Summary: चारु असोपा ने व्लॉग में बताई राजीव और ज़ियाना संग बिताए पलों की सच्चाई
चारु ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में साफ किया कि वो, राजीव और बेटी ज़ियाना, तीनों खुश हैं और मिलजुल कर वक्त बिता रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते दो महीनों में वे दिल्ली, बैंकॉक, कोलकाता और बीकानेर समेत कई जगह एक साथ घूमे और अच्छा समय बिताया।
Charu Asopa and Rajeev: एक्ट्रेस चारु असोपा और उनके एक्स पति राजीव सेन की हालिया नजदीकियों ने भले ही सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े किए हों, लेकिन चारु ने अपनी एक वीडियो के जरिए इन अटकलों पर साफ जवाब दिया है। अच्छी बात तो यह है कि यह जवाब सिर्फ एक नहीं, बल्कि हर उस महिला के लिए है जो जीवन के हर मोड़ पर खुद को साबित करती है। आइए जानते हैं कि चारु असोपा ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में क्या कहा है।
चारु और राजीव दिखे साथ, फिर शुरू हुई बातें
हाल ही में गणेश चतुर्थी और दुर्गा पूजा के दौरान चारु और राजीव को एक साथ पूजा करते देखा गया। इसके बाद वे बेटी जियाना के साथ दो महीने तक साथ घूमते रहे, दिल्ली, बैंकॉक, कोलकाता और अब बीकानेर। ऐसे में सोशल मीडिया पर चर्चा गर्म हो गई कि क्या ये दोनों फिर से साथ आ रहे हैं? कहीं ये दोबारा रिश्ता तो नहीं जोड़ रहे?
लोगों के इन सवालों का जवाब देते हुए चारु असोपा ने अपनी हालिया वीडियो में कहा, “सबसे पहली बात, मैं खुश हूं, राजीव भी खुश है, जियाना भी खुश है। तो फिर परेशानी किसे है? लोग यह क्यों सोचते हैं कि मैं क्यों आई, क्यों गई, क्यों साथ हूं? यह उन लोगों के लिए है जो हमारे हर कदम को लेकर परेशान रहते हैं।”
अपने और अपनी बेटी के भले के लिए जीती हूं
चारु ने आगे कहा कि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं और हर इंसान की राय अलग होती है। उन्होंने आगे कहा, “मुझे अपनी जिंदगी वैसे ही जीनी है जैसे मेरे और मेरी बेटी के लिए सही हो। लोग क्या सोचते हैं, उसके अनुसार मेरी जिंदगी नहीं चलेगी। अगर आपको लगता है कि मुझे आपके हिसाब से रहना चाहिए तो लिस्ट बनाकर दे दीजिए। साथ में यह भी लिख दीजिए कि आपके हिसाब से चलूंगी तो कोई समस्या नहीं होगी। नीचे साइन करके मेरे घर भिजवा दीजिए”।
रिश्ता टूटा, लेकिन खत्म नहीं हुआ
चारु ने बताया कि पिछले दो महीनों में वे तीनों साथ रहे, दिल्ली, बैंकॉक, बीकानेर, कोलकाता और मुंबई में। साथ घूमे, वक्त बिताया और छोटी-छोटी खुशियों को शेयर किया। उन्होंने कहा, “हम राजीव की नई कार में एक साथ ड्राइव पर गए, मस्ती की। तो इसमें गलत क्या है?”
चारु और राजीव ने 2019 में शादी की थी। दोनों की शादी शुरुआत में चर्चा में रही, लेकिन समय के साथ रिश्ते में दरारें आईं और 2023 में दोनों का तलाक हो गया। लेकिन इस रिश्ते की सबसे मजबूत कड़ी रही उनकी बेटी जियाना, जिसके लिए दोनों ने अपने मतभेदों को परे रखकर को पैरेंटिंग की मिसाल पेश की। इसके साथ ही चारु ने यह भी कहा कि उनके पास मुट्ठी भर लोग बचे हैं, जिनसे वह बेहद प्यार करती हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि वह अपने लोगों की बेइज्जती नहीं बर्दाश्त कर सकती हैं।

