gulmarg travel guide

गुलमर्ग की ख़ास बात

गुलमर्ग प्रकृति की अनुपम कृति है, जहाँ की बर्फीली पहाड़ियाँ, हरी-भरी घाटियाँ और रंग-बिरंगे फूलों से सजे मैदान किसी जन्नत से कम नहीं लगते।

Gulmarg 3 Day Itinerary: अगर धरती पर कहीं स्वर्ग मौजूद है तो वह निश्चित रूप से कश्मीर की वादियों में बसता है। इन्हीं वादियों में बसा गुलमर्ग प्रकृति की अनुपम कृति है, जहाँ की बर्फीली पहाड़ियाँ, हरी-भरी घाटियाँ और रंग-बिरंगे फूलों से सजे मैदान किसी जन्नत से कम नहीं लगते। गुलमर्ग का नाम ही इसकी खूबसूरती को परिभाषित करता है—‘गुल’ यानी फूल और ‘मर्ग’ यानी मैदान, यानी फूलों का मैदान। यह न केवल प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है बल्कि साहसिक खेलों और शांति की तलाश करने वालों के लिए भी एक आदर्श स्थल है।

गुलमर्ग अपने मनोरम दृश्यों के अलावा कई कारणों से प्रसिद्ध है। यहाँ की सबसे बड़ी विशेषता है गुलमर्ग गोंडोला जो एशिया की सबसे ऊँची केबल कारों में से एक है। यह गुलमर्ग से अफरवात चोटी तक जाती है, जहाँ से बर्फ से ढकी पहाड़ियाँ किसी स्वप्नलोक का अहसास कराती हैं। इसके अलावा, गुलमर्ग स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग के लिए भी प्रसिद्ध है। सर्दियों में यह स्थान दुनिया भर के स्की प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग बन जाता है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए खिलनमर्ग भी एक बेहतरीन स्थान है। 

Gulmarg 3 Day Itinerary
See the natural beauty

गुलमर्ग की यात्रा आमतौर पर श्रीनगर से शुरू होती है जो लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह यात्रा दो घंटे में पूरी हो जाती है लेकिन रास्ते की खूबसूरती इतनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली होती है कि समय का पता ही नहीं चलता। गुलमर्ग पहुँचने के बाद सबसे पहले होटल में चेक-इन करें और कुछ देर विश्राम करें। इसके बाद आप गुलमर्ग गोल्फ कोर्स की सैर कर सकते हैं जो दुनिया के सबसे ऊँचे गोल्फ कोर्स में से एक है। यहाँ से आप पूरे गुलमर्ग का अद्भुत दृश्य देख सकते हैं। इसके बाद महारानी मंदिर और सेंट मैरी चर्च का दर्शन करना एक अच्छा विकल्प रहेगा। 

Exploring Gulmarg
Exploring Gulmarg

गुलमर्ग का दूसरा दिन रोमांचक गतिविधियों के लिए है। सुबह जल्दी उठकर गुलमर्ग गोंडोला की सवारी करें जो आपको सीधे अफरवात चोटी तक ले जाएगी। यह सफर गुलमर्ग की सबसे शानदार गतिविधियों में से एक है। यहाँ से आप बर्फ से ढके हिमालयी पर्वतों का शानदार नज़ारा देख सकते हैं। सर्दियों के मौसम में यहाँ स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग का मजा लिया जा सकता है। अगर आपको इन खेलों का अनुभव नहीं है तो आप प्रशिक्षकों से सीख भी सकते हैं। गर्मियों में यहाँ की हरियाली और फूलों से सजी वादियाँ ट्रेकिंग के लिए आदर्श होती हैं।

lake
Visit the lake

तीसरे दिन की शुरुआत अल्पाथर झील की यात्रा से करें। यह झील अफरवात चोटी के पास स्थित है और यहाँ तक पहुँचने के लिए एक छोटा ट्रेक करना पड़ता है। झील का नीला पानी, चारों ओर बर्फीले पहाड़ और शांत वातावरण किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता। यहाँ कुछ समय बिताने के बाद वापस लौटें। दोपहर में गुलमर्ग से श्रीनगर की ओर वापसी करें और यदि समय मिले तो श्रीनगर की डल झील और मुगल गार्डन जैसी खूबसूरत जगहों पर रुक सकते हैं। यह दोनों ही गुलमर्ग की बेहतरीन जगहें हैं। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...