसरे चरण से लड़ रही हैं। 

हाल ही में शोएब ने अपने सोशल मीडिया पर दीपिका की सेहत को लेकर एक अपडेट शेयर किया। उन्होंने बताया कि वे हर दो-तीन महीने में अस्पताल जाकर टेस्ट करवाते हैं। अगली रिपोर्ट का इंतजार हमेशा चिंता और दुआओं से भरा वक्त होता है। शोएब ने कहा, “रिपोर्ट आने से पहले का समय सबसे डरावना होता है। बस खुदा से यही दुआ है कि सब ठीक रहे।” उनके पास बैठी दीपिका की आंखों में भी उम्मीद और बेचैनी दोनों झलक रही थी।

जून 2025 में दीपिका की ट्यूमर हटाने की सर्जरी हुई थी। इसके बाद से वह लगातार इलाज और कीमोथेरेपी से गुजर रही हैं। अपनी इस यात्रा को उन्होंने बहुत सच्चाई और साहस के साथ अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। दीपिका ने बताया कि कैसे हर सेशन के बाद शरीर और मन दोनों थक जाते हैं, लेकिन बेटे रूहान की मुस्कान उन्हें फिर से जीने की वजह देती है।

अपने लेटेस्ट व्लॉग में दीपिका कक्कड़ ने अपनी सेहत की स्थिति के बारे में बताते हुए कहा कि चल रहे कैंसर ट्रीटमेंट की वजह से उनकी इम्यूनिटी काफी कम हो गई है, जिसकी वजह से यह वायरल इन्फेक्शन और भी गंभीर हो गया। उन्होंने बताया,  “रूहान से मुझे इंफेक्शन लग गया। मेरे केस में यह इंफेक्शन थोड़ा ज्यादा बढ़ गया क्योंकि मैं अभी ट्रीटमेंट पर हूं, और उस समय शरीर की इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है। डॉक्टर ने हमें पहले ही समझा दिया था कि अगर कभी भी वायरल या बुखार जैसा कुछ लगे तो तुरंत उन्हें कॉल करना है। जैसे ही हमने कॉल किया, उन्होंने तुरंत एंटीबायोटिक शुरू कर दी। काफी हेवी डोज दी गई है, साथ में एंटी एलर्जिक दवाइयां भी दी गई हैं। इसी वजह से ये दवाइयां शरीर पर थोड़ी भारी पड़ रही हैं।”

शोएब और दीपिका की प्रेम कहानी भी किसी टीवी सीरियल से कम नहीं। दोनों की मुलाकात ‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर हुई, जो धीरे-धीरे एक खूबसूरत रिश्ते में बदल गई। 2018 में दोनों ने भोपाल में सादगी से शादी की और 2023 में रूहान के आने से उनका संसार पूरा हो गया। आज जब दीपिका अपने जीवन की सबसे कठिन लड़ाई लड़ रही हैं, शोएब हर पल उनके साथ खड़े हैं।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...