अपने से 14 साल बड़े शहीद कपूर से मीरा राजपूत की शादी की कई लोग मिसालें देते हैं। उनको जोड़े के तौर पर पसंद करने वालों की लंबी कतारें हैं। मगर जरा सोचिए उम्र के इतने फासले के साथ जीवन में कभी न कभी तो दिक्कत आती ही होगी। कभी न कभी हमउम्र साथी का साथ चाहिए ही होता होगा। पर अब जब अपने से बड़े शख्स से प्यार हो ही गया है तो क्यों न रिश्ते को अच्छे से निभाने की तैयारी कर ली जाए। इस तरह से रिश्ता चलाना थोड़ा आसान हो जाएगा।

इसके लिए जरूरी है कि कुछ ऐसी बातें जांच ली जाएं जो आगे चलकर आपको रिश्ता निभाने में मदद करें। आपको अपने किए का पछतावा न हो। आप समाज को बता सकें कि उम्र तो सिर्फ आंकड़ा भर होती है। आप अपने रिश्ते के साथ खुश रह पाएं और जिंदगी को जी पाएं। अपने से बड़ी उम्र के शख्स से प्यार करने लगी हैं तो खुशहाल जिंदगी के लिए इन टिप्स को जरूर जान लीजिए और आजमा लीजिए-

हर उम्र का नजरिया-

याद रखिए,उम्र कोई भी हो,हर उम्र का अपना अलग नजरिया होता है। ये नजरिया अनुभवों के आधार पर बनता है,जिसकी उम्र ज्यादा है वो आपसे कुछ अलग तरह से सोचेगा। और कई बार उसका सोचना आपकी सोच से बिलकुल अलग भी होगा। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि वो गलत ही होगा। इसलिए अपने उम्र के फासले को नजरअंदाज करते हुए जिसको प्यार किया है,उसके नजरिए को समझने की कोशिश जरूर कीजिए। इस तरह से रिश्ते को निभाना कठिन बिलकुल नहीं होगा। बल्कि आप दोनों उम्र को बहुत सहजता से ले पाएंगे।

उम्र ही सबकुछ नहीं-

आपकी उम्र में बड़ा फासला होगा तो जरूर अक्सर उम्र से जुड़ी बातें होंगी। लेकिन हर वक्त सिर्फ उम्र से जुड़ी बातें होंगी तो फिर इसका असर रिश्ते पर भी पड़ेगा। रिश्ते को बनाने के लिए इस उम्र के फासले को नजरंदाज किया गया है। इसे अभी भी नजरअंदाज ही कीजिए और रोज इस बारे में बात करने से बचिए। आप लोग इस बात को मामूली तरह से लेते हैं तो भी उम्र के फासले पर हर वक्त की जाने वाली बातें आप दोनों के बीच लड़ाई का विषय बन सकती हैं। इसलिए हर मुद्दे को इससे न जोड़ें। आप दोनों को उम्र का फासला इग्नोर करना ही होगा।

जाने भी दो यारों-

जी हां,जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है लोग बातों को हल्के में लेकर आगे बढ़ जाने में विश्वास करने लगते हैं। उन्हें साथी भी ऐसा ही चाहिए होता है। मगर छोटी उम्र में ऐसा नहीं होता है। छोटी उम्र में सभी बस तुरंत मसले सुलझा लेना चाहते हैं। सब बोल देना चाहते हैं। इसलिए बड़ी उम्र के फासले की अहमियत समझते हुए कुछ बातों को‘जाने भी दो’के हिसाब से ही समझें। कुछ बातों को फालतू में इतनी अहमियत न दें कि वो आपके रिश्ते के बीच आ जाएं।

रुचि एक जैसी-

आप ढूंढिए ऐसी रुचियां जो आप दोनों में ही एक जैसी हों। इनके साथ समय गुजारना आसान हो जाता है। जितना ज्यादा समय गुजारा जाता है,उतना ही प्यार भी बढ़ता है। हम ये नहीं कह रहे कि रुचियां नहीं मिलेंगी तो रिश्ता नहीं आगे बढ़ेगा। मगर रिश्ते को आगे बढ़ाना थोड़ा आसान जरूर हो जाएगा। इसलिए आप दोनों लोग एक जैसी रुचियां जरूर ढूंढें। इन रुचियों को साथ में करने की कोशिश भी जरूर करें।

मुद्दे जिन पर बात हो-

बातों को‘जाने भी दो’वाले नजरिए से देखना अच्छा है लेकिन फिर भी कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन पर बात कर लेना जरूरी होता है। जरूरी होता है कि उन्हें मामूली न समझा जाए। इसलिए बुरा लगेगा ये सोच कर किसी मुद्दे को यूंहीं छोड़ देने से अच्छा होगा कि आप उस मुद्दे पर बाते करें। और इसके लिए अपने पार्टनर को हर हाल में तैयार कर लें। क्योंकि ऐसा न करने पर एक दिन यही मामूली सा लगने वाला मुद्दा आपके लिए बड़ी आफत बन सकता है। और इसका सीधा असर आपके रिश्ते पर पड़ेगा।

उम्र सिर्फ आंकड़ा है-

अगर आपने उम्र के फासले को भूलकर अपने पार्टनर से प्यार किया है तो सामाजिक नियमों का भी खुद पर बिलकुल असर न होने दें। क्योंकि जिस बात को आपने भुला दिया जरूरी नहीं कि उसे सभी लोग मान लें। बाकियों के लिए इन सामाजिक नियमों को भुलाना आसान बिलकुल नहीं होगा। इस वक्त वो आपको अपनी बातों से दुख पहुंचाने की कोशिश भी कर सकते हैं। अब यहीं पर आपको स्मार्ट बनना है और लोगों को अपनी जिंदगी से दूर रखना है। इस वक्त ये भी होना चाहिए कि उनकी बातें आपके दिल को न तोड़ें। ऐसा हुआ तो आपका अपने पार्टनर के साथ रिश्ता जरूर खराब होने लगेगा।

 

रिलेशनशिप सम्बन्धी यह आलेख आपको कैसा लगा?अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें।प्रतिक्रियाओं के साथ ही रिलेशनशिप से जुड़े सुझाव व लेख भी हमें ईमेल करें– editor@grehlakshmi.com

 

ये भी पढ़ें– à¤‡à¤¨ आसान तरीकों से अपनी प्रेगनेंसी थकान को कहें बायबाय