Overview:
पॉपुलर एक्टर रवि दुबे ने एक इंटरव्यू के दौरान शेयर किया कि कैसे मंत्र चैंटिंग और नीचिरेन बौद्ध धर्म के अनुसरण से उन्होंने स्ट्रेस पर काबू पाया और अपने मेंटल हेल्थ को बेहतर किया।
Ravi Dubey Shares Powerful Mantra For Mental Health: पॉपुलर टेलीविजन एक्टर और प्रोड्यूसर रवि दुबे नीचिरेन बौद्ध धर्म को फॉलो करते हैं। टेलीविजन के सबसे पसंदीदा ‘जमाई राजा’ अब जल्द ही नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर के साथ लक्ष्मण के किरदार में नजर आने वाले हैं। रवि दुबे न केवल अपनी बेहतरीन एक्टिंग बल्कि अपने सरल स्वभाव और अच्छे व्यक्तित्व के लिए भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाते हैं। हाल ही एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान रवि दुबे ने बताया कि उनकी जिंदगी हमेशा से सहज नहीं थी। और बताया कि कैसे एक हिन्दू परिवार से आने के बाद उन्होंने नीचिरेन बौद्ध धर्म को अपनाया और मंत्र जाप से उन्हें क्या लाभ मिले।
मुश्किल समय में बौद्ध धर्म ने खुद को खोने से बचाया
एक्टर रवि दुबे एक समृद्ध हिंदू परिवार से आते हैं। ऐसे में रवि ने बताया कि एक समय जब वे इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। और लगातार असफल होने के बाद पूरी तरह टूट चुके थे। तब उन्होंने जिंदगी की भागदौड़ और तनाव से परेशान होकर जापान की एक बौद्ध परंपरा “नीचिरेन बौद्ध धर्म” को अपनाया था। रवि दुबे कहते हैं, ‘उस समय ‘नम म्यो हो रेंग के क्यो’ मंत्र जाप से मुझे व्यर्थ की उलझनों और जिंदगी की उथल-पुथल को समझने में बहुत मदद मिली है’। मेंटल हेल्थ के लिए मंत्र चैंटिंग बेहतरीन है, इससे इंटरनल हीलिंग के साथ जीवन को एक नया नजरिया मिलता है।
‘नम म्योहो रेंग के क्यो’ चैंट करने से आसान हुई इंटरनल हीलिंग
रवि दुबे बौद्ध धर्म को अपनाना, अपने जीवन का सबसे खास पल मानते हैं। रवि ने कहा –
‘बौद्ध धर्म के सिद्धांतों ने मेरे मन को स्थिर और शांत करने के साथ मुश्किल समय में उम्मीद न खोने की हिम्मत दी और नया रास्ता दिखाया है’। रवि दुबे ने बौद्ध धर्म को तब अपनाया था, जब वे अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। उन्होंने कहा, जब चीजें नियंत्रण से बाहर हो गई तब मैंने मंत्र चैंटिंग करना शुरू किया था। रवि दुबे ‘नम म्योहो रेंग के क्यो’ चैंट करते हैं। जो जापान के नीचिरेन बौद्ध धर्म का खास मंत्र है। ये धर्म भेदभाव के बिना व्यक्ति को मजबूत बनाने और इंटरनल हीलिंग पर जोर देता है।
रवि दुबे कहते हैं, मंत्र चैंटिंग करने से मुझे इंटरनल हीलिंग में बहुत मदद मिली है। और मेरी जिंदगी पहले से बेहतर है।
