Summary: WhatsApp Message बिना नंबर सेव किए भेजने के आसान तरीके
बार-बार नंबर सेव करने की झंझट भूल जाइए! WhatsApp डायरेक्ट लिंक, थर्ड-पार्टी ऐप्स और शॉर्टकट्स से तुरंत बिना नंबर सेव किए मैसेज भेजें। ये आसान ट्रिक्स बिजनेस यूजर्स और नए कॉन्टैक्ट्स से बार-बार चैट करने वालों के लिए परफेक्ट टाइम-सेवर हैं।
WhatsApp Without Saving Number: व्हाट्सऐप आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। दोस्तों, परिवार या ऑफिस के काम हर जगह बातचीत का सबसे आसान जरिया यही है। लेकिन अक्सर हमें किसी नए नंबर पर चैट करना हो या मैसेज भेजना होता है और सिर्फ एक बार के काम के लिए उसे फोनबुक में सेव करना झंझट लगता है। खासतौर, पर बहुत से ग्रुप्स में कई नंबर ऐसे होते हैं जिनकी बाद में जरूरत नहीं होती है। अगर आप भी बार-बार व्हाट्सएप मेसेज भेजने के लिए नंबरों को सेव करने से परेशान हैं तो चलिए आज हम आपको ऐसी आसान ट्रिक्स बताते हैं जिनसे आप बिना नंबर सेव किए भी व्हाट्सऐप पर मैसेज भेज सकते हैं। आइए जानते हैं ये तीन तरीके विस्तार से।
WhatsApp डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें
व्हाट्सऐप एक ऑफिशियल तरीका देता है जिससे आप सीधे किसी नंबर पर चैट शुरू कर सकते हैं। सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप के ब्राउज़र में यह लिंक टाइप करें:
https://wa.me/91XXXXXXXXXX (91 की जगह भारत का कंट्री कोड और X की जगह मोबाइल नंबर डालें)। एंटर दबाते ही आपको सीधे व्हाट्सएप चैट विंडो में ले जाया जाएगा। यहां आप बिना नंबर सेव किए मैसेज भेज सकते हैं। यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए बढ़िया है जिन्हें बार-बार नए क्लाइंट्स या ग्राहकों से बात करनी होती है।
थर्ड-पार्टी ऐप्स की मदद

कई बार लोग डायरेक्ट लिंक याद नहीं रख पाते। ऐसे में थर्ड-पार्टी ऐप्स भी मददगार साबित हो सकते हैं। प्ले स्टोर पर आपको क्लिक तो चैट, ईजी मेसेज या WA डायरेक्ट चैट जैसे ऐप्स मिल जाएंगे। इन ऐप्स में बस नंबर डालना होता है और तुरंत WhatsApp चैट शुरू हो जाती है। इन ऐप्स का फायदा यह है कि ये बहुत यूजर-फ्रेंडली होते हैं और आपको लिंक टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ती। ध्यान रखें कि थर्ड-पार्टी ऐप्स इस्तेमाल करते समय भरोसेमंद ऐप्स ही चुनें ताकि आपका डेटा सुरक्षित रहे।
गूगल कांटैक्ट्स या ट्रू कॉलर शॉर्टकट
अगर आप नंबर सेव नहीं करना चाहते लेकिन बार-बार इस्तेमाल करना है, तो Google Contacts या True caller जैसे ऐप्स का शॉर्टकट काम आ सकता है। True caller ऐप में किसी भी नंबर पर टैप करके सीधे व्हाट्सऐप चैट करने का ऑप्शन मिलता है। Google Contacts में भी शेयर ऑप्शन से सीधे व्हाट्सऐप ओपन हो जाता है। इस तरह आपको फोनबुक में नया कॉन्टैक्ट बनाने की जरूरत नहीं पड़ती। यह तरीका खासतौर पर बिजनेस यूजर्स के लिए उपयोगी है जिन्हें कई अस्थायी नंबरों से बातचीत करनी पड़ती है
क्यों फायदेमंद है ये ट्रिक्स?
- फोनबुक में ज्यादा नंबर नहीं होते तो साफ-सुथरी रहती है।
- बार-बार इस्तेमाल न होने वाले नंबरों का झंझट नहीं रहता।
- कामकाजी लोगों और छोटे बिजनेस वालों के लिए काफी समय बचता है।
- फोन खाली रहने से आप अक्सर फोन हैंग होने वाली परेशानी से बच सकते हैं।

तो, अब जब भी आपको किसी नए नंबर पर तुरंत मैसेज भेजना हो, तो नंबर सेव करने का झंझट भूल जाइए और इन तरीकों को अपनाइए। इससे आपका समय भी बचेगा और काम भी हो जाएगा।
