International Travel Mistakes
Avoid mistakes on international trip

International Travel Mistakes: शायद ही ऐसा कोई हो, जिसे घूमने के लिए इंटरनेशनल ट्रिप पर जाना ना पसंद हो। हर किसी की चाहत होती है कि वे अपनी लाइफ में एक बार तो इंटरनेशनल ट्रिप पर घूमने के लिए जरूर जाए। वैसे तो इंटरनेशनल ट्रिप पर घूमने जाना बेहद रोमांचक अनुभव होता है। नई जगहों पर घूमना, नए लोगों से मिलना, लोकल व्यंजनों का लुत्फ उठाना और एक नए कल्चर को करीब से देखना काफी एक्साइटिंग होता है। लेकिन इस ट्रिप में की गई छोटी सी गलती भी भारी पड़ जाती है और ट्रिप का पूरा मजा किरकिरा हो जाता है। इसलिए जब भी आप कहीं इंटरनेशनल ट्रिप पर घूमने के लिए जाएँ तो ये 5 गलतियाँ करने से बचें।

International Travel Mistakes
Go with full preparation

इंटरनेशनल ट्रिप पर घूमने जाने से पहले आप जहाँ भी घूमने के लिए जा रहे हैं वहां के बारे में सारी जानकारी जरूर प्राप्त करें। साथ ही वहां इस समय कैसा मौसम होता है, वहां के लोग आम बोलचाल के लिए कौन सी भाषा का उपयोग का उपयोग करते हैं, इसके बारे में भी थोड़ी जानकारी रखें ताकि जब आप वहां घूमने के लिए जाएँ तो वहां आपको किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।

documents
Do not forget to carry important documents

जब आप किसी इंटरनेशनल ट्रिप पर जा रहे हैं तो आप अपने साथ जरूरी दस्तावेज जैसे पासपोर्ट, वीजा, आधार कार्ड ले जाना बिलकुल भी ना भूलें, ताकि आपको यात्रा के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े।

luggage too heavy
Do not make the luggage too heavy

यह ठीक है कि आप इंटरनेशनल ट्रिप पर घूमने जा रहे हैं, इसलिए अपने साथ कई सारे कपड़े ले जाना चाहती हैं, इसलिए आपने पैकिंग भी बहुत ज्यादा कर ली है, जिसकी वजह से आपका सामान काफी ज्यादा हो गया है, तो आप ऐसी गलती करने से बचें। अपने सामान को ज़्यादा भारी न बनाएं। कोशिश करें कि आप दिन के अनुसार ही कपड़ों की पैकिंग करें, क्योंकि यह संभव है कि वहां जाकर आपको कुछ चीजें पसंद आएँगी तो आप उन्हें भी खरीदेंगी ही।

cash and card
Carry both cash and card with you

जब आप इंटरनेशनल ट्रिप पर घूमने के लिए जा रहे हैं तो आप अपनी यात्रा शुरू करने से पहले जिस देश में भी घूमने जा रहे हैं, वहां के मुद्रा के अनुसार कैश कन्वर्ट जरूर करवाएं, ताकि वहां पहुँच कर आपको पैसों के लिए परेशान ना होना पड़े। साथ ही जब आप अपने साथ ज्यादा अमाउंट में पैसे कन्वर्ट करवाएं तो अपनी सुरक्षा को बिलकुल भी अनदेखा ना करें, क्योंकि आपका ध्यान जरा भी हटा तो आपके साथ कोई घटना घट सकती है।

आजकल लोग एक्सप्लोर करने के चक्कर में ये भूल जाते हैं कि वे कहाँ हैं और किसके साथ हैं। इसी वजह से कुछ ऐसी चीजें भी कर देते हैं,  जिसका पछतावा उन्हें बाद में होता है, इसलिए जब भी आप किसी दूसरे देश में घूमने के लिए जाएँ तो वहां नशे वाली चीजों से दूर रहें।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...