Bigg Boss 19
Bigg Boss 19

Overview:सलमान खान के नाक में दम कर चुकीं इस एक्स कंटेस्टेंट की होगी घर में एंट्री!

एक्स कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा लेंगी बिग बॉस के घर में एंट्री

Bigg Boss 19 Update: टीवी का मोस्ट वॉन्टेड रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा से ही सुर्खियों में बना रहता है। जल्द ही इसका नया सीजन आने वाला है और कंटेंस्टेंट्स की संभावित लिस्ट भी रिवील हो चुकी है। पिछले कई सीजन में हम देख चुके हैं कि इसके एक्स कंटेंस्टेंट्स भी घर में दाखिल हुए हैं। शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए हर साल मेकर्स कुछ न कुछ नया करने की सोचते हैं। बिग बॉस के घर में कई ऐसे कंटेंस्टेंट्स आएं जो दर्शकों के साथ शो के होस्ट सलमान खान का भी दिल जीतने में कामयाब रहें। वहीं कुछ ऐसे कंटेंस्टेंट्स भी आएं जिन्हें सिर्फ सलमान की नफरत मिली। बिग बॉस सीजन 10 की ऐसी ही एक कंटेस्टेंट रह चुकी हैं जिनका नाम है प्रियंका जग्गा।

हाल ही में प्रियंका ने दावा किया है कि बिग बॉस के मेकर्स ने उन्हें सीजन 19 के लिए अप्रोच किया है। प्रियंका ने यहां तक कहा है कि उन्होंने शो के ऑफर को एक्सेप्ट कर लिया है और वह जल्द ही बिग बॉस के घर में नजर आएंगी। 

प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है कि बिग बॉस के मेकर्स ने उन्हें यह शो ऑफर किया है और वह इस शो का हिस्सा बनने वाली है। प्रियंका ने सलमान के साथ अपनी फोटो भी शेयर की है। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया है कि बिग बॉस 10 के बाद उनके जीवन में काफी बदलाव आया है। वह पहले से बेहद शांत हो गई हैं। बिग बॉस का ऑफर उनके लिए एक ब्रेकथ्रू साबित हो सकता है।

प्रियंका जग्गा बिग बॉस 10 का हिस्सा रह चुकी हैं। इस सीजन की वह सबसे विवादित कंटेस्टेंट थी। उन्होंने शो के होस्ट और सुपरस्टार सलमान खान के साथ बदतमीजी की थी जिसके बाद उनके कहने पर मेकर्स ने प्रियंका को शो से बाहर निकाल दिया था। प्रियंका का कहना है कि वह इस सीजन में हिस्सा लेकर सीजन 10 में हुए विवादों पर विराम लगाना चाहती हैं।

प्रियंका का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या सलमान खान ने प्रियंका को वाकई माफ कर दिया है या फिर बिग बॉस के मेकर्स सलमान की वार्निंग भूल चुके हैं। दरअसल सीजन 10 में प्रियंका ने सलमान की नाक में दम कर रखा था। उनके खराब रवैये के कारण सलमान ने अपनी स्पेशल पावर यूज करते हुए उन्हें घर से बाहर निकलवा दिया था। 

बिग बॉस 19 का प्रोमो रिलीज हो चुका है। टीवी, बॉलीवुड और संगीत जगत के कई जाने-माने सेलिब्रिटीज घर में जल्द ही एंट्री लेंगे। शो की शुरुआत 24 अगस्त से होने वाली है। यह शो जनवरी 2026 के पहले हफ्ते तक चलेगा।