Viral Wedding Dance Video
Viral Wedding Dance Video

Viral Wedding Dance Video: अक्सर सोशल मीडिया पर कई अजीबो- गरीब वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कुछ वीडियो को देखकर लोग काफी खुश हो जाते हैं, तो वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग नाराज हो जाते हैं। शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों में रंग, रौनक, और जोश अपने चरम पर होता है। शहर हो या गांव हर शादी में आपको ये सब कुछ देखने को मिल जाएंगी। बस संसाधन गांव में थोड़े कम होंगे लेकिन जोश और जज्बा हर जगह एक सा ही होगा। अगर ये चीजें ना हों तो शादी का रंग बिल्कुल फीका पड़ जाता है। सोशल मीडिया पर हाल में ही एक ऐसी ही शादी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक गांव की खूबसूरत लड़की ने अपने शानदार डांस से हर किसी का दिल जीत लिया, लोग उस पर अपना सब कुछ लुटाने को मजबूर हो गए।

दरअसल, सोशल मीडिया पर रहे वीडियो में एक गांव की शादी में डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो में लड़की शादी समारोह में खूबसूरत अदाओं के साथ ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर डांस कर रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव में पारंपरिक तरीके से शादी की जा रही है। शादी के जश्न में हर कोई डूबा हुआ है। इसी बीच एक खूबसूरत लड़की भी शादी के जश्न में खुद को डुबोए डांस कर रही है। उसके साथ उसकी एक और सहेली भी है, जो डांस करने में उसका साथ दे रही है।

डांस कर रही लड़की के पीछे खड़े लोग उसे देखे जा रहे हैं। लड़की कैमरे की तरफ देखते हुए बहुत ही खूबसूरती से अपने डांस स्टेप्स कर के दिखा रही है। डांस कर रही इस लड़की का देसी अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। हरे रंग के लहंगे में सजी यह लड़की ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर अपनी परफॉर्मेंस दे रही है। लड़की ने अपनी परफॉर्मेंस से लाखों लोगों का दिल लूट लिया। लड़की की मुस्कान और उसकी बेफिक्र अदाएं न केवल शादी में मौजूद मेहमानों को, बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स को भी अपना दीवाना बना दिया।

यह वीडियो लगभग सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।इस वीडियो को इंस्टाग्राम @adultsutra नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। लड़की का डांस देख लोग खुद को उसकी तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं।

Viral Wedding Dance Video
People made these comments on the video

वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- “ऐसी देसी वाइब्स मिले तो फिर क्या ही टेंशन” दूसरे ने लिखा- “गांव की शादी में गया था, मुखिया जी की बेटी पर दिल आ गया।” तीसरे ने लिखा- “गांव की शादियां बहुत शानदार होती हैं। ऐसा डांस देखकर दिल खुश हो गया। इन शादियों का मजा ही अलग है।” कमेंट बॉक्स में कई ऐसे भी लोग मिले। जिनका दिल इस लड़की पर आ गया था। ये लोग लड़की की खूबसूरती की तारीफ करते थक नहीं रहे थे।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...