beauty secrets of bollywood actresses
beauty secrets of bollywood actresses

Overview:

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण शामिल ने बाहरी खूबसूरती के साथ ही अंदर की सुंदरता को निखारने पर फोकस किया है।

Beauty Secrets of Bollywood Actress: बॉलीवुड ब्यूटीज को लोग हमेशा से ही अपना आदर्श मानते हैं। और जब बात सुंदरता की हो तो उन्हें ही फॉलो करते हैं। इस लिस्ट में तीन बॉलीवुड ब्यूटीज टॉप पर हैं। जिनमें एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण शामिल हैं। इन तीनों ही एक्ट्रेसेज ने बाहरी खूबसूरती के साथ ही अंदर की सुंदरता को निखारने पर फोकस किया है। क्या है आज के युवाओं के लिए इनकी ब्यूटी एडवाइज, आइए जानते हैं।

इन तीनों ने किया कुछ खास

Beauty Secrets of Bollywood Actress
shraddha kapoor

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। उनके 94 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। भारत में इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के बाद श्रद्धा कपूर दूसरे नंबर पर आती हैं। वहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा से ही लैंगिग समानता पर खुलकर बात करती हैं। इस मुद्दे को उन्होंने बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी उठाया है। दूसरी ओर दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की वह एक्ट्रेस है, जिन्होंने डिप्रेशन जैसी मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में खुलकर लोगों से बात की।

ये है श्रद्धा का ब्यूटी सीक्रेट

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हमेशा से ही बाकी बॉलीवुड एक्ट्रेसेज से अलग मानी जाती हैं। उनकी सादगी लोगों का दिल छू लेती है। यह एक्ट्रेस बड़े से बड़े इवेंट में भी सिंपल लुक में नजर आती है। श्रद्धा भी कई इंटरव्यू में यह बात स्वीकार कर चुकी हैं कि उनके लिए सुंदरता सिर्फ मेकअप नहीं है। बल्कि पॉजिटिव माइंडसेट उनके लिए सबसे जरूरी है। एक्ट्रेस का कहना है कि जब आप जिंदगी, अपनी सेहत और फिटनेस के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं तो अपने आप खूबसूरत लगने लगते हैं।

प्रियंका का कॉन्फिडेंस है खूबसूरती का राज

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी नाम कमाया है।
Priyanka Chopra has earned name in Bollywood as well as Hollywood.

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी नाम कमाया है। लोगों के ब्यूटी स्टैंडर्ड को हमेशा से ही चुनौतियां देने वाली यह एक्ट्रेस हर महिला और युवती के लिए बदलाव की मिसाल है। एक इंटरव्यू में देसी गर्ल ने कहा कि सुंदरता के लिए सबसे जरूरी है खुश रहना। जब आप खुश होंगे तो यह आपके चेहरे पर साफ नजर आएगी और आप उस समय सबसे खूबसूरत दिखेंगे। ऐसे में हर महिला को खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए। सबसे जरूरी है खुद का ध्यान रखना। दिन में थोड़ा सा समय अपने लिए जरूर निकालें।

टेंशन, प्रेशर के बीच भी रहें खुश

प्रियंका का कहना है कि एक एक्ट्रेस बनना आसान नहीं है। इसके लिए आपको काफी प्रेशर और टेंशन से गुजरना पड़ता है। लेकिन सब अस्थाई है। जो हमेशा आपके साथ रहेगी वो है सच्ची खुशी। अपने स्किन केयर रूटीन के बारे में प्रियंका ने बताया कि वह सोने से पहले दो बार चेहरे को साफ करना कभी नहीं भूलती हैं। ऐसा करना आपको कई परेशानियों से बचाता है।

दीपिका की अदा का ये है सीक्रेट

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण  ने मेंटल हेल्थ को लेकर खुलकर बात की है।
Actress Deepika Padukone has spoken openly about mental health.

वहीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेज में से एक हैं, जिन्होंने मेंटल हेल्थ को लेकर खुलकर बात की है। दीपिका का मानना है कि जब कोई शख्स शारीरिक और भावनात्मक रूप से सेहतमंद होता है, तब ही वह वास्तविकता में सुंदर नजर आता है। इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है और वह हेल्दी भी महसूस करते हैं। एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा कि मेकअप की जगह आपको पर्सनालिटी को सुंदर बनाने पर फोकस करना चाहिए। ये तब ही संभव है जब आप पूरे आत्मविश्वास से भरे हों।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...