Hair Split Ends Remedy
Hair Split Ends Remedy

Hair Split Ends Remedy: हर कोई चाहता है कि उसके बाल स्वस्थ रहे और सुंदर दिखे। लोग बालों को हल्दी रखने के लिए तरह-तरह की चीजें इस्तेमाल भी करते हैं। इसके बावजूद बालों को लेकर लोगों को कई की समस्या होती है, जैसे कि कुछ लोगों को यह समस्या रहती है कि उनके बाल बहुत झड़ रहे हैं, वहीं कई लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि उनके बाल दोमुंहे हो गए हैं, जिसके कारण उनके बालों की ग्रोथ रुक गई है। बालों को हेल्दी रखने के लिए इनकी सही देखभाल करना जरूरी है। वैसे भी आजकल खराब रुटीन के चलते लोगों में हेयर फॉल और बालों से जुड़ी समस्याएं देखने को मिल रही हैं।

अगर आप दोमुंहे बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो एक आसान तरीका ट्रिमिंग को माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट के साथ कई नेचुरल गुण पाए जाते हैं। दो मुंहे बालों की दिक्कत से बचने के लिए आप नारियल का तेल भी लगा सकते हैं। ये बालों को मॉइस्चराइज करने और नमी देने में काफी मदद करते हैं। आप नारियल तेल को नहाने से दो घंटे पहले मसाज कर सकते हैं।

Hair Split Ends Remedy
Aloe vera gel

आपको दोमुंहे बालों की समस्या है, तो आप अपने बालों के आखिरी हिस्सों पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल त्वचा और बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। जहां पर बाल दोमुंहे हो गए हैं, वहां पर 20 से 30 मिनट के लिए एलोवेरा जेल लगा कर रखें उसके बाद शैम्पू कर लें।

आपके बाल ज्यादा फ्रीजी या ड्राई हैं, तो केले का मास्क लगाएं। इससे आपके बालों में शाइनिंग तो आएगी ही लेकिन इसके साथ बाल मॉइस्चराइज भी होंगे।

Onion oil
Onion oil

दोमुंहे बालों को कम करने में प्याज का तेल भी मदद करता है। इससे बालों में मॉइश्चर बना रहता है। इसका तेल लगाने से ड्राई और फ्रिजी बालों की समस्या नहीं होती है। इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं। प्याज का तेल बनाने के लिए प्याज को सरसों या नारियल तेल में पकाना है। बालों में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

आप दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपने बालों में शहद और दही का हेयर मास्क भी लगा सकते हैं। दोमुंहे बालों वाले हिस्से में इस मास्क को 20 से 30 मिनट तक लगा कर रखें उसके बाद शैम्पू कर लें। आप इस हेयर मास्क को अपने पूरे बालों में लगा सकते हैं।

Tea Leaves
Tea Leaves

दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अपने बालों में चाय की पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए आपको करना बस यह है कि एक बड़ी कटोरी में 2 से 3 चम्मच चाय पत्ती को डाल कर उबाल लें। अब चाय की पत्तियों को छान कर अलग करें और उस बचे हुए पानी को अपने बालों पर लगाएं।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...