Unique Bride Entry Ideas
Unique Bride Entry Ideas

देखते रह जाएंगे सभी जब दुल्हन लेगी एंट्री ख़ास तरह से

फायरवर्क्स का रंगीन शो और बटरफ्लाई का उड़ना इस खास पल को और भी जादुई बना देंगे।

Unique Bride Entry Ideas: शादी का दिन एक लड़की के जीवन का सबसे खास और रोमांटिक दिन होता है, और इस दिन का हर पल यादगार बनाने के लिए दुल्हन की एंट्री भी बहुत खास होती है। भारतीय शादियों में दुल्हन की एंट्री को लेकर विभिन्न परंपराएँ और रिवाज होते हैं, लेकिन अब समय बदल चुका है, और दुल्हनें अपनी एंट्री को और भी यूनिक और खूबसूरत बनाने के लिए नए और क्यूट आइडियाज अपनाने लगी हैं। आइए, जानते हैं कुछ एंट्री आइडियाज जो आपके शादी के दिन को और भी खास बना सकते हैं।

चाहे आप पारंपरिक तरीके से एंट्री करें या फिर कुछ नया और ट्रेंडी, यह पल हमेशा खास रहेगा और आपके शादी के दिन की यादें हमेशा ताजगी के साथ जीवित रहेंगी।

फूलों का महत्व भारतीय संस्कृति में बहुत अधिक है, और इन्हें शादी में हर जगह सजाया जाता है। अगर आप एक साधारण लेकिन रोमांटिक एंट्री चाहती हैं तो फूलों से रास्ता बनवाइए। दुल्हन फूलों की पंखुड़ियाँ बिखेरते हुए हुए आ सकती है। यह न केवल सुंदर दिखेगा, बल्कि इससे एक प्यारा सा माहौल भी बनेगा।

घर के बच्चों से सभी को बहुत प्यार होता है। खासकर जब वो आपके भाई बहन के बच्चे हों, दुल्हन अपनी बहन या भाई के बच्चे के साथ एंट्री ले सकती है जिसमे बच्चा स्टेज तक दुल्हन का हाथ पकड़ कर ले जाए और उसके बाद दूल्हे के हाथ में दुल्हन का हाथ थमा दे।

भारतीय परंपरा में पालकी में बैठकर दुल्हन का आना एक बहुत ही सुंदर रिवाज है, लेकिन इसे अब और भी अनोखा और शानदार बनाने के लिए आप फूलों से सजी पालकी में बैठ सकती हैं। यह एंट्री आपके शादी के दिन को और भी खास बनाएगी ।

कभी आपने सोचा है कि दुल्हन की एंट्री के दौरान आसमान में रंग-बिरंगे बटरफ्लाई उड़ते हुए या फिर शानदार फायरवर्क्स होते हुए दिखें? यह एंट्री आपके लिए एक शानदार अनुभव हो सकती है। फायरवर्क्स का रंगीन शो और बटरफ्लाई का उड़ना इस खास पल को और भी जादुई बना देंगे।

भारतीय शादियों में घोड़ी पर दूल्हे की एंट्री तो होती ही है, लेकिन अब दुल्हन भी घोड़ी पर एंट्री कर सकती है। यह बिल्कुल अनोखा और शानदार तरीका है। दुल्हन के घोड़ी पर सवार होकर शादी के मंडप तक पहुंचने से शादी में रोमांच और शाही अनुभव दोनों ही मिलते हैं। यह एक बहुत ही शानदार तरीका है।

अगर आप अपनी आवाज का जादू दिखाना चाहती हैं तो सिंगिंग एंट्री भी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आप अपनी पसंदीदा गाने को गाते हुए एंट्री कर सकती हैं, इससे आपके इमोशंस और जज्बात बयां होंगे।

अगर आप थोड़ा मजाकिया अंदाज में अपनी एंट्री करना चाहती हैं तो एक मजेदार ट्रिक परफॉर्म कर सकती हैं। जैसे कि अपने दूल्हे के सामने एक दिलचस्प प्रश्न या पजल लेकर आना, जिससे शादी के माहौल में एक हल्का-फुल्का मजाकिया टच आए।

दुल्हन अपनी कार में सवार होकर भी शादी के स्थल तक पहुंच सकती है। खासकर यदि शादी का आयोजन खुले स्थान पर हो रहा है, तो यह एक शानदार और स्टाइलिश तरीका हो सकता है।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...