बॉलीवुड की सबसे चुलबुली और क्यूटेस्ट अभिनेत्री आलिया भट्ट आज आधे से ज्यादा यंगस्टर्स की क्रश है। आलिया भट्ट हमेशा ही अपने फैशन सेंस और चुलबुली हरकतों के लिए सुर्खियों में छाई रहती है। आलिया ने जब से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा है तब से ही वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी उनके काफी चर्चे बने रहते हैं हालांकि कभी-कभी कुछ बातों पर वो ट्रोल भी होती है लेकिन उनके फैंस उन्हें बेहद प्यार करते हैं।
View this post on Instagram
आलिया हमेशा ही ट्रेंड के साथ चलती हैं और कभी कभी ट्रेंड उनके साथ चलता है। सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं लाखों लड़कियां उनके ड्रेसिंग सेंस को फॉलो करती है। इसके अलावा आलिया अपनी फिटनेस अपनी स्किन का काफी ध्यान रखते हैं। शायद यही वजह है कि वह आज भी टीनएजर ही लगती है। आज हम आपको आलिया भट्ट के स्किन रूटीन के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आलिया की खूबसूरत त्वचा का राज:
सोशल मीडिया पर शेयर किया रूटीन

गौरतलब है कि आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है लाखों की संख्या में उनके फॉलोअर्स है जो उन्हें बेहद प्यार करते हैं। इसके साथ ही आलिया भी अपने फैंस का बहुत ध्यान रखती है और हमेशा ही वीडियोस और फोटोस के जरिए अपने फैंस से कनेक्ट रहती है। आपको बता दें कि एक बार आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में आलिया अपनी वैनिटी वैन में बैठी थी और स्टेप बाय स्टेप उन्होंने अपना स्किन रूटीन बताया था। आलिया ने वीडियो में बताया था कि वह मेकअप करने से पहले अपनी स्किन को रेडी करती है जिसके लिए वह इस रूटीन को फॉलो करती है।
View this post on Instagram
स्किन केयर किट
अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने साथ हमेशा ही ट्रैवलिंग स्किन केयर के रखती है। गौरतलब है कि अभिनेत्री होने के नाते उन्हें हमेशा ही तैयार रहना पड़ता है जिसके चलते वह यह किट अपने साथ कैरी करती है। इस किट में आपको वह हर चीज मिल जाएगी जो मेकअप के दौरान यूज होती है।
आलिया का स्किन केयर
आपको बता दें कि आलिया फेस मसाज से अपने स्किन केयर की शुरुआत करती है। इसके लिए सबसे पहले वह अपनी स्किन पल्स वॉटर स्प्रे करती है और फिर मसाजर से चेहरे पर मालिश करते हैं। इस प्रक्रिया को वह कम से कम 1 से 2 मिनट तक करती है।
View this post on Instagram
स्पेशल आई क्रीम
अभिनेत्री आलिया भट्ट काले घेरे और पफीनेस को कम करने के लिए आई क्रीम यूज़ करती है। आई क्रीम यूज़ करने के बाद आलिया अपना फेवरेट प्रोडक्ट वाटरमेलन निआसिनामिड़ लगाती है। आलिया का कहना है कि यह फाइनलाइन से छुटकारा पाने में मदद करता है साथ ही प्रदूषण से बचाता है स्किन को हाइड्रेट रखता है और आपकी स्किन को रीजेनरेट करता है।
कैफिन सॉल्यूशन
आलिया भट्ट का कहना है कि जो भी प्रोडक्ट को फेस पर लगाती है उसे वह अपनी गर्दन पर भी लगाते हैं। इसके साथ ही आलिया भट्ट आई क्रीम के अलावा कैफ़ीन सॉल्यूशन आईडी यूज करती है। यह पफीनेस को कम करते हुए वाटर रिटेंशन में काफी मददगार होता है। इसको अप्लाई करने के बाद आलिया भट्ट वाटरमेलन मॉइश्चराइजर लगाती है।
View this post on Instagram
सन क्रीम है जरूरी
स्किन केयर रूटीन का आखरी स्टेप है सनस्क्रीन। अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि सनस्क्रीन बहुत महत्वपूर्ण है धूप में मां बाहर नहीं जाने पर भी आपको यह चेहरे पर अप्लाई करने की जरूरत है। स्क्रीन से आपकी त्वचा को सनबर्न से तो बचती ही है इसके अलावा यह है एजिंग साइन को भी कम करती है। आलिया का कहना है कि त्वचा पर कुछ भी अप्लाई करने से पहले आपको इसे अच्छी तरह साफ कर लेना चाहिए।
View this post on Instagram
स्किन केयर से बेहद जरूरी
गौरतलब है कि आलिया भट्ट एक अभिनेत्री है जिसकी वजह से उन्हें अपनी फिटनेस स्किन का खास ध्यान रखना पड़ता है। लेकिन आलिया का कहना है कि सभी को अपने स्क्रीन का बहुत ध्यान रखना चाहिए। एक अभिनेत्री होने के नाते उन्हें दिन भर अपने फेस पर मेकअप लगाकर रखना पड़ता है लेकिन जब वह घर जाती है तब सबसे पहले अपना मेकअप रिमूव करते हैं। आलिया अपनी स्किन केयर रूटीन से कभी समझौता नहीं करती और हमेशा ही अपनी स्क्रीन का बहुत ध्यान रखती है।
