Summary: घर को आलीशान बना देंगी ये चीजें, जान लें बेस्ट टिप्स
हर कोई अपने घर को सजाना और सवारना चाहता है। इसके लिए हम सभी तरह-तरह के तरीके भी आजमाते हैं। कई बार इन सब के बाद भी हम घर को मन मुताबिक सजा नहीं पाते हैं। घर को सजाना भी एक आर्ट है, जिससे साधारण दिखने वाली जगह भी खूबसूरत और यूनिक दिख सकती है।
Home Decor Tips: हर कोई अपने घर को सजाना और सवारना चाहता है। इसके लिए हम सभी तरह-तरह के तरीके भी आजमाते हैं। कई बार इन सब के बाद भी हम घर को मन मुताबिक सजा नहीं पाते हैं। घर को सजाना भी एक आर्ट है, जिससे साधारण दिखने वाली जगह भी खूबसूरत और यूनिक दिख सकती है। आज हम आपको घर सजाने के कुछ आइडियाज बताने वाले हैं, जिससे आपका घर बेहद सुंदर दिखने लगेगा।
ये हैं घर की डेकोरेशन के बेस्ट आइडियाज
- कर्टन और कुशन
- फूल व गुलदस्ते
- लाइटिंग
- फोटो से सजाएं
- वॉल आर्ट
- फर्नीचर
- मिरर
- क्लासिक वॉच या वॉल क्लॉक
- थ्रो ब्लैंकेट्स और स्टाइलिश लैंप
कर्टन और कुशन
कर्टन और कुशन का रंग एक जैसा होगा तो आपका घर काफी ज्यादा खूबसूरत दिखेगा। घर को सजाने के लिए आपको लाइट कलर के पर्दे और कुशन कवर का इस्तेमाल करना चाहिए। यह आपके घर को परफेक्ट लुक देगा।
फूल व गुलदस्ते

आप चाहे तो अपने घर को फूल व गुलदस्ते की मदद से भी सजा सकते हैं। इंटीरियर डेकोरेशन के लिए आप चाहे तो लीली और गुलाब के फूलों का इस्तेमाल कर सकती है। यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है।
घर की लाइटिंग को बढ़ाएं
आपको अपने घर को सजाने के लिए सही तरीके की लाइटिंग का इस्तेमाल करना चाहिए। घर की सजावट में सबसे बड़ा रोल लाइटिंग का होता है।अच्छे लाइटिंग की मदद से आप अपने घर को सजा सकते हैं।
अपना घर फोटो से सजाएं
स्पेशल मोमेंट वाले फोटो को सलेक्ट करके उसे बनवा लें। यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है। ऐसे में इन तस्वीरों को आप जब भी देखेंगे आपको पुराने दिन याद आ जाएगे। गैलरी वॉल की सजावट आपके घर शोभा बढ़ा देगी।
वॉल आर्ट

अगर आप अपने नए घर को बनवाने जा रहे हैं या फिर अपने पुराने घर को रेनोवेट करवा रहे हैं तो आप इस बार वॉल आर्ट को चुन सकते हैं। यह आपके घर की दीवारों की शोभा को बढ़ाने का काम करेगा। आप इसे अपनी पसंद के मुताबिक, रॉयल, एस्थेटिक और आर्टिस्टिक लुक दे सकते हैं।
फर्नीचर
फर्नीचर भी घर की शोभा बढ़ाने और उन्हें आकर्षक दिखाने का काम करते हैं। अगर आपके लिविंग रूम या बेडरूम में बहुत ज्यादा स्पेस नहीं है तो लाइट कलर के फर्नीचर का यूज करें। इससे जगह बड़ी दिखती है।
डिजाइनर मिरर लगाएं

शीशा देखने का शौक किसे नहीं होता, ये आपके घर की शोभा भी बढ़ाते हैं। आप लॉन्ग मिरर को अपने रूम से लेकर लिविंग रूम में भी रख सकते हैं। आप लाइट्स वाले मिरर्स को भी इंस्टॉल कर सकते हैं। आपने अपने पसंद के मुताबिक, विंटेज या एस्थेटिक मिरर खरीद सकते हैं।
क्लासिक वॉच या वॉल क्लॉक
आपके घर को एक सुंदर और यूनिक डिजाइन की दीवार घड़ी एलीगेंट लुक दे सकती है। इसके लिए आप मॉडर्न डिजाइन, विंटेज क्लॉक या बड़े साइज की वॉल क्लॉक को चुन सकते हैं और सबसे जरूरी है इसके प्लेसिंग का तरीका। घड़ी को हमेशा लिविंग रूम या हॉल में सेट करें।
थ्रो ब्लैंकेट्स और स्टाइलिश लैंप
सोफे और बेड को स्टाइलिश लुक देने के लिए रंग-बिरंगे थ्रो ब्लैंकेट्स का इस्तेमाल करें। ये छोटी-छोटी चीजे हैं, जो घर के लुक को खूबसूरत कर सकती हैं। इसके अलावा घर की रोशनी का सही तरीके से उपयोग करने से इसका लुक पूरी तरह बदल सकता है। स्टाइलिश टेबल लैंप, फेयरी लाइट्स और फ्लोर लैंप्स लगाने से घर का माहौल रोमांटिक और सुकून भरा बनता है।
