Destination Wedding
Destination Wedding

Destination Wedding: हर जोड़े का सपना होता है कि उनकी शादी किसी सुंदर और यादगार जगह पर हो, जहाँ सिर्फ़ परिवार और करीबी दोस्त हों और माहौल में एक अलग सी रूमानी ख़ुशबू हो। लेकिन अक्सर डेस्टिनेशन वेडिंग का नाम सुनते ही जेब हल्की होने का डर सताने लगता है। अगर आपका बजट 10 लाख रुपये तक है, तो घबराइए मत। भारत में कई ऐसे शानदार स्थल हैं, जहाँ आप कम बजट में भी शाही अंदाज़ में शादी कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 8 शानदार जगहों के बारे में।

जयपुर, राजस्थान

राजस्थानी ठाठ-बाठ और महलों की रॉयल्टी की चाह रखने वालों के लिए जयपुर एक बढ़िया विकल्प है। यहाँ छोटे पैलेस, हवेलियाँ और हेरिटेज होटल्स किफायती दरों में मिल जाते हैं। 100-150 मेहमानों के लिए होटल कंवीन्शन और कैटरिंग पैकेज 7-8 लाख तक में हो सकता है। ऑफ-सीजन (जुलाई से सितंबर) में रेट्स और भी कम हो जाते हैं।

ऋषिकेश, उत्तराखंड

प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक माहौल के बीच शादी का अलग ही अनुभव होता है। ऋषिकेश में गंगा किनारे बने रिज़ॉर्ट्स और आश्रम वेडिंग के लिए बेस्ट हैं। यहाँ 70-100 मेहमानों की शादी आप 6-9 लाख में प्लान कर सकते हैं। एक शांत और आध्यात्मिक सेटअप उन जोड़ों के लिए बेहतरीन है जो साधारण मगर यादगार शादी चाहते हैं।

उदयपुर, राजस्थान

अगर आप रॉयल वेडिंग का सपना देख रहे हैं, तो उदयपुर एक बेहतरीन और बजट-अनुकूल ऑप्शन हो सकता है। यहाँ की छोटी हवेलियाँ, झील किनारे होटल्स और प्राइवेट विला कम बजट में किराए पर मिल जाते हैं। नवंबर से फरवरी के बीच ऑफ-पीक सीज़न में पैकेज काफी किफायती हो जाता है।

पुष्कर, राजस्थान

कम भीड़भाड़ और रंगीन संस्कृति के बीच शादी करने का एक बढ़िया विकल्प है पुष्कर। यहाँ छोटे होटल्स, कैंप्स और हवेलियाँ 1-2 दिन की शादी के लिए सस्ते में मिल जाती हैं। 6-9 लाख में एक प्यारी सी डेस्टिनेशन वेडिंग हो सकती है, खासकर अगर आप लोकल फोक म्यूज़िक और सजावट का इस्तेमाल करें।

मैसूर, कर्नाटक

दक्षिण भारत का ये ऐतिहासिक शहर अपनी सांस्कृतिक विरासत और सुंदर लोकेशंस के लिए जाना जाता है। मैसूर में मौजूद कई हेरिटेज होटल्स, वेडिंग हॉल्स और गार्डन लोकेशंस बहुत ही बजट फ्रेंडली हैं। यहाँ आप 80-100 लोगों के लिए 8 लाख में शाही शादी कर सकते हैं।

गोवा

अगर बीच वेडिंग आपका सपना है, तो गोवा उसके लिए बेस्ट है। नॉर्थ गोवा में कई ऐसे रिसॉर्ट्स और होमस्टे हैं जहाँ 10 लाख रुपये में संगीत, हल्दी और वेडिंग सब हो सकता है। ऑफ-सीजन में कीमतें और भी कम हो जाती हैं।

मसूरी, उत्तराखंड

अगर आप हरियाली और पहाड़ियों के बीच शादी करना चाहते हैं तो मसूरी एक बेहतरीन विकल्प है। यहां कई छोटे रिसॉर्ट्स और होटल्स हैं जहाँ आप 100–150 मेहमानों के साथ एक खूबसूरत समारोह कर सकते हैं।

लवासा, महाराष्ट्र

पुणे के पास बना ये प्लान्ड सिटी हिल स्टेशन जैसा फील देती है। यहाँ के होटल्स, बोट क्लब और ओपन एरिया शादी के लिए एकदम परफेक्ट हैं। 60-80 लोगों की वेडिंग आप 7-8 लाख में प्लान कर सकते हैं। पहाड़ियों, झील और रंगीन बिल्डिंग्स की पृष्ठभूमि आपकी वेडिंग फ़ोटोग्राफ़ी को सपने जैसा बना देगी।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...