RJ Mahvash gives a glimpse into her Cozy Mumbai Home
RJ Mahvash Minimalistic Mumbai Home

Overview:

आरजे महवश का मुंबई होम सिंपलिसिटी और खूबसूरती का शानदार मेल है। उनके वीडियोज और इंस्टाग्राम पोस्ट्स के जरिए फैंस को इस घर की झलक अक्सर देखने को मिलती है, जहाँ हर कोना उनके सादे लेकिन स्टाइलिश लाइफस्टाइल को दर्शाता है।

RJ Mahvash Minimalistic Mumbai Home: आरजे महवश अक्सर अपने वायरल प्रैंक वीडियो और बेबाक अंदाज के लिए सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन बीते कुछ समय से वे अपने कथित रिश्ते को लेकर चर्चा में रहती हैं। कहा जाता है कि वे इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को डेट कर रही हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन कई बार महवश को आईपीएल मैचों के दौरान चहल को सपोर्ट करते हुए देखा गया है। वहीं, उनके इंस्टाग्राम पोस्ट्स में उनके मुंबई वाले घर की झलकें भी देखने को मिलती हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।

आरजे महवश का सुकूनभरा मुंबई होम

महवश ने भले ही अपने घर का ऑफिशियल टूर कभी नहीं दिया, लेकिन उनके इंस्टाग्राम पोस्ट्स और रील्स से फैंस को उनके घर की झलक जरूर मिलती है। उनका घर मिनिमलिस्टिक लेकिन बेहद स्टाइलिश है। दीवार पर सजी रंगीन मोर की पेंटिंग और टेबल पर रखा यूट्यूब प्लाक उनके घर को एक पर्सनल टच देते हैं। लाइट कलर के सोफे, सटल डेकोर और मजबूत वुडन दरवाजे इस घर को एक क्लासी फील देते हैं।

कमरों में आने वाली नैचुरल लाइट पूरे घर को वॉर्म और पॉजिटिविटी से भर देती है। सफेद दीवारें और खुली खिड़कियाँ घर को सुकूनभरा माहौल देती हैं। इसके अलावा, महवश की बालकनी भी देखने लायक है, जो त्योहारों पर लाइट्स से जगमगाती नजर आती है। उनके डेकोरेशन के चुनाव से साफ झलकता है कि उन्हें क्लीन, मिनिमल और एलीगेंट सेटअप पसंद है।

त्योहारों में दिखता है घर का खूबसूरत रूप

आरजे महवश अपने घर की झलकियों को खास मौकों पर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। दिवाली के समय उनका घर रोशनी और खुशियों से भरा नजर आता है। वहीं, वे क्रिसमस के मौके पर भी अपने परिवार संग लंच एंजॉय करती दिखीं, जहां युजवेंद्र चहल भी मौजूद थे। उसी वक्त से दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गईं थी।

माता-पिता की प्रतिक्रिया और असली खुशी की परिभाषा

एक इंटरव्यू में महवश ने बताया कि जब उनके माता-पिता पहली बार उनके मुंबई घर आए, तो वे बेहद खुश हुए। उन्होंने कहा, “माँ-पापा को देखकर सबसे अच्छा लगा कि मैंने सब कुछ अपनी मेहनत से बनाया है।”महवश का मानना है कि पैसों की असली खुशी लग्जरी चीजों में नहीं, बल्कि अपनों के लिए कुछ खास करने में है। उन्होंने कहा, “रोल्स रॉयस जैसी कार खरीदने के बाद भी कुछ नया नहीं बचता, लेकिन जब आप अपने माता-पिता को पहली बार ट्रिप पर भेजते हैं या बहन को उसका पहला डिजाइनर बैग गिफ्ट करते हैं, तो वही असली खुशी होती है।”

आरजे महवश का यह घर उनकी सादगी, मेहनत और पॉजिटिविटी का खूबसूरत प्रतीक है। चाहे उनका युजवेंद्र चहल संग रिश्ता हो या नहीं, उनके फैंस उनके स्टाइलिश मुंबई घर और आत्मनिर्भरता के लिए उनकी तारीफें करते नहीं थकते हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...