Amitabh Bachchan
Amitabh Bachchan Biggest Blockbuster

इस फिल्म ने बदली थी अमिताभ बच्चन की किस्मत, 50 हफ्तों तक सिनेमाघरों में जमाया कब्जा

बॉलीवुड के शहंशाह कहे
जाने वाले अमिताभ बच्चन ने अपनी एक्टिंग और दमदार स्टाइल से दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है। उनकी फिल्में न केवल मनोरंजन का साधन रही हैं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने दशकों के करियर में कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिनको आज भी खूब पसंद किया जाता है।

Amitabh Biggest Blockbuster: बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने अपनी एक्टिंग और दमदार स्टाइल से दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है। उनकी फिल्में न केवल मनोरंजन का साधन रही हैं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने दशकों के करियर में कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिनको आज भी खूब पसंद किया जाता है। अमिताभ बच्चन ने अपने अभिनय से दुनियाभर में अपनी गजब की फैन फॉलोइंग बना रखी है। आज हम आपको उनकी एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो फिल्म सिर्फ 70 लाख के बजट में बनी और इस फिल्म ने करोड़ों रुपए कमाए थे। आज भी लोग अमिताभ बच्चन की इस फिल्म के दीवाने हैं, तो चलिए आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं।

दरअसल, साल 1978 में आई चंद्र बरोट द्वारा निर्देशित फिल्म ‘डॉन’ आज भी लोगों के बीच काफी मशहूर है और इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया था। यह फिल्म केवल 70 लाख में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 7 करोड़ की कमाई करने में सफल रही थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ-साथ जीनत अमान और प्राण भी मुख्य भूमिकाओं में थे।

Amitabh Biggest Blockbuster
Amitabh Bachchan

रिपोर्ट्स की मानें तो सलीम-जावेद द्वारा लिखित और नरीमन ईरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे, बल्कि यह फिल्म उन्हें किस्मत से मिली थी।दरअसल, फिल्म ‘डॉन’ के निर्देशक चंद्रा बरोट ने अपने एक इंटरव्यू यह खुलासा किया था कि अमिताभ बच्चन से पहले उस दौर के 3 सुपरस्टार देव आनंद, जीतेंद्र और धर्मेंद्र को यह फिल्म ऑफर की गई थी, लेकिन उन तीनों को इस फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं थी और उन सबने इस फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया था।

जब यह फिल्म ‘डॉन’ अमिताभ बच्चन को ऑफर की गई, तो उन्होंने इस फिल्म को तुरंत स्वीकार कर लिया था और यह अमिताभ का ये फैसला उनके करियर के लिए काफी अच्छी साबित हुई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें 26वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी दिया गया था। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था और समीक्षकों द्वारा भी इस फिल्म की जमकर तारीफ भी हुई थी।

Career
Amitabh started his career with this film

बता दें, अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1969 में फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें से कुछ हिट रहीं तो कुछ ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। अपने 56 साल के करियर में बिग बी अब तक 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं और हीरो लेकर विलन तक का किरदार निभा चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘जंजीर’, ‘पा’ और ‘पिंक’ जैसी शानदार फिल्में की हैं। वह अब तक बॉक्स ऑफिस पर कई ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दे चुके हैं, हालांकि 1969 यानी 54 साल पहले जब उन्होंने फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से बॉलीवुड लड़ते हुए उन्होंने वो स्टारडम हासिल कियामें कदम रखा था, तो उनके सामने कई चुनौतियां थीं, और सब चुनौतियों से , जो आज हर एक एक्टर पाना चाहता है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...