ब्राइडल एंट्री पर चलाएं ऐसा गाना जो जुड़ा हो आपकी भावनाओं के साथ
खासतौर पर हर लड़की मन ही मन चाहती है उसकी एंट्री पर ऐसा गाना चले जिसे सुन कर दूल्हा उसके प्यार की गहराई समझ सके।
Bridal Entry Songs: शादी का दिन हर लड़की के जीवन का सबसे ख़ास और यादगार दिन होता है। इस दिन की हर एक चीज़ ख़ास ही होनी चाहिए। खासतौर पर वो पल जब दुल्हन एंट्री करती है। ये एंट्री सिर्फ एक वॉक नहीं बल्कि एक इमोशन होता है। शादी में मौजूद सारे लोग इस पल का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। सब चाहते हैं जब दुल्हन एंट्री ले तब वो उसे जरीर देख पाएं। इसलिए हर लड़की यही चाहती है, जब अपनी शादी के दिन वो दुल्हन बनकर सबके सामने आए तो बस लोग प्यार भरी नज़रों से उसे देखते ही रह जाएं। खासतौर पर हर लड़की मन ही मन चाहती है उसकी एंट्री पर ऐसा गाना चले जिसे सुन कर दूल्हा उसके प्यार की गहराई समझ सके। हर दूल्हा-दुल्हन के लिए उनकी शादी नई उम्मीद और नए सफ़र की शुरुआत लेकर आती है।
अगर आप होने वाली दुल्हन हैं और चाहती हैं कि आपकी एंट्री दूल्हे के लिए एक इमोशनल और खूबसूरत सरप्राइज़ बने, तो सही गाने का चुनाव बहुत ज़रूरी है। आइये जानते हैं कैसे चुने शानदार गाने।
रिश्ते की कहानी समझें

हर रिश्ते की अपनी एक अलग खूबसूरती होती है – कुछ रिश्ते मजाक और मस्ती से भरे होते हैं, कुछ बेहद रोमांटिक, तो कुछ में एक गहराई और समझदारी होती है। पहले अपने रिश्ते की भावनाओं को समझें और फिर ऐसा गाना चुनें जो उस भावना को पूरी तरह से दर्शाता हो। अगर आपका रिश्ता बचपन का प्यार है, तो कुछ नॉस्टैल्जिक टच वाला गाना अच्छा रहेगा। वहीं अगर आप दोनों का रिश्ता फिल्मी है, तो कोई फेमस बॉलीवुड लव सॉन्ग बेस्ट रहेगा।
दूल्हे की पसंद
ये सरप्राइज़ है खासतौर पर दूल्हे के लिए, तो क्यों न उसके दिल को छू लेने वाला गाना चुना जाए। अगर दूल्हे को किसी खास गायक की आवाज़ पसंद है या कोई ऐसा गाना है जो आप दोनों के रिश्ते से जुड़ा हुआ हो, तो उसे एंट्री सॉन्ग बनाना एक परफेक्ट आइडिया है। इससे दूल्हे को एक प्यारा और पर्सनल टच मिलेगा।
लिरिक्स हैं ख़ास
गाने का म्यूज़िक जितना ज़रूरी है, उससे कहीं ज़्यादा ज़रूरी हैं उसके बोल। एक ऐसा गाना चुनें जिसके लिरिक्स आपकी फीलिंग्स को बिना कहे बयां कर दें। ऐसे गाने चुनें जिनमें आपके दूल्हे के दिल को छू लेने वाला जादू हो। ये फीलिंग कुछ ऐसी होनई चाहिए की गाना बजे और फील सामने वाला करे।
एंट्री स्टाइल का भी रखें ख्याल
आप किस अंदाज़ में एंट्री करने वाली हैं – अकेले वॉक करते हुए, ब्राइड्समेड्स के साथ, या फिर लाइट्स और फूलों की बारिश के साथ – ये भी सॉन्ग से मिलना चाहिए। अगर आपकी एंट्री ग्रैंड और मस्तीभरी है, तो एक अपबीट गाना चुनें। वहीं, अगर एंट्री सॉफ्ट और इमोशनल है तो एक प्यारा और हल्के म्यूजिक वाला गाना सुनें।
ट्रेंडिंग गाने का चयन ना करें

आजकल कई नए ब्राइडल एंट्री सॉन्ग्स ट्रेंड कर रहे हैं, लेकिन अगर आप कुछ अलग करना चाहती हैं तो कभी-कभी कोई पुराना क्लासिक गाना भी वो असर डाल सकता है जो नया और ट्रेंडिंग गाना नहीं कर पाता। इसलिए कोशिश करें कि ट्रेंड और एहसास बना रहे।
गाने के बोल
ब्राइडल एंट्री का समय आमतौर पर 1 से 2 मिनट का होता है। ऐसे में ज़रूरी है कि गाना उस टाइम फ्रेम में फिट हो जाए। आप चाहें तो अपने फेवरेट गाने को एडिट करवा सकती हैं ताकि उसका इमोशनल पार्ट ही चले।
