इस त्यौहारी सीजन केमिकल फ्री उपायों से निखारें अपना सौंदर्य: Chemical Free Beauty Tips
Chemical Free Beauty Tips

Chemical Free Beauty Tips: विज्ञापन के बाजार में आए दिन नित नए उत्पादों की भरमार है। समझदार महिलाएं जानती हैं कि बरसों से चले आ रहे नानी-दादी के नेचरल नूस्खों में आज भी जान है और वे पूरी तरह से केमिकल रहित होने के कारण सुरक्षित भी हैं।

चेहरे के सौंदर्य में सबसे अहम है उसकी चमक को बनाए रखना। ऐसा क्या किया जाए जो घर पर घरेलू चीजों के इस्तेमाल से आप अपने सौंदर्य की सही देखभाल कर सकें। नीचे आपको घरेलू सौंदर्य के कुछ बेहतरीन तरीकों को बताया गया है, जिन्हें आप आसानी से अपने घर पर अपना सकते हैं।

आटे के चोकर का पैक

आटे के चोकर में थोड़ा सा दूध, दही और कुछ बूंदे नींबू के रस की मिला कर पेस्ट बना लें। हल्के हाथों पूरे चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं सूखने पर ताजे पानी से चेहरा धो दें।

नींबू, ग्लिसरीन और गुलाबजल

नींबू का रस 10 ग्राम, ग्लिसरीन 10 ग्राम और गुलाबजल 10 ग्राम तीनों अच्छी तरह मिला कर कांच की बाॅटल में भर कर रख लें। हर रोज रात को चेहरा साफ कर ये लोशन चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें सुबह धो दें। 15-20 दिन के इस्तेमाल से ही आपका चेहरा तो चमकेगा ही दाग-धब्बे भी दूर हो जाएंगे।

नींबू का रस

नींबू के रस में रोमकूपों में छिपी गंदगी को निकालने की अदभुत क्षमता है। रस निकाले हुए छिलके को भी यदि चेहरे और हाथ-पैरों पर रगड लें तो जमी हुई गंदगी मिनटों में साफ हो जाएगी और नई चमक आ जाएगी।

ओस की बूंदे

Droplets of Dew
Chemical Free Beauty Tips-Droplets of Dew

सुबह सवेरे पत्तों पर पड़ी ओस की बूंदों को किसी मुलायम रूमाल में लेकर चेहरे मलें तो चेहर चमक उठेगा।

टमाटर का गूदा

टमाटर में कई ब्यूटी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। टमाटर का गूदा चेहरे के लिए बेहतरीन है चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे दूर होंगे नई चमक भी आएगी।

कच्चा आलू करेगा कमाल

कच्चा आलू चेहरे के लिए उम्दा विकल्प है इसे कछदूकस कर छलनी से छान कर इसका रस चेहरे पर लगाने से दाग दूर होंगे और चमक आएगी।

मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक

सामान्य त्वचा के लिए मुल्तानी मिटटी को पानी में घोलकर एक चम्मच चंदन पाउडर, नींबू का रस और ताजे दूध की मलाई का पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाने से चेहरा नई आभा से चमक उठेगा।

शहद

शहद स्किन के लिए किसी टाॅनिक से कम नहीं है। कुछ ना उपलब्ध होने पर भी केवल शहद का इस्तेमाल चेहरे पर किया जा सकता है।

अंडा बढ़ाएगा सुंदरता

अंडे की जर्दी आधा चममच शहद और कुछ बूंदे बादाम के तेल की डाल कर पेस्ट बना चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। सूख जाने पर पानी से धो दें।

(ब्यूटी एक्सपर्ट अनीता कपूर से बातचीत पर आधरित)