Side Effects Of Sunscreen
Side Effects Of Sunscreen

Overview: सूरज की किरणों से बचाता है, लेकिन क्या सनस्क्रीन हमेशा फायदेमंद है

सनस्क्रीन का इस्तेमाल ज़रूरी है, लेकिन आंख मूंदकर नहीं। सही प्रोडक्ट का चुनाव, स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए करना बेहद जरूरी है। प्राकृतिक और मिनरल बेस्ड सनस्क्रीन, नॉन-कॉमेडोजेनिक फॉर्मूले और बिना परफ्यूम वाले विकल्प आज के समय में बेहतर माने जाते हैं।

Side Effects of Sunscreen: सनस्क्रीन को त्वचा की सुरक्षा की ढाल माना जाता है, खासकर धूप में बाहर निकलते समय। यह UV किरणों से बचाव करता है और सनबर्न, एजिंग व पिगमेंटेशन से भी त्वचा को सुरक्षित रखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए सनस्क्रीन के इस्तेमाल से साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं? आइए जानते हैं कि सनस्क्रीन लगाने से क्या नुकसान हो सकते हैं और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

त्वचा पर एलर्जी या रैशेस

Skin allergies or rashes
Skin allergies or rashes

कई सनस्क्रीन में मौजूद केमिकल्स जैसे ऑक्सिबेंज़ोन या पैराबेन्स संवेदनशील त्वचा वालों में एलर्जी या रैश पैदा कर सकते हैं। इसका असर खुजली, जलन या लाल चकत्तों के रूप में दिखाई देता है।

मुंहासे और ब्लैकहेड्स की समस्या

ऑयली स्किन वालों के लिए कुछ सनस्क्रीन पोर्स को ब्लॉक कर देते हैं, जिससे मुंहासे, व्हाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स होने लगते हैं। खासकर जब प्रोडक्ट नॉन-कॉमेडोजेनिक न हो।

तेज गंध और सांस में तकलीफ

कुछ सनस्क्रीन में तेज परफ्यूम या खुशबू वाले केमिकल्स होते हैं, जो संवेदनशील लोगों में सिरदर्द, चक्कर या सांस लेने में परेशानी जैसी प्रतिक्रियाएं पैदा कर सकते हैं।

आंखों में जलन और पानी आना

सनस्क्रीन अगर आंखों के आसपास लगाया जाए या गलती से आंखों में चला जाए, तो जलन और पानी आना आम समस्या है। इसके कारण कुछ लोगों को आंखों में सूजन या रैडनेस भी हो सकती है।

हार्मोनल बदलाव का खतरा

कुछ रिसर्च बताती हैं कि कुछ सनस्क्रीन के तत्व (जैसे ऑक्सीबेंज़ोन) शरीर के हार्मोनल संतुलन को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि यह विषय अभी स्टडी के तहत है, फिर भी लंबे समय तक केमिकल बेस्ड सनस्क्रीन के इस्तेमाल से सावधान रहना जरूरी है।

त्वचा का रंग असमान होना

सनस्क्रीन का बार-बार सही तरीके से ना लगाना या उसे रगड़ने से हटाना, चेहरे पर पैचेज या रंग में असमानता ला सकता है। यह टैनिंग और डलनेस का कारण बन सकता है।

स्किन इरिटेशन

दिन भर सनस्क्रीन लगाने के बाद यदि चेहरा अच्छे से न धोया जाए, तो त्वचा पर जमा हुए केमिकल स्किन इरिटेशन, खुश्की या पपड़ी जैसी समस्या पैदा कर सकते हैं।

मेरा नाम वंदना है, पिछले छह वर्षों से हिंदी कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हूं। डिजिटल मीडिया में महिला स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन, बच्चों की परवरिश और सामाजिक मुद्दों पर लेखन का अनुभव है। वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं और नियमित...