Dipika Kakar Pregnancy News
Dipika Kakar Pregnancy News

Dipika Kakar News: दीपिका कक्कड़ फिलहाल अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। लेकिन अपने व्लॉग्स के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जे के टीम मैंबर्स के लिए बिरयानी बनाई। इसका विडियो भी उन्होंने अपने व्लॉग में साझा किया है। आपको बता दें कि उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहीम इस समय शो का हिस्सा हैं। वह एक स्ट्रॉन्ग पार्टीसिपेंट के तौर पर नजर आ रहे हैं। उनकी ही टीम की फरमाईश थी कि दीपका अपने हाथों से बिरयानी बनाए। इस फरमाईश को दीपिका ने पूरा किया। उन्हें खाना बनाना और उसे बड़े मनुहार से खिलाना पसंद है। इस बिरयानी की खासियत है इसका मसाला जो दीपिका घर में ही तैयार करती है। तो चलिए आप भी जाने दीपिका की बिरयानी की सीक्रेट रेसिपी। इसमें सबसे पहले हम आपको बिरयानी मसाला की रेसिपी बता रहे हैं। दीपिका ने लगभग 20 किलो बिरयानी बनाई है। इसके साथ उन्होंने शाही टुकड़ा और रायता भी बनाया था।

Also read : क्यों फैल रही है सानिया और शोएब के अलग होने की अफवाह: Sania and Shoaib News

बिरयानी मसाला

YouTube video

सामग्री

साबुत धनिया- 3 बड़े चम्मच
सौंफ- 1 1/2 बड़ा चम्मच
जीरा-3 टेबल स्पून
बड़ी इलायची- 2 टेबल स्पून
दालचीनी-3 टेबल स्पून
काली मिर्च-2 टेबल स्पून
लॉन्ग- 1 टेबल स्पून
स्टार एनिस-1 1/2 टेबल स्पून

तेज पत्ता-8 से 10
जायफल जावित्री 4 से 5 टुकड़े
इलायची- 4 से 5
हल्दी पाउडर-2 टेबल स्पून
कश्मीरी लाल मिर्च-1 टेबल स्पून
नॉर्र्ल लाल मिर्च पाउडर- 2 टेबल स्पून

ऐसे बनाएं

साबुत धनिया, लॉन्ग्, स्टार एनिस सौंफ, जीरा, बड़ी इलायची को धीम आंच पर ड्राई रोस्ट करना हैं।
अब जावित्री जायफल को ग्राइंड करें। इसके साथ हरी इलायची को भी डाल लें। अब जो मसाले आपने भूने थें। उसे मिक्सर में ग्राइंड करें। इसमें तेज पत्ता भी डाल दें। अब इसमें जावित्री जायफल को मिक्स कर दें। इसके बाद इसमें लाल मिर्च, हल्दी पाउडर भी डालकर मिला लें।

बिरयानी के लिए सामग्री

चावल-900 ग्राम
लॉन्ग-15 से 18
जीरा-2 बड़े चम्मच
तेल-150 मिली ली
दही-2 कप
प्याज-7 से 8
अदरक लहसुन-3 से 4 चम्मच
बिरयानी मसाला- 3 चम्मच
नमक- सवादानुसार
नींबू- 2 नींबू
आलूलू बुख्ारा-4
हरी मिर्च- सजावट के लिए
पुदीना- सजावट के लिए
हरा धनिया- सजावट के लिए
फूड कलर- आवश्कतानुसार
केसर वाला दूध-1 बड़ी चम्मच
चिकन- डेढ़ किलो

ऐसे बनाएं

पानी लें इसमें जीरा लॉन्ग और नमक डालें। इसे उबाल लें।

अब दूसरी ओर चिकन तैयार करें। अब तेल में प्याज डालें। इसे ब्राउन करें। अब प्याज को निकाल लें।

इसमें थोड़े से प्याज को रहने दें। अब चिकन को इसमें डालकर भूनें। थोड़ी सी देर के लिए रखें। इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें। थोडी लाल मिर्च, नमक, चार टेबल स्पून बिरयानी मसाला डाल दें। इसे धीमी आंच पर रखें।

दही को प्याज में मिक्स करें। थोड़ से प्याज को लेयरिंग के लिए रखें।

अब दही को चिकन में मिलाएं। इसमें सूखा आलू बुखारा भी डालें। थोड़ी देर में चिकन तैयार हो जाएगा। इसमें आवश्यकतानुसार नमक डाल दें।

अब दूसरी ओर पानी में चावल डाल दें। इसे 5 मिनट इस पानी में उबालें। और उसके बाद छान लें। इसे फैलाकर रखें।

अब बारी है लेयरिंग की। एक फैला हुआ बड़ा बर्तन लें। इसमें सबसे पहले चिकन डालें। इसके बाद चावल की लेयर लगाएं। ऐसे करके तीन लेयर में इसे बना लें।

लास्ट वाली लेयर में आपको प्याज, नींबू का रस, फूड कलर और केसर वाला दूध डालना है।

इसके बाद बिरयानी मसाला, स्लाइस किए हुए नींबू, हरा धनिया और पुदीना भी डाल दें।

बस अब बिरयानी को धीमी आंच पर दम पर रख दें। आपकी बिरयानी तैयार है।