Surbhi Chandna’s weight loss mantra
Surbhi Chandna’s weight loss mantra

Overview:सुरभि चंदना की ये हेल्दी आदतें आपकी फिटनेस जर्नी को बना सकती हैं आसान

अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं लेकिन आपके पास जिम जाने का समय नहीं है, तो सुरभि चंदना की ये आसान और प्रैक्टिकल टिप्स आपकी मदद कर सकती हैं। थोड़ा-थोड़ा करके लाइफस्टाइल में बदलाव लाएं और धीरे-धीरे एक हेल्दी और फिट जीवन की ओर बढ़ें।

Surbhi Chandna’s Weight Loss Mantra: भागदौड़ भरी जिंदगी में वजन घटाना किसी चुनौती से कम नहीं लगता, खासकर तब जब हमारे पास जिम जाने का वक्त ही न हो। लेकिन टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने ये साबित कर दिया है कि फिट रहने के लिए महंगे जिम या कड़ी डाइटिंग की जरूरत नहीं होती। उनकी कुछ सिंपल आदतें और हेल्दी रूटीन ही उन्हें स्लिम और ऐक्टिव बनाए रखते हैं। आइए जानते हैं सुरभि चंदना के वेट लॉस सीक्रेट्स, जिन्हें आप भी अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

सुबह की शुरुआत गरम पानी से

Surbhi Chandna start her day with hot water
Surbhi Chandna start her day with hot water

सुरभि दिन की शुरुआत एक गिलास गरम पानी में नींबू और शहद मिलाकर करती हैं। इससे शरीर डिटॉक्स होता है और मेटाबॉलिज्म एक्टिव हो जाता है, जिससे फैट बर्निंग प्रक्रिया तेज होती है।

नो-स्किप ब्रेकफास्ट का फॉर्मूला

वह कभी भी नाश्ता स्किप नहीं करतीं। उनके ब्रेकफास्ट में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजें जैसे उपमा, पोहा, ओट्स या फ्रूट्स शामिल होते हैं, जिससे दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

वर्कआउट नहीं, लेकिन एक्टिव लाइफस्टाइल जरूर

भले ही वह रोज़ जिम न जाएं, लेकिन दिनभर एक्टिव रहती हैं—सीढ़ियां चढ़ना, पैदल चलना या शूट्स के दौरान छोटे-छोटे स्ट्रेचिंग मूवमेंट्स करना उनकी आदत में शामिल है।

हाइड्रेशन को लेती हैं सीरियसली

वजन घटाने के लिए पानी पीना सबसे जरूरी है, और सुरभि इस बात को अच्छी तरह जानती हैं। वो दिनभर में 8-10 ग्लास पानी और कभी-कभी नारियल पानी भी लेती हैं, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है और क्रेविंग्स कंट्रोल में रहती हैं।

घर का बना खाना है सबसे बेस्ट

वह जंक फूड से परहेज करती हैं और घर के बने हेल्दी खाने को तवज्जो देती हैं। उनका लंच और डिनर साधारण लेकिन संतुलित होता है—जैसे दाल, रोटी, सब्ज़ी और सलाद।

चीनी से करती हैं दूरी

Surbhi Chandna avoid sugar for Weight Loss
Surbhi Chandna avoid sugar for Weight Loss

सुरभि प्रोसेस्ड शुगर से दूरी बनाकर रखती हैं। अगर मीठा खाने का मन होता है, तो वह गुड़ या शहद वाले हेल्दी ऑप्शन्स चुनती हैं।

अच्छी नींद को देती हैं प्राथमिकता

उनके मुताबिक, वजन घटाने की जर्नी में नींद भी अहम भूमिका निभाती है। 7-8 घंटे की गहरी नींद न सिर्फ मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती है, बल्कि स्ट्रेस लेवल को भी कम करती है।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...