Loose Footwear Hacks
Loose Footwear Hacks

Loose Footwear Hacks: अक्सर आप बाजार से ऐसे फुटवियर ले आते हैं तो साइज में आपके पैरों में बड़े होते हैं। दरअसल, दुकान पर जल्दी में आप अपने फुटवियर को कैरी करके चेक नहीं करते, मात्र पैरों के साइज को बताकर सूज या सैंडल खरीद लेते हैं। कई बार साइज सही होने पर भी फुटवियर आपके पैरों में ढीला लगता है। ऐसे में आपके पसंदीदा फुटवियर को आप चाह कर भी नहीं पहन पाते। कई महिलाएं तो इस वजह से बड़े साइज का फुटवियर खरीद लेती हैं, क्योंकि उनका मानना है कि हल्का लूज फुटवियर अधिक आरामदायक रहेगा। शुरुआत में आप बड़े साइज के फुटवियर को पहन भी लेते हैं लेकिन बाद में वह आपको अधिक लूज लगने लगता है। इसे फिक्स करने के लिए आप कुछ ट्रिक्स अपना सकते हैं।

अगर आपके सैंडल या जूते बहुत ज्यादा ढीले हो गए हैं तो इसे फिक्स करने का सबसे अच्छा और आसान उपाय है मोटे इनसोल का इस्तेमाल करना।  ये सोल जूते के अंदर रखे जाते हैं और पैर को थोड़ा ऊंचा और टाइट फिटिंग देते हैं। इससे न सिर्फ जूते टाइट लगते हैं बल्कि चलने में भी आराम मिलता है।

Loose Footwear Hacks
Back Pad / Image Source- Meesho

अगर आपका जूता बार-बार फिसल जाता है, तो आप हील ग्रिप्स लगा सकते हैं। ये सॉफ्ट पैड्स होते हैं जिन्हें जूते के पीछे चिपकाया जाता है। इससे एड़ी अच्छे से टिकती है और जूता ढीला नहीं लगता। यह ट्रिक खासतौर पर फ्लैट्स और स्लीपर्स के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है।

tone pad
Tone pad / Image Source- Flipkart

अगर सैंडल पहनते वक्त आपके पैर आगे की और फिसलती रहते हैं, तो उसे फिक्स करने के लिए आप टोन पैड या बॉल ऑफ फुट पैड भी लगा सकते हैं। ये पैड्स जूते के आगे वाले हिस्से में लगाए जाते हैं और पैर को मजबूती से पकड़कर फिसलने से रोकते हैं।

अगर आप बूट्स, स्पोर्ट्स शूज़ या स्नीकर्स पहनते हैं, तो मोटे मोज़े पहनना एक अच्छा उपाय है। ऐसे फुटवियर के साथ मोटे-मोजे पहनने से हमारा पैर ऑटोमेटेकली टाइट हो जाता है और शूज भी अच्छी तरह से हमारे पैरों में फिट हो सकता है। यह उपाय ठंड के मौसम में आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। गर्मी में इसे ट्राई करने से बचें।

अगर जूता थोड़ा ही ढीला है, तो आप उसके आगे वाले हिस्से में रुई, टिशू पेपर या कॉटन भर सकते हैं। इससे पैर आगे नहीं फिसलता और जूता थोड़ा टाइट लगता है। इस उपाय को आजमाते वक्त इस बात का खास ध्यान रखें कि जूते में जरूरत से ज्यादा टिशू पेपर ना भरे, क्योंकि ऐसा करने से आपको चलने में भी ज्यादा देर तक परेशानी हो सकती है।

अगर आपकी हर फुटवियर ढीले होने लगती हैं, तो आप एक काम कर सकते हैं कि जब भी फुटवेयर खरीदने जाए तो सुबह के समय जाएं, क्योंकि शाम के मुकाबले सुबह के समय में हमारे पैर के पंजे थोड़े से ढीले रहते हैं, जिस वजह से आप ऑटोमेटेकली थोड़ा फिटेड फुटवेयर खरीद पायेंगे।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...