Arshad Warsi praised Amaal's hard work
Arshad Warsi praised Amaal's hard work

Overview: 'बिग बॉस 19' में अरशद वारसी ने बताया अमाल का बचपन

'बिग बॉस 19' में अभिनेता अरशद वारसी ने संगीतकार अमाल मलिक की मेहनत की तारीफ की। अरशद ने बताया कि अमाल बचपन में ही म्यूजिक रियाज करते थे, जबकि दूसरे बच्चे खेलते थे। इस पर अमाल के पिता डब्बू मलिक ने सोशल मीडिया पर भावुक रिएक्शन दिया।

Arshad Praised Amaal’s Hard Work: ‘बिग बॉस 19’ के हालिया एपिसोड में फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3‘ के प्रमोशन के लिए अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी मेहमान बनकर आए। इस दौरान, अरशद वारसी ने संगीतकार और शो के कंटेस्टेंट अमाल मलिक की तारीफ करते हुए एक दिलचस्प किस्सा सुनाया।

अमाल मलिक की मेहनत देख अरशद वारसी हुए भावुक

‘बिग बॉस 19’ के हालिया एपिसोड में फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ के प्रमोशन के लिए अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी मेहमान बनकर पहुंचे। इस दौरान अरशद वारसी ने संगीतकार और शो के कंटेस्टेंट अमाल मलिक की तारीफ करते हुए एक मजेदार किस्सा सुनाया। अरशद ने कहा कि वह अमाल को बहुत पहले से जानते हैं और बचपन में ही अमाल संगीत के प्रति अपने समर्पण को लेकर काफी गंभीर थे।

Arshad Warsi praised Amaal's hard work
Arshad Warsi praised Amaal’s hard work

अरशद ने बताया, “मैं अमाल को बहुत पहले से जानता हूँ। ये सारे जो गाने हैं, अमाल के हैं। ये इतना रियाज़ करता था। जब सारे बच्चे नीचे खेल रहे होते थे, ये अपने म्यूजिक की प्रैक्टिस कर रहा होता था। अमाल सो प्राउड ऑफ़ यू यार, सो प्राउड ऑफ़ यू।” यह सुनकर अमाल काफी भावुक हो गए।

पिता डब्बू मलिक ने वीडियो पर दिया रिएक्शन

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, अमाल मलिक के पिता और संगीतकार डब्बू मलिक ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने वीडियो पर तीन लाल दिल वाले इमोजी कमेंट किए और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी इसे शेयर किया।

अक्षय कुमार ने की अमाल से गाने की रिक्वेस्ट

इसी एपिसोड में, अक्षय कुमार ने भी अमाल मलिक की गायकी की तारीफ की। अक्षय ने कहा कि उन्हें ‘बिग बॉस’ में आकर पता चला कि अमाल इतनी अच्छी तरह से गा भी सकते हैं। उन्होंने मजाक में कहा कि अगर उन्हें यह पहले पता होता तो वह अमाल से अपनी फिल्मों के लिए कंपोज किए गए गाने खुद ही गवाते। इसके बाद, उन्होंने अमाल से अपनी फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ का सुपरहिट गाना ‘सोच ना सके’ गाने की रिक्वेस्ट की।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...