RJ Mahvash News
mahwash-and-yuzvendra

RJ Mahvash News: हाल ही में भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी कथित गर्लफ्रेंड आरजे महवश से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महवश को चेहरे पर मास्क और हूडी पहनकर एक होटल में छिपते-छिपाते युजवेंद्र चहल से मिलने जाते हुए देखा जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर दोनों के रिश्ते की अफवाहों को हवा दे दी है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में आरजे महवश को अपनी पहचान छिपाने की पूरी कोशिश करते हुए देखा जा रहा है। उन्होंने अपने चेहरे को मास्क और सिर को हूडी से ढक रखा है, ताकि उनकी पहचान न हो सके। हालांकि, होटल में मौजूद फोटोग्राफरों ने उन्हें पहचान लिया और उनका वीडियो बना लिया। वीडियो में महवश जल्दबाजी में लिफ्ट की ओर भागती नजर आ रही हैं, जिससे उनकी इस कोशिश को और भी बल मिलता है कि वह अपनी मौजूदगी को गुप्त रखना चाहती थीं।

डेटिंग की अफवाहें और तलाक की खबरें

युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के डेटिंग की खबरें काफी समय से सुर्खियों में हैं। यह अफवाहें तब और तेज हो गईं जब चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें सामने आईं। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही है। इन खबरों के बीच ही महवश और चहल की नजदीकियां लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

पहले भी साथ दिखे

महवश और चहल को पहले भी कई मौकों पर साथ देखा गया है, जैसे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में दोनों को साथ बैठे देखा गया था, जिससे डेटिंग की अफवाहों को और बढ़ावा मिला था।महवश ने अपने सोशल मीडिया पर भी कुछ ऐसी पोस्ट की हैं, जिन्हें युजवेंद्र चहल से जोड़कर देखा जा रहा है। एक वीडियो में उन्होंने कहा था कि “मेरी जिंदगी में बस एक ही होगा, वही बेस्ट फ्रेंड होगा, वही बॉयफ्रेंड होगा, वही हस्बैंड होगा।” इस पोस्ट को चहल ने लाइक भी किया था, जिससे अटकलें और बढ़ गईं।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

वायरल वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं l कई यूजर्स कमेंट सेक्शन में लिख रहे हैं कि “चाल से ही पता चल रहा है कि ये महवश है।” कुछ लोग सीधे तौर पर सवाल कर रहे हैं कि क्या यह वाकई युजवेंद्र चहल से मिलने आई हैं। कुछ यूजर्स इस वीडियो को लेकर मीम्स भी बना रहे हैं और दोनों के रिश्ते पर कटाक्ष कर रहे हैं।

फिलहाल, युजवेंद्र चहल आईपीएल 2025 में व्यस्त हैं। आज (गुरुवार, 29 मई) को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच क्वालीफायर 1 का मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें चहल भी मैदान पर हैं। इस बीच, महवश भी सोशल मीडिया पर चहल और उनकी टीम के लिए चीयर करती नजर आ रही हैं।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...