बॉलीवुड की सबसे चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट का हर कोई दीवाना है। अब वो चाहे “स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर” हो “बद्रीनाथ की दुल्हनिया” आलिया भट्ट ने हमेशा अपनी एक्टिंग और क्यूटनेस से सबका दिल जीता है। आलिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और उन्हें लाखों लोग फॉलो करते है। वो अपने फैन्स के साथ हमेशा कनेक्ट रहती है। वहीं लाखों लड़कियां उनके ड्रेसिंग सेन्स और उनके लुक्स की दीवानी है। यूट्यूब पर भी कई यूट्यूबरस आलिया के लुक्स के टुटोरिअल्स शेयर कर लाखों लाइक्स पाते है।
वहीं आज हम आपको आलिया के कुछ स्टन्निंग मेकअप लुक्स बताने जा रहे है। जिसे आप भी घर पर ही ट्राई कर अट्रैक्टिव और हॉट लग सकती है। चाहे मूवी हो या कोई अवार्ड फंक्शन आलिया भट्ट हमेशा ही एक परफेक्ट लुक में नजर आती है। आलिया का एयरपोर्ट लुक हो या जिम लुक वो हर एक लुक को बहुत अच्छी तरह से कैरी करती है और यहीं वजह है कि, वो आज बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक है। इसके अलावा आलिया अपने और रणबीर कपूर के रिलेशन को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है। तो चलिए देखते है बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री आलिया भट्ट के बेस्ट मेकअप लुक्स:
नाईट पीच लुक
View this post on Instagram
आलिया भट्ट का हर एक लुक बहुत ही सुन्दर और अट्रैक्टिव लगता है। वहीं बात करें नाइट लुक की तो आप आलिया के इस लुक से नजर ही नहीं हटा पाएंगे। रेडिएंट स्किन के साथ आंखो के चारों ओर लाइट डेफिनेशन से आलिया ने इसे कहीं ज्यादा चमकदार बना दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इस नाइट लुक को पीच लिप कलर से पूरा किया था। आलिया का यह लुक बहुत डार्क भी नहीं है आप भी इस लुक को ट्राई कर सकती है। यह मेकअप आपको एक नेचुरल और नो मेकअप लुक देगा।
अवार्ड इवेंट लुक
View this post on Instagram
अवॉर्ड इवेंट के लिए आलिया भट्ट का ये लुक भी परफेक्शन से कम नहीं है। अवार्ड इवेंट के दौरान हमारी फेवरेट अभिनेत्री आलिया भट्ट ने स्पोर्ट पीच टोन आई मेकअप किया हुआ था। इस लुक में आलिया ने अपने हेयरस्टाइल को भी हाइलाइट किया था। आलिया के इस लुक में भी हर एक चीज बिलकुल परफेक्ट है। साथ ही इस आप आलिया के इस लुक को किसी इवेंट में ट्राई कर सकती है। इस लुक को कैरी करने के बाद सबकी निगाहें बिलकुल आप पर ही अटकी रहेगी।
ट्रेडिशनल लुक
View this post on Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का ट्रेडिशनल लुक भी किसी से कम नहीं है। आप भी इस लुक को जरूर किसी फेस्टिवल या फंक्शन में ट्राई कर सकती है। वहीं हर लुक की तरह आलिया के ट्रेडिशनल लुक ने भी खूब तारीफ बटोरी थी। डिफाइन आइ मेकअप, न्यूड लिप कलर, रेडिएंड स्किन मेकअप के साथ आलिया ने अपने इस लुक को हैवी मांग टीका और बिंदी से पूरा किया था। साथ ही आलिया का ड्रेसिंग सेन्स भी कमाल का है वही इस लुक की बात की जाए तो आलिया न बहुत ही सुन्दर लेहंगा कैरी किया हुआ है।
नो मेकअप लुक
View this post on Instagram
आलिया का नो मेकअप मेकअप लुक भी फैंस को खासा पसंद आता है। इस लुक के लिए आलिया ने पेस्टल टोन आई मेकअप किया है। इसके साथ ही पीच लिप्स ने उनके इस लुक में जान डाल दी थी। आप भी आलिया के इस लुक को ट्राई कर सकती है। आलिया का नो मेकअप लुक बहुत ही सिंपल है आप खुद ही इस मेकअप को अप्लाई कर सकती है। अगर आपको किसी भी इवेंट में जाना है या किसी गेट तो गेदर में जाना है तो आप आलिया के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती है।
स्मोकी लुक
View this post on Instagram
आलिया हर अवॉर्ड इवेंट में ग्लैमर और हॉटनेस का तड़का लगा देती हैं। कुछ ऐसे ही एक्सपेरिमेंट उन्होंने इस लुक के साथ किया था। कॉन्टोर्ड चीक मेकअप के साथ आलिया ने इस दौरान स्मोकी आई मेकअप और रेट्रो पोनीटेल के साथ पूरा किया था। स्मोकी लुक काफी ट्रेड में है और आलिया ट्रेड के साथ चलने वाली अभिनेत्रियों में से एक है। आलिया ने अपने इस ऑउटफिट के साथ ज्वेलरी भी कैरी नहीं की है लेकिन उनके बाद भी वो बेहद सुन्दर लग रही है।
मैसी लुक
View this post on Instagram
आलिया का यह लुक अभी तक के लुक में सबसे बेस्ट है इसीलिए हम आपके लिए यह लुक लेकर आए हैं। इस लुक की सबसे ख़ास बात है इसका हेयर स्टाइल। इस हेयर स्टाइल में आलिया ने मैसी ब्रेड हेरस्टाइल से लुक को हाइलाइट किया है। इसके साथ ही पीच चीक्स और लाइम मेकअप लुक उन्होंने बेहद शानदार बनाया है। आलिया ने न्यूड लिप कलर का इस्तेमाल किया था और इस लुक को अट्रैक्टिव बनाया है।
