14 Ke Holi Ba
14 Ke Holi Ba

14 Ke Holi Ba: होली के मौके पर सबसे ज्यादा सुना जाने वाला गाना भले ही अमिताभ बच्चन का रंग बरसे हो लेकिन हर साल इस मौके पर नए-नये गाने ज़रूर आते हैं। हालांकि, फगुआ का असली रंग तो भोजपुरी गानों से ही चढ़ता है। ये गाने हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। इस साल भी होली के मौके पर भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का गाना ’14 के होली बा’ मार्केट में धूम मचा रहा है और इस गाने से  खेसारी भी खूब सुर्ख़ियाँ बटोर रहे हैं। यह वीडियो यूट्यूब पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है।

तेज़ी से बढ़ रहे व्यूज़

भोजपुरी गाना वीडियो ’14 के होली बा’ को यूट्यूब चैनल पम्मी रिकॉर्ड्स पर 12 फरवरी, 2025 को अपलोड किया गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस प्रिया रघुवंशी नजर आ रहीं हैं। दोनों की रोमांटिक जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। गाने में दोनों होली खेलते नज़र आ रहे हैं। गाने को खेसारी लाल यादव ने खुशी कक्कड़ के साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और म्यूजिक विकास यादव ने दिया है। रिलीज़ होने के बाद अभी तक इसको अच्छे-ख़ासे व्यूज़ मिल चुके हैं और इन व्यूज़ का सिलसिला  लगातार बढ़ रहा है।

फ़ैंस मान रहे बेस्ट सॉन्ग

Holi song
Holi song

होली के पहले आये इस गाने को खेसारी लाल यादव के फ़ैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वो इस गाने को यादव का अब तक का बेस्ट गाना बता रहे हैं। भोजपुरी गाना वीडियो ’14 के होली बा’ का म्यूजिक और लिरिक्स काफ़ी पसंद किया जा रहा है।  इस गाने को देखने के बाद हर कोई इसकी तारीफ़ कर रहा है। यूज़र्स गाने पर काफ़ी अच्छे कमेंट कर रहे हैं। कोई गाने को ज़बरदस्त तो कोई सुपरहिट बता रहा है।

टैलेंटेड एक्टर भी हैं खेसारी

अच्छे सिंगर के साथ ही खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के एक टैलेंटेड एक्टर भी है। वो एक अच्छे डांसर भी हैं। खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार माने जाते हैं। फ़ैंस के बीच वो बेहद पसंद किए जाते हैं। उनका कोई ना कोई वीडियो या गाना आये दिन वायरल हो जाता है। उन्हें पहली बार सफलता उनके भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली थी। उनकी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ 2012 में आई जिसने उन्हें रातों रात भोजपुरी फ़िल्मों का सुपरस्टार बना दिया। गायकी में यादव अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। जहां भी भोजपुरी बोली जाती है वहाँ उनके गानों को बेशुमार प्यार मिलता है। उनके गानों के दीवाने आज पूरी दुनिया के कई जगहों पर है। यूपी बिहार की शादियों में उनके गाने  खूब पॉपुलर हैं। उनकी नयी फ़िल्म रिश्ते 14 मार्च को रिलीज़ हो रही है।

आसान नहीं था सफ़र

खेसारी आज भले ही ऐसा मुक़ाम पा चुके हैं जिसको हर कोई पाना चाहता है। लेकिन, भोजपुरी गायक और एक्टर बनने का उनका सफ़र आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक समय था जब पैसों को इकट्ठा करने के लिए उन्हें लिट्टी चोखा तक बेचना पड़ा। 

अगर आपने अभी तक खेसारी लाल यादव का ये ज़बरदस्त वीडियो नहीं देखा है तो आप इसको तुरंत देख लें।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...