Overview: तिवारी ने अनीता भाभी को गिफ्ट की सेंडल, विभूति से उठा अंगूरी का भरोसा नहीं दिखा पाए बब्बर शेर
Bhabi Ji Ghar Par Hai New Episode: टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में से एक भाबीजी घर पर हैं! काफी लंबे समय से अपनी धाक जमाए हुए है। शो में काफी कुछ बदल चुका है, लेकिन फैंस का इंटरेस्ट आज भी शो में उतना ही है। हर एपिसोड के साथ शो में एक नया धमाल देखने को मिलता है। इन दिनों भाबीजी घर पर हैं! में क्रिसमस की धूम मची हुई है।
Bhabi Ji Ghar Par Hai: टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में से एक भाबीजी घर पर हैं! काफी लंबे समय से अपनी धाक जमाए हुए है। शो में काफी कुछ बदल चुका है, लेकिन फैंस का इंटरेस्ट आज भी शो में उतना ही है। हर एपिसोड के साथ शो में एक नया धमाल देखने को मिलता है। इन दिनों भाबीजी घर पर हैं! में क्रिसमस की धूम मची हुई है।
हर कोई अपने सैंटा से गिफ्ट मांग रहा है। एक तरफ तिवारी जी सीक्रेट सैंटा बनकर अनीता की सारी विशेज पूरी कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ विभूति अंगूरी की एक इच्छा तक पूरी नहीं कर पा रहे हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो मेकर्स ने रिलीज कर दिया है।
आने वाले एपिसोड में फिर से कुछ नया देखने को मिलने वाला है। लेटेस्ट एपिसोड में अंगूरी भाभी विभूति से नाराज होती नजर आ रही हैं। आइए देखें, क्या होने वाला है भाबीजी घर पर हैं! के अगले एपिसोड में…
विभूति से नाराज हुईं अंगूरी भाभी
शो के लेटेस्ट प्रोमो क्लिप में अंगूरी भाभी अपनी रसोई में काम करती नजर आ रही हैं। तभी विभूति उनकी खिड़की पर खड़े होकर उनसे बातें करने की कोशिश करते हैं, लेकिन अंगूरी कोई जवाब नहीं देतीं और अपना चेहरा बार-बार अलग-अलग चीजों से छुपाने लगती हैं। इसे देखकर विभूति काफी परेशान हो जाते हैं।
क्या अंगूरी को बब्बर शेर से मिलवाएंगे विभूति?
अंगूरी रसोई में काम करते हुए विभूति पर काफी नाराज होती दिखीं। अंगूरी गुस्से में कहती हैं, “हम गोली बाजों से बात नहीं करते। आपको तो कोई भरोसा ही नहीं है। आपके भरोसे रहे, तो अफ्रिका क्या अफीम कोठी भी नहीं देख पाएंगे।” इस पर विभूति कहते हैं, “भाभी जी अफ्रिका जाने के लिए जो स्पेशल पावर्स चाहिए, उसके लिए मुझे 2 दिन योगा करना होगा। समझ रही हैं आप मेरी बात।”
इस बात का जवाब देते हुए अंगूरी कहती हैं, “ठीक बा, तो करिए 2 दिन योगा। किसी और की ही बब्बर शेर से मीटिंग करा दीजिए।” इस पर विभूति उन्हें शेर दिखाने का वादा करते हैं। इस पर भाभी जी उन्हें धमकी देती हैं कि अगर उन्होंने उन्हें शेर नहीं दिखाया, तो वो उनकी शक्ल तक नहीं देखेंगी।
तिवारी जी के अतरंगी सपने
वहीं, तिवारी जी सपने में अनीता का सैंडल गिफ्ट करते दिखे। सपने में तिवारी रोमांस करते हुए भाभी जी को सैंडल पहनाते नजर आते हैं। इस पर अनीता कहती हैं, “आप ये सैंडल मेरे लिए नहीं बल्कि चाचा जी के लिए लाए हैं, तो ये चाचा जी ही पहनेंगे।” जैसे ही तिवारी जी अनीता के पैरों को किस करने जाते हैं, उनका सपना टूट जाता है और वो गलती से चाचा जी के पैरों पर किस कर लेते हैं। तिवारी जी की इस हरकत को देखकर सभी हैरान रह जाते हैं।
