कहते हैं खूबसूरत बाल आपकी ख़ूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। बालों को खूबसूरत घने और चमकदार बनाए रखने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते। हम हर जतन करते हैं अपने बालों को हेल्थी बनाने के लिए। जिस तरह मौसम बदलता है हमारी त्वचा में भी कई तरह के बदलवा होते हैं। त्वचा की जरूरत भी बदल जाती है। ठीक इसी तरह हमारे बाल भी होते हैं। बदलते मौसम में बालों की देखभाल भी बदलने पड़ती है। हालंकि मौसम सर्दियों का है ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये होता है कि आखिर सर्दियों के इस मौसम में बालों की सही देखभाल कैसे की जाए। तो आज का ये ख़ास लेख आपकी परेशानी को चुटकियों में दूर करने में मदद करेगा। 

1. विंटर वाली देखभाल– जी हां मौसम विंटर का यानि की सर्दियों का शुरू हो चुका है। जाहिर सी बात है कि इस मौसम में त्वचा से जुडी देखभाल भी अलग होती है। इस मौसम में त्वचा में रुखापन होना आम है, जिसके लिए हम अच्छे प्रोडक्ट लगाते हैं, ठीक उसकी तरह बालों की त्वचा भी सर्दियों में रुखी हो जाती है। जिसका असर स्कैप्ल पर पड़ता है, और बाल टूटने लगते हैं। जिसके लिए हमें अपने सर की देखबाल पर भी विशेष ध्यान देना होगा। जिससे स्कैल्प कमजोर ना हो जाए।

2. जब हो रुसी की परेशानी– सर्दियों में हमारे सर की त्वचा में रुखापन आ जाता है। जिससे कभी कभी रुसी की दिक्कतें भी झेलनी पड़ती है। इसके लिए आपको इलाज की जरुरत है। क्योंकि ड्राई स्कैल्प से त्वचा भी अपनी नमी खोकर झड़ने लगती है। इसके लिए समय समय पर बालों को मसाज दें और डैंड्रफ फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें।

3. कैसे दूर हो रूखापन– सर्दियों में बालों का रुखा होना आम बात है, इस मौसम में लगभग हर कोई इस समस्या से जूझता ही है। स्कैल्प में रूखापन यानी की खुजली की समस्या। ये काफी चिंताजनक हो सकता है। इसके लिए आपको सही शैम्पू, कंडीशनर और हेयर मास्क की जरूरत है। इसके लिए आप सही हाइड्रेटिंग हेयर उत्पाद तेलकी मदद ले सकते हैं। नियमित रूप से तेल लगाने और सर को एक्सफ़ोलीएटिंग करने से स्कैल्प को मजबूती मिलती है।

4. कैसे धोएं बाल– अपने बालों को धोते समय आपको मौसम के तापमान का ख्याल रखना होगा, क्योंकि इसका असर सीधा हमारे सिर की त्वचा और स्कैल्प पर पड़ता है। बहुत गर्म पानी से बालों को धोने से पहरेज करें। आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। गर्म पानी बालों को रुखा और बेजान बना सकता है। जो सर्दियों के दौरान अतिरिक्त संवेदनशील हो सकता है।

5. बालों का सूखना जरूरी– सर्दियों के मौसम में बालों की देखभाल आम नहीं होती। क्योंकि हमें खास ख्याल अपने बालों की स्कैल्प का रखना होता है। ध्यान दें जब आप बालों को धोएं, तो गीले बालों के साथ घर से बाहर न निकलें। अपने बालों को अच्छे सुखाएं। हेयर ड्रायर का इस्तेमाल ना करें। इससे स्कैल्प कमजोर हो जाते हैं। और बालों के टूटने का खतरा बढ़ जाता है।

देखा जाए तो मौसम कोई भी, बालों की केयर सबसे ज्यादा जरूरी होती है। बस आपको ये जानने की जरूरत है कि बालों की केयर करने का आखिर सही तरीका है क्या? क्योंकि स्कैप्ल मजबूर रहेंगे तो स्वाभाविक है कि बाल भी हेल्थी रहेंगे। इसके लिए आप हमारी दी हुई टिप्स को आजमा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

ब्रा कब बदलनी चाहिए

25 बेस्ट स्किन केयर प्रोडक्ट्स एंड टूल्स, खरीदते समय कुछ बातों का रखें ध्यान