भारत में प्रकृति की गोद में घूमने के लिए विकल्प
भारत में प्रकृति की गोद में घूमने के लिए अनगिनत विकल्प हैं। कश्मीर की शीतलता से लेकर केरल की हरियाली तक, हर स्थान अपनी अनूठी खूबसूरती और शांति प्रदान करता है।
Beautiful Places India: भारत प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है। यहां की हरियाली, पर्वत, नदियां और झीलें हर पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। अगर आप भीड़भाड़ से दूर शांत और खूबसूरत जगहों पर जाना चाहते हैं तो भारत में प्रकृति की गोद में घूमने के लिए कई अद्भुत स्थान हैं। भारत में प्रकृति की गोद में घूमने के लिए अनगिनत विकल्प हैं। कश्मीर की शीतलता से लेकर केरल की हरियाली तक, हर स्थान अपनी अनूठी खूबसूरती और शांति प्रदान करता है। यदि आप शहर की भागदौड़ से दूर कुछ समय प्रकृति के करीब बिताना चाहते हैं तो इन जगहों की यात्रा जरूर करें। ये स्थान न केवल आपको सुकून देंगे बल्कि आपकी आत्मा को भी ताजगी से भर देंगे।
कश्मीर – धरती का स्वर्ग

कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है और यह सचमुच एक अद्वितीय स्थान है। यहां की डल झील, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसी जगहें आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी। बर्फ से ढके पहाड़, हरे-भरे बागान और शांत वातावरण इसे बेहद खास बनाते हैं। कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता हर मौसम में अलग रूप दिखाती है। गर्मियों में यहां के हरे-भरे घास के मैदान और सर्दियों में बर्फ से ढकी पहाड़ियां बेहद मनमोहक लगती हैं। इस जगह पर जाना आपके यात्रा अनुभव को बढ़ाने का कम करेगा।
केरल – भगवान का अपना देश
केरल अपनी बैकवाटर, नारियल के पेड़, हाउसबोट और हरियाली के लिए प्रसिद्ध है। अल्लेप्पी और कुमारकोम के बैकवाटर में हाउसबोट का अनुभव लेना किसी सपने से कम नहीं है। मुन्नार की चाय के बागान, वायनाड की पहाड़ियां और थेक्कडी का वन्यजीव अभयारण्य प्रकृति प्रेमियों के लिए आदर्श स्थान हैं। केरल का शांत वातावरण और यहां की प्राकृतिक खूबसूरती हर किसी का मन मोह लेती है। जिसकी वजह से इस जगह पर देश के कोने कोने से सैलानी आते हैं।
मेघालय – बादलों का घर

मेघालय जिसे बादलों का घर भी कहा जाता है अपनी हरी-भरी वादियों और झरनों के लिए प्रसिद्ध है। चेरापूंजी और मौसिनराम जो विश्व के सबसे अधिक वर्षा वाले स्थानों में से हैं यहीं स्थित हैं। डौकी की क्रिस्टल क्लियर नदी और उमगोट नदी पर बोटिंग का अनुभव अनोखा है। इसके अलावा यहां के प्राकृतिक पुल और गुफाएं आपको प्रकृति की अद्भुत कारीगरी का एहसास कराएंगी।
हिमाचल प्रदेश – पर्वतों की रानी
हिमाचल प्रदेश अपनी सुंदर वादियों, बर्फीले पहाड़ों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। मनाली, शिमला, धर्मशाला और कसौली जैसी जगहें पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। स्पीति घाटी और चितकुल जैसे कम भीड़भाड़ वाले स्थान भी प्रकृति प्रेमियों के लिए आदर्श हैं। यहां के हरे-भरे जंगल, साफ हवा और ठंडी जलवायु आपके मन को सुकून देंगी। हिमाचल में ट्रेकिंग और कैंपिंग का अनुभव भी बेहद यादगार होता है।
उत्तराखंड – देवभूमि
उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है और यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व का अनूठा संगम है। यहां की नैनीताल झील, मसूरी की वादियां, औली की बर्फीली चोटियां और रानीखेत की हरियाली आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी। फूलों की घाटी और जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भी यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। यह स्थान एडवेंचर और प्रकृति प्रेमियों दोनों के लिए आदर्श है।
