Overview: फौजी 2 में हुई विक्की जैन की एंट्री, जवानों को गवानी पड़ी घर की निशानियां
Fauji 2 Television Series Update: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बतौर अभिनेता पहली फिल्म "फौजी" के सीक्वल की शूटिंग शुरू हो गई है। सथ ही इस शो का ब्रॉडकास्ट भी डीडी नेशनल पर शुरू हो चुका है। फौजी 2 में अभिनेत्री गौहर खान के साथ विक्की जैन भी मुख्य भूमिका में हैं।
Fauji 2 Television Series Update: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बतौर अभिनेता पहली फिल्म “फौजी” के सीक्वल की शूटिंग शुरू हो गई है। सथ ही इस शो का ब्रॉडकास्ट भी डीडी नेशनल पर शुरू हो चुका है। फौजी 2 में अभिनेत्री गौहर खान के साथ विक्की जैन भी मुख्य भूमिका में हैं।
कहानी की शुरुआत गौहर खान और उनकी टीम के साथ होती है, लेकिन अब तक कहीं भी विक्की जैन नजर नहीं आ रहे थे। हाल ही में शो के लेटेस्ट एपिसोड का नया टीजर सामने आ चुका है। क्लिप में विक्की जैन की एंट्री दिखाई गई है, जो शो में एक नया और दमदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं।
विक्की के आने से शो में एक नया फ्लेवर एड होगा। आइए जानें, आखिर क्यों विक्की के आते ही गौहर यानी मैडम सर के तेवर बदलते नजर आ रहे हैं?
टीम के जवानों को क्यों गंवानी पड़ी परिवार की निशानी
लेटेस्ट एपिसोड के प्रोमो में सभी फौजी रात के वक्त साथ बैठे नजर आ रहे हैं। सभी के चेहरे उतरे हुए नजर आए। तभी टीम का एक साथी आता है और सभी से माफी मांगने लगते है। जवान कहता है, “आज जो कुछ भी हुआ वो सब मेरी वजह से हुआ है। आप सभी को आज मेरी वजह से अपने घर से लाई हुई निशानी गंवानी पड़ी। इसके लिए आप सभी मुझे माफ कर दीजिए।”
कैप्टन संजय की हुई एंट्री
वहीं, रात के वक्त मैडम सर सिमर की बर्थडे पार्टी में अचानक विक्की जैन यानी कि कैप्टन संजय की एंट्री होती है। सभी लोग कैप्टन संजय का स्वागत कर रहे होते हैं। जैसे ही सिमर को संजय से मिलने के लिए आवाज लगाई जाती है, उनके चेहरे का रंग ही बदल जाता है। वो काफी परेशान नजर आने लगती हैं। इसके पीछे की वजह जल्दी ही आगे आने वाले एपिसोड्स में पता चलेगी।
सिमर सजंय को पार्टी में देखकर मुंह फेर लेती हैं। सभी संजय सिमर के पास आकर उनसे कहते हैं, “तुम्हें तो पता है ना थोड़ा सा लेट हो जाता हूं। अब मैं और लेट नहीं होना चाहता। लेट्स कट द केक।” तभी अचानक सिमर मौका देखकर पार्टी से गायब हो जाती हैं। सभी लोग उन्हें ढूंढने लगते हैं। यहां तक की सजंय भी इससे हैरान रह जाते हैं।
शो में आया सस्पेंस
कैप्टन संजय की एंट्री के साथ ही शो में एक नया ट्विस्ट और सस्पेंस आ चुका है। आखिर क्यों सिमर मैडम कैप्टन सजंय के आने से इतना परेशान और नाराज नजर आ रही हैं? आखिर वो अपनी बर्थडे पार्टी से ही क्यों भाग गईं? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए आपको देखना होगा फौजी 2 का लेटेस्ट एपिसोड रात 9 बजे डीडी नेशनल पर। इस शो से जुड़े सभी मजेदार अपडेट्स के लिए आप हमें फॉलो कर सकते हैं।
