धमाकेदार थ्रिलर है नेटफ्लिक्स की ये वेब सीरीज़
अगर आप भी ओटीटी पर बिंज वॉच करती है और आपको सस्पेंस-थ्रिलर वाली वेब सीरीज़ देखना पसंद है, तो आपके लिए नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक जबरदस्त सीरीज़ अवेलेबल हैं।
Thriller Web Series: आजकल लोग ओटीटी पर रिलीज़ होने वाली वेब सीरीज़ का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ओटीटी का बढ़ता क्रेज़ हैरान कर देने वाला है। अगर आप भी ओटीटी पर बिंज वॉच करती है और आपको सस्पेंस-थ्रिलर वाली वेब सीरीज़ देखना पसंद है, तो आपके लिए नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक जबरदस्त सीरीज़ अवेलेबल हैं। हम आपके लिए नेटफ्लिक्स की कुछ चुनिंदा सस्पेंस-थ्रिलर बेस्ड वेब सीरीज़ की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे आप देख सकती हैं।
Thriller Web Series: आरण्यक

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज़ ‘आरण्यक’ से रवीना टंडन ने शानदार कमबैक किया था। सीरीज़ आरण्यक पहले सीन से ही दर्शकों को बांधने का काम करता हैं। जो बाहर से एक रेगुलर सेटअप लगता है, लेकिन भीतर से यह साजिश, छल, विश्वासघात और पहेली से जुड़ा हुआ है। वेब सीरीज़ की कहानी रवीना टंडन और परमब्रत चट्टोपाध्याय द्वारा निभाए गए दो किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पुलिस अफसर के रूप में मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।
इंडियन प्रीडेटर 3

अगर आपको कोर्ट रूम बेस्ड स्टोरीज़ देखना पसंद है, तो इंडियन प्रीडेटर 3 बस आपके लिए बनी है। इस सीरीज़ के दो सीज़न हिट हो चुके हैं। जबकि तीसरे सीज़न में एक रेपिस्ट की कहानी दिखाई गई है, जिसने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया है और फिर कई महिलाओं ने मिलकर कोर्ट रूम के अंदर उसकी हत्या कर दी थी। इस वेब सीरीज़ में जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिलर का तड़का लगाया गया है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकती हैं।
द फेम गेम

माधुरी दीक्षित स्टारर ‘द फेम गेम’ के माध्यम से डायरेक्टर ने बेहद अनोखे तरीके से दर्शकों को थ्रिलिंग का मजा दिया है। इस वेब सीरीज़ में माधुरी के साथ संजय कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। वेब सीरीज की कहानी माधुरी दीक्षित के इर्द-गिर्द घूमते हुए दिखाई देती है, जो सीरीज में एक एक्ट्रेस की भूमिका में नजर आ रही है। इस वेब सीरीज़ की कहानी में एक बेटी, एक मां, एक पत्नी, एक एक्ट्रेस और एक प्रेमिका के अलग-अलग रूपों में एक महिला की क्या स्थिति होती है, उसे बखूबी दिखाया गया है।
जामताड़ा

जामताड़ा क्राइम-ड्रामा बेस्ड वेब सीरीज़ है। झारखंड के जामताड़ा की सच्ची घटनाओं पर आधारित इस वेब सीरीज़ को लोगों ने बहुत पसंद किया था। सीरीज़ की कहानी ऑनलाइन फ्रॉड और फिशिंग स्कैम की घटनाएं से जुड़ी हुई हैं, जिसका कनेक्शन जामताड़ा से है। इस स्कैम के बारे में पहले लोगों को अखबारों के जरिए ही सूचना मिल सकी थी। इन अधूरी सूचनाओं को जब सीरीज़ के रूप में पेश किया गया तो जुर्म की इस सच्ची दास्तान से लोग सीधे कनेक्ट हो गए। आप इस वेब सीरीज़ का आनंद नेटफ्लिक्स पर ले सकती हैं।
लैला

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज़ ‘लैला’ ने धीरे-धीरे दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। इस वेब सीरीज़ की कहानी शालिनी नाम की एक मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी लैला के साथ खुशी-खुशी जीवन बिता रही है। शालिनी के जीवन में तूफान तब आता है, जब अचानक कुछ लोग उसके पति की हत्या कर देते है और लैला को दूर लेकर चले जाते हैं। वेब सीरीज़ में दिखाया गया है कि एक मां कैसे अपनी बेटी को मुश्किलों का सामना करते हुए ढूंढती हैं।
सिलेक्शन डे

सिलेक्शन डे वेब सीरीज़ को नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद किया गया था। वेब सीरीज़ के माध्यम से पिता की महत्वाकांक्षा तले दबे दो बच्चों की कश्मकश और घरेलू हिंसा के दंश को बखूबी दिखाया गया हैं। सीरीज़ की कहानी एक पिता और उसके दो बेटों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे वह महान क्रिकेटर बनाने की इच्छा रखते हैं। वेब सीरीज़ में दिखाया गया है कि कैसे दो बच्चे छोटे शहर से निकलकर मायानगरी मुंबई पहुंचते हैं और अपने सपने को पूरा करने की कोशिश करते हैं। पूरी वेब सीरीज़ में सस्पेंस और थ्रिलर का जबरदस्त तड़का लगाया है।
माई

थ्रिलर बेस्ड वेब सीरीज़ को पसंद करने वाले व्यूवर्स के लिए ‘माई’ एक अच्छा ऑप्शन है। सीरीज में एक मां की कहानी दिखाई गई है, जिसकी बेटी एक हादसे में मारी जाती है। लेकिन, माई को यकीन है कि बेटी के साथ कुछ गलत हुआ था, जिसका पता लगाने में वो जुट जाती हैं। वेब सीरीज़ के माध्यम से दिखाया गया है कि एक मां अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए हर हद पार कर सकती हैं। दर्शकों ने माई का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री साक्षी तंवर के अभिनय को काफी पसंद किया था। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकती हैं।
