hair
hair

झड़ते और रूखे बालों से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो घर पर ही मेथी से बनाएं ये 5 हेयर मास्क

आज के समय में बालों समस्या से हर कोई परेशान है, चाहे फिर वो लड़के हो या लड़कियां। बदलते मौसम के कारण हमारे बालों का झड़ना आम है, लेकिन बार-बार और ज्यादा लंबे समय तक अगर बाल झड़ते रहे तो आप गंजेपन का शिकार हो सकते हैं। बढ़ते प्रदूषण, तनाव, बदलता खान-पान, हार्मोनल असंतुलन, नींद की कमी और केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स- ये सभी बाल झड़ने का सबसे बड़ा कारण हैं।

Homemade Hair Mask: आज के समय में बालों की समस्या से हर कोई परेशान है, चाहे फिर वो लड़के हो या लड़कियां। बदलते मौसम के कारण हमारे बालों का झड़ना आम है, लेकिन बार-बार और ज्यादा लंबे समय तक अगर बाल झड़ते रहे तो आप गंजेपन का शिकार हो सकते हैं। बढ़ते प्रदूषण, तनाव, बदलता खान-पान, हार्मोनल असंतुलन, नींद की कमी और केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स- ये सभी बाल झड़ने का सबसे बड़ा कारण हैं। इस वजह से हमारे बाल कमजोर, बेजान और रूखे हो जाते हैं। उम्र के साथ या जेनेटिक कारणों से भी बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है, इसलिए इनके दुष्प्रभावों से बालों को बचाने के लिए उनकी सही देखभाल करनी जरूरी है। ऐसे में केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की जगह नेचुरल उपाय अपनाना ज्यादा कारगर साबित हो सकता है।

बालों के लिए मेथी काफी फायदेमंद होती है। मेथी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और बालों के झड़ने को कम करने में मदद करते हैं। मेथी दाने के हेयर मास्क भी ऐसा ही एक उपाय है।

Homemade Hair Mask
Fenugreek is beneficial for hair

मेथी में प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों के लिए काफी जरूरी हैं। इसलिए हम यहां आपको मेथी दाने से बने 5 हेयर मास्क के बारे में बताने वाले हैं। इन हेयर मास्क के इस्तेमाल से आपके बालों को मजबूती मिलेगी और वे खूबसूरत भी नजर आएंगे।

एक अंडे में दो चम्मच मेथी दाने का पेस्ट मिलाएं और बालों पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे किसी माइल्ड शैम्पू से अच्छी तरह धो लें।

Egg and fenugreek hair mask
Egg and fenugreek hair mask

अंडे में मौजूद प्रोटीन बालों को मजबूत बनाएगा और उन्हें शाइन भी देगा। मेथी से बाल मजबूत और घने बनेंगे।

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए 2 चम्मच मेथी पाउडर और बराबर मात्रा में थोड़ा गर्म नारियल तेल ले और इसमें मिला दें।

Coconut oil- fenugreek
Coconut oil- fenugreek hair mask

जब पेस्ट ठंडा हो जाए, तो इसे अपने बालों पर लगाएं और एक घंटे के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। इस हेयर मास्क को लगाने से बालों की डीप कंडिशनिंग होती है और वे फ्रिजी नहीं होते।

इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच मेथी दाने को पानी में भिगाकर उसका पेस्ट बना लें और उसमें तीन चम्मच दही मिला लें।

Fenugreek-curd
Fenugreek-curd hair mask

इस मात्रा को आप अपने बालों की लंबाई के हिसाब से बदल सकते हैं। जब पेस्ट तैयार हो जाए, तो इसे अपने बालों पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को शैम्पू से धो लें।

दो चम्मच मेथी पेस्ट और दो चम्मच एलोवेरा जेल को अच्छे से मिला लें। इसे बालों पर लगाएं और 40 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे पानी से धो लें।

Fenugreek and aloevera
Fenugreek and aloevera hair mask

इस हेयर मास्क से स्कैल्प को ठंडक मिलती है, जो गर्मियों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे स्कैल्प की खुजली से भी राहत मिलती है।

इस मास्क के लिए 2 चम्मच मेथी दाने का पेस्ट में एक चम्मच शहद मिलाएं।

Honey and fenugreek
Honey and fenugreek hair mask

इस पेस्ट को बालों पर लगाकर 25 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से इसे धो लें। इस मास्क से बाल मुलायम बनते हैं और उनमें शाइन आती है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...