International Travel Mistakes: शायद ही ऐसा कोई हो, जिसे घूमने के लिए इंटरनेशनल ट्रिप पर जाना ना पसंद हो। हर किसी की चाहत होती है कि वे अपनी लाइफ में एक बार तो इंटरनेशनल ट्रिप पर घूमने के लिए जरूर जाए। वैसे तो इंटरनेशनल ट्रिप पर घूमने जाना बेहद रोमांचक अनुभव होता है। नई जगहों पर घूमना, नए लोगों से मिलना, लोकल व्यंजनों का लुत्फ उठाना और एक नए कल्चर को करीब से देखना काफी एक्साइटिंग होता है। लेकिन इस ट्रिप में की गई छोटी सी गलती भी भारी पड़ जाती है और ट्रिप का पूरा मजा किरकिरा हो जाता है। इसलिए जब भी आप कहीं इंटरनेशनल ट्रिप पर घूमने के लिए जाएँ तो ये 5 गलतियाँ करने से बचें।
पूरी तैयारी के साथ घूमने जाएँ

इंटरनेशनल ट्रिप पर घूमने जाने से पहले आप जहाँ भी घूमने के लिए जा रहे हैं वहां के बारे में सारी जानकारी जरूर प्राप्त करें। साथ ही वहां इस समय कैसा मौसम होता है, वहां के लोग आम बोलचाल के लिए कौन सी भाषा का उपयोग का उपयोग करते हैं, इसके बारे में भी थोड़ी जानकारी रखें ताकि जब आप वहां घूमने के लिए जाएँ तो वहां आपको किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।
जरूरी दस्तावेज ले जाना ना भूलें

जब आप किसी इंटरनेशनल ट्रिप पर जा रहे हैं तो आप अपने साथ जरूरी दस्तावेज जैसे पासपोर्ट, वीजा, आधार कार्ड ले जाना बिलकुल भी ना भूलें, ताकि आपको यात्रा के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े।
सामान को ज्यादा भारी ना बनाएं

यह ठीक है कि आप इंटरनेशनल ट्रिप पर घूमने जा रहे हैं, इसलिए अपने साथ कई सारे कपड़े ले जाना चाहती हैं, इसलिए आपने पैकिंग भी बहुत ज्यादा कर ली है, जिसकी वजह से आपका सामान काफी ज्यादा हो गया है, तो आप ऐसी गलती करने से बचें। अपने सामान को ज़्यादा भारी न बनाएं। कोशिश करें कि आप दिन के अनुसार ही कपड़ों की पैकिंग करें, क्योंकि यह संभव है कि वहां जाकर आपको कुछ चीजें पसंद आएँगी तो आप उन्हें भी खरीदेंगी ही।
कैश और कार्ड दोनों अपने साथ कैरी करें

जब आप इंटरनेशनल ट्रिप पर घूमने के लिए जा रहे हैं तो आप अपनी यात्रा शुरू करने से पहले जिस देश में भी घूमने जा रहे हैं, वहां के मुद्रा के अनुसार कैश कन्वर्ट जरूर करवाएं, ताकि वहां पहुँच कर आपको पैसों के लिए परेशान ना होना पड़े। साथ ही जब आप अपने साथ ज्यादा अमाउंट में पैसे कन्वर्ट करवाएं तो अपनी सुरक्षा को बिलकुल भी अनदेखा ना करें, क्योंकि आपका ध्यान जरा भी हटा तो आपके साथ कोई घटना घट सकती है।
नशे की चीजें हरगिज ट्राई ना करें
आजकल लोग एक्सप्लोर करने के चक्कर में ये भूल जाते हैं कि वे कहाँ हैं और किसके साथ हैं। इसी वजह से कुछ ऐसी चीजें भी कर देते हैं, जिसका पछतावा उन्हें बाद में होता है, इसलिए जब भी आप किसी दूसरे देश में घूमने के लिए जाएँ तो वहां नशे वाली चीजों से दूर रहें।
