Overview:दिमाग हिला देगी इस कोरियन वेब सीरीज की कहानी, 3 साल बाद भी टॉप 10 की लिस्ट में शामिल
दिमाग हिला देगी इस कोरियन वेब सीरीज की कहानी
The Glory: आप थ्रिलिंग वेब सीरीज के शौकीन हैं तो हम आपको एक ऐसे कोरियन थ्रिलिंग वेब सीरीज के बारे में बताएंगे जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इतना हो नहीं इसे एक बार देखने के बाद आपको इसे बार-बार देखने का मन करेगा। वैसे तो हर हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई अलग-अलग तरह की मूवीज और वेब सीरीज रिलीज होती हैं लेकिन आज से करीब 3 साल पहले नेटफ्लिक्स पर यह कोरियन वेब सीरीज आई थी जिसने धमाल मचा दिया था। इसके केवल 16 एपिसोड ही हैं और नेटफ्लिक्स की यह ट्रेडिंग वेब सीरीज में से एक है। इसे रिलीज हुए काफी समय हो गया है लेकिन आज भी लोग इसे देखना काफी पसंद करते हैं।
साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज द ग्लोरी

इस कोरियन वेब सीरीज में स्कूल की एक लड़की की कहानी दिखाई गई है जो बुरी तरह से बुली किया जाता है। इस कहानी में बताया गया है कि उसके क्लासमेट उसे काफी परेशान करते थे। वे बाल काट देते हैं और हेयर स्ट्रेटनर से जला देते हैं। सालों बाद वह लड़की अपना बदला लेने वापस आती है। वह खुद को बुली करने वालों को खूब तड़पाती है लेकिन उन्हें जान से नहीं मरती है।
इस एक्टर ने निभाया लीड रोल
द ग्लोरी में मून डोंग यून ने मुख्य किरदार निभाया है और उनकी एक्टिंग की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। अगर आपने इस वेब सीरीज को नहीं देखा है तो इसकी शानदार कहानी, एक्टिंग और इमोशन आपको काफी पसंद आएगी।16 एपिसोड कि यह वेब सीरीज काफी एंटरटेनिंग है। अगर आपने यह वेब सीरीज नहीं देखी है तो एक बार आपको इसे जरूर देखना चाहिए।
नंबर 9 पर कर रही है ट्रेंड
आज से करीब तीन साल पहले द ग्लोरी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और यह सबसे अच्छी कोरियन वेब सीरीज की लिस्ट में शामिल है। कोरिया के मशहूर डायरेक्टर अहन गिल ने इसे डायरेक्ट किया था। इसके कुल 2 पार्ट्स बन चुके हैं। दोनों में 8 8 एपिसोड है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह वेब सीरीज एक रियल लाइफ इंसिडेंट पर बेस्ड है। नेट फ्लिक्स पर यह वेब सीरीज 9 नंबर पर ट्रेंड कर रही है। अगर आप अपने वीकेंड को और भी एंटरटेनिंग बनाना चाहते हैं तो आप यह कोरियन ड्रामा देख सकते हैं।
