Homemade Hair Mask: लंबे, चमकदार और घने बाल आज हर एक किसी का सपना है लेकिन बदलते मौसम, प्रदुषण और गलत खान पान की वजह से आज के समय में सभी बालों के कमजोर और झड़ने की समस्या का सामना कर ही रहे है। जिसकी वजह से नेचुरल घने बाल अब दुबले पतले और बेजान रह गये है। हालाँकि लोग बालों की देखभाल के लिए मार्किट में उपलब्ध होने वाले महंगे प्रोडक्ट प्रयोग तो करते है लेकिन फिर भी बदलते हुए मौसम की वजह से बालों की प्राकृतिक चमक खत्म हो जाती है। अगर आप बदलते हुए मौसम की वजह से बेजान बालों से परेशान है तो आप बताएं हुए घर की सामग्री से घर में ही हेयर मास्क बना सकते है। ये मास्क न सिर्फ बदलते मौसम में आपके बालों की देखभाल करते है बल्कि आपके बालों को जरुरी पोषण देते है जिसकी वजह से बाल मजबूत और चमकदार बनते है। तो चलिए जानते है इन हेयर मास्क के बारे में-
एलोविरा और नारियल तेल का मास्क

एलोविरा और नारियल तेल का हेयर मास्क बालों को पोषण देने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको एक कटोरी में एलोविरा जेल और नारियल का तेल मिक्स करना है। इस मिक्सचर को बनाने के बाद बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छे से लगाना है। इसे लगाने के बाद बालों को 30 से 40 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धोकर बालों में शैम्पू कर लें। वहीं आप इस मिक्सचर को नियमित रूप से प्रयोग करते है तो इससे बाल सॉफ्ट, शाइनी और मजबूत होते है। वहीं अगर आपके बाल बहुत ज्यादा डैमेज और ड्राई है तो आप इस मास्क का जरुर इस्तेमाल करें।
अंडा और दही का मास्क
इस मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में एक अंडे को लेकर अच्छे से फेट लें। अंडे को फेंटने के बाद उसमें दही और थोड़ा सा जैतून का तेल मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर बालों के सिरों तक अच्छे से लगायें। इस मास्क को बालों पर कम से कम 30 से 40 मिनट तक रहने दें और उसके बाद शैम्पू से धो लें। अंडे में प्रोटीन मौजूद होता है जो बालों को पोषण देता है वही दही बालों को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से बाल मजबूत होते है।
केले और शहद का मास्क

बालों के लिए केले और शहद का मास्क बहुत फायदेमंद है। केले में मौजूद विटामिन बालों को पोषण देते है तो वहीं शहद में मौजूद एंटी इन्फ्लामेंट्री और एंटी बैक्टीरियल गुण होते है जो बालों को सॉफ्ट और स्ट्रोंग बनाने में मदद करते है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में 2 पके हुए केलों को अच्छे से मैश कर लें। इसमें एक बड़ा चम्मच शहद का मिलाएं और इसमें जैतून का तेल भी मिलकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस तरह से आपका केले और शहद का हेयर मास्क तैयार है। इस मास्क को आप बालों की जड़ों से बालों के टिप तक अच्छे से लगायें और 20 से 30 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद शैम्पू से बालों को धो लें। इसके बाद आपके बाद मजबूत और शाइनी हो जाएँगे।
