Groom dances on Dhoom Machale: सोशल मीडिया पर अक्सर कई अजीबो-गरीब वीडियो होते रहते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो काफी वायरल होते हैं। आजकल लोग फेमस होने के लिए कुछ भी करने को तैयार होते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दूल्हे के डांस का मजेदार वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।आजकल दूल्हा-दुल्हन का अपनी शादी में नाचना बहुत कॉमन हो गया है। ऐसे में इंटरनेट पर एक विदेशी दूल्हे का डांस काफी छा रहा है। दूल्हे के डांस का यह वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। नेटिजन्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं और दूल्हे के बॉलीवुड डांस परफॉरमेंस की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर ऋतिक रोशन ने भी रिएक्ट किया है।
शादी में दूल्हे ने किया जबरदस्त डांस
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पुर्तगाल का है, जहां एक डेस्टिनेशन वेडिंग का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब तूफान मचा रहा है। पुर्तगाल में हुई एक शादी में ऐसा ही कुछ हुआ, जहां अमेरिकी दूल्हे मार्क ब्लास्को ने ‘धूम अगेन’ गाने पर ऐसा धमाकेदार डांस किया कि खुद ऋतिक रोशन भी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए।
इसमें एक दूल्हा अपनी देसी दुल्हन को ऋतिक रोशन के आइकॉनिक सॉन्ग ‘धूम अगेन’ पर डांस कर के चौंका देता है। दूल्हे की परफॉर्मेंस इतनी धमाकेदार थी कि खुद ऋतिक रोशन भी उसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हे के दोस्त उसके चारों ओर घेरा बनाकर नाच रहे हैं। इसके बाद दूल्हा अपनी बनियान में दिखाई देता है, और फिर वह फिल्म ‘धूम 2’ के गाने ‘धूम अगेन’ पर ऐसा धांसू डांस करता है कि पूछिए ही मत। चूंकि, दूल्हे के सभी दोस्तों ने टक्सीडो पहना हुआ था, इसलिए शख्स को लाइमलाइट में आने देने के लिए वे सभी डांस फ्लोर से पीछे हट जाते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
वायरल वीडियो को वेडिंग कंटेंट क्रिएटर सवेरा बयात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @letteringbysav पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वह इस शादी को कैप्चर करने के लिए कनाडा से पुर्तगाल के होटल कासा पामेला आई थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, जब एक गोरा देसी लड़की से शादी करता है। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो तहलका मचा रहा है। 24 घंटे के भीतर इस वीडियो पर 90 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं। नेटिजन्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं और दूल्हे के बॉलीवुड डांस परफॉरमेंस की तारीफ कर रहे हैं। खुद ऋतिक रोशन ने भी इस पर रिएक्ट किया है।
डांस वीडियो पर ऋतिक रोशन ने किया ऐसा कमेंट

बता दें, यह डांस इतना अच्छा था कि खुद बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने भी इस पर कमेंट किया और कहा, ‘Love it! ये डांस पुर्तगाल में हुई एक शादी का हिस्सा था, जिसमें अमेरिकी लड़के मार्क ब्लास्को ने भारतीय लड़की आयुषी से शादी की। वीडियो की शुरुआत होती है जब दूल्हे के दोस्त उसे घेरे में लेकर डांस करते हैं। फिर दूल्हा सूट उतारकर ऋतिक रोशन की तरह बनियान पहनकर ‘धूम अगेन’ गाने पर नाचने लगता है।
