Who is the Vada Pav girl's 'mystery man'
Who is the Vada Pav girl's 'mystery man'

Overview: कौन है वड़ा पाव गर्ल का 'मिस्ट्री मैन

'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित के साथ नजर आने वाले अलीगढ़ के सिंगर ने साफ किया है कि उनके बीच कोई अफेयर नहीं है। उसने चंद्रिका के पति युगम गेरा पर पिछले 5 महीनों से धोखा देने का आरोप लगाया है और उन्हें लालची बताया है। चंद्रिका ने भी युगम की दूसरी महिला के साथ तस्वीरें शेयर कर अपना पक्ष रखा है।

Who is the Vada Pav Girl’s ‘Mystery Man’: सोशल मीडिया पर ‘बड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित अपनी निजी जिंदगी और पति युगम गेरा के साथ चल रहे विवादों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक ‘मिस्ट्री मैन’ के साथ उनकी शादी वाली तस्वीरों ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी। अब उस रहस्यमयी शख्स ने खुद सामने आकर अपनी पहचान उजागर की है और युगम गेरा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चंद्रिका दीक्षित और उनके पति युगम गेरा के बीच का झगड़ा अब सार्वजनिक हो चुका है। जहाँ युगम ने चंद्रिका पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था, वहीं अब चंद्रिका के साथ दिखने वाले रहस्यमयी शख्स ने चुप्पी तोड़ते हुए युगम को ही ‘धोखेबाज’ करार दिया है।

कौन है यह मिस्ट्री मैन

चंद्रिका दीक्षित के साथ नजर आ रहे इस शख्स की पहचान अब साफ हो गई हैl यह शख्स मूल रूप से अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है, लेकिन इसकी परवरिश दिल्ली में हुई है। वह एक कंटेंट क्रिएटर और सिंगर है। उसने मैक्स हॉस्पिटल में काम करने का अनुभव होने का भी दावा किया है।

मुलाकात कैसे हुई

उसने बताया कि वह चंद्रिका से पहली बार उनके वड़ा पाव स्टॉल पर ही मिला था। ‘बिग बॉस’ में जाने से पहले जब चंद्रिका स्टॉल लगाती थीं, तब वह वहां वड़ा पाव खाने गया था और वहीं से उनकी बातचीत शुरू हुई।

रोमांटिक रिश्तों से इनकार

सोशल मीडिया पर चंद्रिका और इस शख्स की ‘ब्राइडल लुक’ वाली वीडियो वायरल होने के बाद लोग कयास लगा रहे थे कि दोनों शादी करने वाले हैं। लेकिन सिंगर ने साफ कियाl उसने चंद्रिका के साथ किसी भी तरह के रोमांटिक रिश्ते से इनकार किया है। उसने कहा कि उनके बीच कोई प्रेम संबंध नहीं है, वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और वह इस मुश्किल वक्त में चंद्रिका का साथ दे रहा है। उसने यह भी साफ किया कि यह किसी म्यूजिक वीडियो का हिस्सा नहीं है।

ब्राइडल लुक” और “शादी” का सच

सोशल मीडिया पर चंद्रिका और इस मिस्ट्री मैन का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन की तरह सजे थे। इस पर उसने सफाई दी l उसने कहा कि यह सिर्फ एक कोलेबोरेशन (Collaboration) या कंटेंट का हिस्सा था, इसका मतलब यह नहीं कि वे असल जिंदगी में शादी कर रहे हैं। उसने कसम खाते हुए कहा कि वह चंद्रिका का सम्मान करता है और उनके पति के घर वापस आने का समर्थन करेगा, बशर्ते युगम अपनी गलतियां सुधारे।

एकता कपूर और टीआरपी का खेल

मिस्ट्री मैन ने बड़े आत्मविश्वास से कहा कि जिस तरह से लोग उनके और चंद्रिका के वीडियो देख रहे हैं, वह किसी टीवी सीरियल से कम नहीं है। उसने मजाक में कहा, “हमारी वीडियो की टीआरपी देखकर तो एकता कपूर को भी जलन होने लगेगी।”

पति युगम गेरा पर साधा निशाना

मिस्ट्री मैन ने युगम गेरा पर हमला बोलते हुए उन्हें जमकर फटकार लगाईl उसने दावा किया कि युगम पिछले 5 महीनों से चंद्रिका को धोखा दे रहा है। उसने कहा, “बर्दाश्त तुम नहीं, वो कर रही है जिसे तुम महीनों से चीट कर रहे हो।” उसने युगम के काम का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह पहले Rapido चलाता था और जिस तरह के उसके हालात हैं, वह जल्द ही वापस उसी काम पर लौट आएगा। सिंगर का आरोप है कि युगम अपने लालच की वजह से मामला सुलझाना नहीं चाहता और सिर्फ वीडियो बनाकर टीआरपी बटोर रहा है।

चंद्रिका ने दिखाए बेवफाई के सबूत

चंद्रिका दीक्षित ने भी चुप रहने के बजाय अब बोलना शुरू कर दिया हैl उन्होंने युगम की किसी दूसरी महिला के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। चंद्रिका का कहना है कि बात सिर्फ तस्वीरों तक नहीं है, बल्कि युगम ने उनके साथ जो किया है, वह बहुत बुरा है और इसी वजह से वह काम पर ध्यान नहीं दे पा रही हैं। चंद्रिका ने कहा, “तुम सिर्फ हमारी लड़ाई दिखा रहे हो, लेकिन जो मैं पिछले दो महीनों से सह रही हूं, क्या वो दिखाऊं? मेरे पास सबूत हैं।”

Subscribe GL

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...