Split Ends Remedies: बालों की केयर करना बहुत ही जरूरी होता है। अगर उनकी सही से देखभाल ना की जाए, तो कई तरह की हेयर प्रॉबलम्स आपको घर सकती हैं। ऐसे में कई बार तो बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। अगर आप बालों को हमेशा खुला रखती हैं और हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करती हैं, तो ऐसे में दोमुंहे बालों की समस्या आपको घेर सकती है।
यह भी देखें-शिव जी को बेहद प्रिय हैं ये पांच फूल, चढ़ाने से जल्द होंगे प्रसन्न: Lord Shiva Favourite Flower
ऐसे में बहुत सी महिलाएं इस समस्या से परेशान रहती हैं। इसकी वजह से बाल रुखे-सूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। इसकी वजह से कई बार लोगों को अपने लंबे बाल छोटे करवाने पड़ जाते हैं। अगर आप भी दोमुंहे बालों से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो आपको कुछ आसान हैक्स बताएंगे। इन हैक्स की मदद से आपको बिना बालों को काटे दोमुंहे बालों से छुटकारा मिल सकेगा।
गर्म तौलिया से दूर होंगे दोमुंहे बाल

इस उपाय के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में नारियल तेल को गरम करना है। इसे गरम करके हल्का गुनगुना होने पर अपने बालों पर अप्लाई करें। इसके साथ ही अपने बालों के दोमुंहे सिरों पर इसे बहुत अच्छे से अप्लाई करें। इसे कुछ देर बालों पर मसाज करें।
इससे बालों की ग्रोथ भी अच्छी होगी। इसके बाद एक तौलिए को गरम पानी में डुबो लें और इसे अच्छे से निचोड़कर अपने बालों पर इसे लपेट लें। तौलिए को आपको 5-7 मिनट के लिए लपेट लेना है। जैसे ही ये ठंडा हो इसे 3-4 बार फिर से गीला करें और लपेटें। इससे आपको दोमुंहे बालों से राहत मिलेगी।
माइल्ड हर्बल शैम्पू ही लगाएं
अक्सर पोषण की कमी के चलते भी दोमुंहे बालों की समस्या हो जाती है। ऐसे में आपको अपने बालों पर माइल्ड हर्बल शैम्पू का इस्तेमाल करना चाहिए। बालों को धोने के लिए माइल्ड हर्बल शैम्पू का भी कम मात्रा में इस्तेमाल करें। इसके बाद बालों को पानी से अच्छी तरह से साफ कर लें। साथ में बालों पर कंडीशनर या हेयर सीरम लगाएं। इस उपाय से भी आपको इस समस्या से राहत मिलेगी।
अंडे की जर्दी का करें इस्तेमाल

बालों पर कुछ होम मेड हेयर मास्क लगाकर भी आपको स्प्लिट एंड्स की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके लिए आप अंडे की जर्दी की इस्तेमाल कर सकती हैं। अंडा बालों को पोषण देने का काम करता है। इस पैक को बनाने के लिए अंडे की जर्दी में नारियल का तेल मिला लें। इन्हें अच्छे से मिक्स करके आपको बालों पर अप्लाई करना है। इसके आधे घंटे के बाद बालों को ठंडे पानी की मदद से साफ कर लें।
पपीते आएगा काम
बालों को बिना काटे दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए उन पर पपीता लगाया जा सकता है। इसके लिए पपीते का पेस्ट बनाएं और उसमें 3 बड़े चम्मच दही मिलाएं। इस पेस्ट को आधे घंटे के लिए अपने बालों पर लगाएं और फिर बालों को अच्छे से साफ कर लें। इस पेस्ट को आप हफ्ते में 2 बार यूज कर सकती हैं।
मेंहदी से दूर करें दोमुंहे बाल

मेहंदी में नींबू का रस, कॉफी, कच्चे अंडे और दही मिलाएं। इन सभी चीजों को मिलाकर अपने बालों पर लगाएं। आधा घंटा इसे अपने बालों पर लगाएं रखें।
