Comedy Movies on Amazon Prime: अमेजॉन प्राइम(Amazon Prime) पर यदि आपको कुछ अच्छा और मजेदार देखने का मन है तो क्यों न कॉमेडियन मूवी(Comedy Movie)देखी जाए। प्राइम पर तो कॉमेडी मूवी की तो जैसे भरमार हैं। पुरानी से लेकर नई सभी मूवी का आप मजा ले सकते है। हास्य और मजेदार दृश्यों से भरपूर इन मूवी का आप लुत्फ घर बैठे उठा सकते है। कुछ मूवी परिवार के साथ देखने की है तो कुछ इस तरह की है कि उन्हे आप अपने बेडरूम में ही देखें तो ज्यादा अच्छा है। आईए यहां हम प्राइम की इन आठ कॉमेडी मूवी का जिक्र यहां कर रहे है।
Table of contents
थैंक गोड(2022)
इस फिल्म में एक अहंकारी रियल एस्टेट ब्रोकर आयन कपूर के बारे में दर्शाई गई है जो कर्ज में डूबा हुआ है। और उसका एक भयानक एक्सीडेंट हो जाता है। और जब वह होश में आता है। तो स्वर्ग में स्वयं को पाता है। और वहां भगवान उसके सामने प्रकट होते है और यहां गेम शो आरम्भ होता है। इस मूवी को जिस तरह से दर्शाया गया है उसमे स्वर्ग लोक काफी आधुनिक दर्शाया गया है जिससे ऑडियंस को देखने में मूवी मजेदार नजर आए। और कॉमेडी होने से आप पूरी मूवी में बोरियत भी महसूस नहीं करते है।
निर्देशक –इंद्र कुमार
अभिनीत –अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह
IMDb Rating– 5.6/10
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें–अमेजॉन प्राइम वीडियो
पति पत्नी और वो(2019)
यह मूवी को तीन किरदारों में दिखाया गया है। जिसमे चिंटू त्यागी एक साधारण मध्यम वर्गीय व्यक्ति है। और अपनी पत्नी और प्रेमिका के बीच उलझा हुआ रहता है। इसमे शादीशुदा आदमी का एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर को मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है जिससे आपको मूवी देखने में काफी मजेदार लगेगी। इसमे तीनों ही किरदारों की बेहद बढ़िया एक्टिंग है।
निर्देशक –मुदस्सर अजीज
अभिनीत –कार्तिक आर्यन , भूमि पेडनेकर,अनन्या पांडे
IMDb Rating-5.8/10
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें–अमेजॉन प्राइम वीडियो
सोनू के टीटू की स्वीटी(2018)
यह फिल्म दोस्ती और प्यार के बीच की लड़ाई को मजेदार अंदाज में दिखाती है। इसमें सोनू और टिटू बचपन से गहरे दोस्त है। अगर टिटू की बात करे तो वह एक भोला प्रेमी है जो किसी के प्यार में आसानी से पड़ जाता है। ऐसे में टिटू को हमेशा सोनू ही बचाता है। लेकिन एक तरफ स्वीटी जो एक परफेक्ट दुल्टन और टिटू उसके प्यार में पूरी तरह डूब चुका है। और सोनू ऐसे में बार बार स्वीटी पर बार बार शक करता है ऐसे में बेहद मजाकी ढंग से फिल्म में दृश्य को दर्शाया गया है।
निर्देशक –लव रंजन
अभिनीत –कार्तिक आर्यन, नुशरत भरूचा और सनी सिंह
IMDb Rating-7.1/10
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें–अमेजॉन प्राइम वीडियो
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी(2023)
इस प्रेम कहानी में नए तौर तरीके से कहानी को दिखाया गया है। साथ ही प्यार,परिवार और पारंपरिक रीति रिवाजों को तो तोड़ने के महत्व पर भी सवाल उठाती है। कि हमेशा से चले आ रहे पारिवारिक परंपराओं को प्यार के लिए छोड़ना क्या सही है। इस फिल्म में इस भावनाओं के बेहद खुबसूरती से दिखाया गया है। साथ ही हंसी और मजेदार पलों से भरपूर यह कहानी है।
निर्देशक –करण जौहर
अभिनीत –रणवीर सिंह और आलिया भट्ट
IMDb Rating-6.5/10
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें–अमेजॉन प्राइम वीडियो
धमाल(2007)
इस फिल्म में ट्विस्ट तब आता है जब चार आलसी और मूर्ख दोस्तों को एक मरते हुए आदमी से यह पता चलता है कि गोवा में दस करोड़ की लूट का खजाना एक जगह सेंट सेबेस्टियन गार्डन में छिपा है। और ऐसे में सभी दोस्त अलग अलग तरीक से खजाने तक पहुंचने का रास्ता अपनाते है जिसमे खूब हस्ती मजाक के दृशय को मूवी को मजेदार बनाने के लिए उपयोग किया गया है।
निर्देशक –इंद्र कुमार
अभिनीत –रितेश देशमुख, संजय दत्त, अरशद वारसी, आशीष चौधरी और जावेद जाफरी
IMDb Rating-7.5/10
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें–अमेजॉन प्राइम वीडियो
फिर हेरा फेरी(2006)
तीन दोस्त इस फिल्म में अपनी जिंदगी को बदलने के लिए अपनी सारी कमाई एक ठग के जाल में फंसकर खो देते है। उनके पास कोई रास्ता नहीं रह जाता है। एक तरफ कर्ज से बचने के लिए या तो खतरनाक गुंडों से बचें। या फिर किसी भी तरह से कमाई करे। इस फिल्म की ढेर सारी कॉमेडी और ट्विस्ट लोगों के बीच काफी चर्चाओं में रही है। और प्राइम पर इसे काफी पसंद किया जा रहा है।
निर्देशक –नीरज वोरा
अभिनीत –अक्षय कुमार ,सुनील शेट्टी , परेश रावल
IMDb Rating-7.3/10
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें–अमेजॉन प्राइम वीडियो
पागलपंती(2019)
इस फिल्म में तीन दोस्त जो स्वयं को हारा हुआ महसूस करते है। लेकिन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अमीर बनने की योजनाएं बनाते है। इसमे तीनों अपनी बेवकूफियों की वजह से किसी न किसी मुसीबत में फंस जाते है। और बिजनेस करने के लिए विदेश जाते है जहां उनकी टक्कर गैंगस्टर्स से हो जाती है। इसके बाद फिल्म में ढेर सारी कॉमेडी और मसाला देखने को मिलता है।
निर्देशक –अनीस बज़्मी
अभिनीत –अनिल कपूर , जॉन अब्राहम ,इलियाना डिक्रूज , अरशद वारसी , उर्वशी रौतेला
IMDb Rating-3.3/10
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें–अमेजॉन प्राइम वीडियो
बैड न्यूज(2024)
इस फिल्म की कहानी सलोनी बग्गा के इर्द गिर्द घूमती है जिसका अपना रेस्तरां है साथ ही वह अपने रेस्तरां को मेराकी स्टार जीतते देखना चाहती हैं साथ ही वह एक शेफ है। उसकी मुलाकात अखिल चड्ढा से होती है, और दोनों जल्द ही शादी कर लेते हैं। फिर इसके बार सलोनी मसूरी चली जाती है जहां उसकी मुलाकात गुरबीर सिंह से होती है। गुरबीर सिंह के साथ एक रात दोनों के संबंध बन जाते है जिसके बाद जल्द ही सलोनी को पता चलता है कि वह जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली है लेकिन उनके पिता अलग अलग है। यह फिल्म बेहद कॉमेडी से भरपूर जिसे आपको देखने में बेहद मजा आएगा।
निर्देशक –आनंद तिवारी
अभिनीत –विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और ऐमी विर्क
IMDb Rating-4.7/10
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें–अमेजॉन प्राइम वीडियो
| रिलीज़ डेट | टाइटल | प्लेटफार्म | जेनर |
| 25,अक्टूबर 2022 | थैंक गोड(2022) | प्राइम | कॉमेडी |
| 6, दिसंबर 2019 | पति पत्नी और वो(2019) | प्राइम | कॉमेडी |
| 9, फरवरी 2018 | सोनू के टीटू की स्वीटी(2018) | प्राइम | कॉमेडी |
| 28 ,जुलाई 2023 | रॉकी और रानी की प्रेम कहानी(2023) | प्राइम | कॉमेडी |
| 7, सितंबर 2007 | धमाल(2007) | प्राइम | कॉमेडी |
| 9, जून 2006 | फिर हेरा फेरी(2006) | प्राइम | कॉमेडी |
| 22 ,नवंबर 2019 | पागलपंती(2019) | प्राइम | कॉमेडी |
| 19, जुलाई 2024 | बैड न्यूज(2024) | प्राइम | कॉमेडी |
FAQ | क्या आप जानते हैं
फिर हेरा फेरी
आप इस फिल्म को ऑनलाइन HD में Amazon Prime Video पर सब्सक्रिप्शन के साथ देख सकते हैं।
थैंक गॉड इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित 2022 की भारतीय हिंदी-भाषा की फंतासी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। यह 2009 की डेनिश फिल्म सोर्टे कुग्लर की रीमेक है .
फ़िल्म की एक बड़ी व्यावसायिक सफलता थी और वर्ष की 8वीं सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म बन गयी।
क्या बैड न्यूज़ मूवी 18+ है
यौन सामग्री, कुछ भाषा और हिंसा के लिए पीजी-13 रेटिंग दी गई








