डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं तो रखें 5 बातों का ध्यान
डेस्टिनेशन वेडिंग देखने में काफी खूबसूरत और मस्ती भरा होता है, लेकिन अगर इसकी तैयारी अच्छे से ना की जाए तो कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Destination Wedding: हर कपल्स की यही चाहत होती है कि वे अपने घर से दूर किसी खूबसूरत जगह पर जाकर डेस्टिनेशन वेडिंग करें और अपने इस खास दिन को यादगार बनाएं। वैसे तो डेस्टिनेशन वेडिंग देखने में काफी खूबसूरत और मस्ती भरा होता है, लेकिन अगर इसकी तैयारी अच्छे से ना की जाए तो कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है और शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को काफी दिक्कतें होती हैं और वे पूरा समय बस बुराई ही करते रह जाते हैं। इसलिए जब आप डेस्टिनेशन वेडिंग करें तो इन 5 जरूरी बातों पर खास ध्यान दें।
मेहमानों के लिए समय से बुक करें टिकट

जब आप डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं तो आप शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए टिकट समय से बुक करें और उनके साथ भी टिकट समय से शेयर कर दें, ताकि उन्हें शादी में आने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। साथ ही जब आप मेहमानों के लिए टिकट्स बुक करें तो टिकट से आने के अलावा भी वेडिंग डेस्टिनेशन पर पहुँचने के लिए और अलग तरीकों के बारे में भी प्लानिंग कर लें, ताकि जिन मेहमानों का आखिरी समय में आने की प्लानिंग बने उन्हें कोई परेशानी ना हो और वे भी आराम से वेडिंग डेस्टिनेशन पर पहुँच सकें।
मौसम के अनुसार करें तैयारी

जब आप वेडिंग डेस्टिनेशन करने जा रहे हैं तो आपको शादी की तैयारी वहां के मौसम के अनुसार करना चाहिए और शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को भी वहां के मौसम के बारे में जानकारी दें, ताकि उन्हें पता रहे कि वहां का मौसम कैसा है और उन्हें वहां के मौसम के अनुसार पैकिंग करने में आसानी हो।
बजट का रखें खास ध्यान

वेडिंग डेस्टिनेशन में सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपना बजट कंट्रोल में रखें। ऐसी कोई भी चीज़ ना करें जिसकी वजह से आपका तय बजट ऊपर भागे और आपको मैनेज करने में किसी तरह की कोई परेशानी हो।
जरूरी सामान साथ लेकर चलें

जब आप वेडिंग डेस्टिनेशन करने जा रहे हैं तो अपने साथ कुछ जरूरी चीजों को साथ लेकर जाना बिलकुल भी ना भूलें, क्योंकि वेडिंग डेस्टिनेशन वाली जगह आपके लिए नई होगी और वहां रात के समय जरूरत पड़ने पर आपको चीजों को खोजने में काफी परेशानी होगी। इसलिए आप इस परेशानी से बचने के लिए अपने साथ जरूरी दवाइयां, फर्स्ट ऐड किट, इमरजेंसी लाइट्स और कुछ एक्स्ट्रा कपड़े भी जरूर साथ लेकर चलें, ताकि आपके साथ-साथ शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को कोई परेशानी ना हो।
तैयारी में लें स्थानीय लोगों की मदद
वेडिंग डेस्टिनेशन में शादी की तैयारियों के लिए आप स्थानीय लोगों की मदद जरूर लें, क्योंकि उन्हें वहां की लोकल चीजों के बारे में अच्छे से पता होता है, जिससे वे आपको सस्ते दामों पर चीजों को खरीदने में मदद करते हैं और इससे आपका बजट तो कंट्रोल में रहता ही है, साथ ही आप बेवकूफ बनने से भी बचते हैं।
