Overview: विभूति बने सैंटा, क्या पूरी करेंगे अंगूरी भाभी की अनोखी विश
Bhabi Ji Ghar Par Hai New Episode: एंड टीवी का फेमस शो भाभी जी घर पर हैं! इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। जिस तरह से दुनियाभर में क्रिसमस की धूम मची है, वैसे ही इन दिनों तिवारी जी के मोहल्ले में भी सीक्रेट सेंटा सभी के लिए गिफ्ट लेकर आ रहा है। कहीं, तिवारी जी किसी के लिए सीक्रेट सैंटा बने हुए हैं, तो कहीं विभूति अंगूरी भाभी को इंप्रेस करने के लिए सैंटा क्लॉस बने नजर आ रहे हैं। शो के नए एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है, जो बहुत ही शानदार लग रहा है। शो में आने वाले दिनों में काफी मजेदार ट्विस्ट आने वाले हैं। आइए देखें...
Bhabi Ji Ghar Par Hai New Episode: एंड टीवी का फेमस शो भाभी जी घर पर हैं! इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। जिस तरह से दुनियाभर में क्रिसमस की धूम मची है, वैसे ही इन दिनों तिवारी जी के मोहल्ले में भी सीक्रेट सेंटा सभी के लिए गिफ्ट लेकर आ रहा है। कहीं, तिवारी जी किसी के लिए सीक्रेट सैंटा बने हुए हैं, तो कहीं विभूति अंगूरी भाभी को इंप्रेस करने के लिए सैंटा क्लॉस बने नजर आ रहे हैं। शो के नए एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है, जो बहुत ही शानदार लग रहा है। शो में आने वाले दिनों में काफी मजेदार ट्विस्ट आने वाले हैं। आइए देखें…
Also read: मनमोहन सिंह की तीनों बेटियां हासिल कर चुकी हैं खास मुकाम, जानें सभी के बारे में सब कुछ: Manmohan Singh Daughters
तिवारी जी है अनीता भाभी के सीक्रेट सैंटा
शो के एक प्रोमो में अनीता भाभी हाथों में एक गिफ्ट लिए नजर आ रही हैं और वो सोच रही हैं कि उन्हें ये गिफ्ट किसने दिया। उनके सामने तिवारी जी खड़े उन्हें बताने की कोशिश करते हैं कि वो गिफ्ट उनके लिए उन्होंने खुद रखा है, लेकिन अनीता भाभी पहचान ही नहीं पातीं कि उन्हें किसने ये गिफ्ट दिया। वो विभूति और सकसेना जी का नाम लेती हैं, लेकिन उनके दिमाग में दूर-दूर तक तिवारी जी का ख्याल भी नहीं आता, जिससे वो दुखी हो जाते हैं।
विभूति बने सैंटा
वहीं, एक दूसरे प्रोमो में विभूति सैंटा बने नजर आ रहे हैं। वहीं, अंगूरी भाभी क्रिसमस के नजारे को देखकर बहुत ही खुश नजर आईं। जैसे ही सैंटा उनके सामने आते हैं, वो उन्हें दाढ़ी वाले बाबा कहती हैं। सैंटा उनसे उनकी ही भाषा में बात करते हैं, तो भाभी जी बहुत ही खुश हो जाती हैं। इस पर सैंटा कहते हैं, “हम तुम्हरी क्या किसी की भी भाषा में बात कर सकते हैं।” इतना कहकर सैंटा भाभी जी के लिए एक शायरी भी बोलते हैं।
अंगूरी भाभी ने रखी शर्त
विभूति अंगूरी से उनकी विश पूछते हैं। इस पर भाभी जी कहती हैं, “हम बब्बर शेर को लाइव देखना चाहते हैं।” वहीं, दूसरी तरफ अकेले में अंगूरी कहती हैं, “अगर विभूति जी ने हमारी ये विश पूरी नहीं की, तो हम उनकी शक्ल भी नहीं देखेंगे।”
तिवारी जी का गिफ्ट मिला चाचा जी को
तिवारी जी फिर से सीक्रेटली अनीता के लिए एक और गिफ्ट रखते हैं, लेकिन गलती से चाचा जी उसे अपना समझ लेते हैं और कहते हैं, “मैं कसम खा के कहता हूं कि तूने जो भी गिफ्ट दिया है, मैं इस गिफ्ट को जरूर यूज करूंगा।” इसके बाद चाचा जी तिवारी जी की दी हुई ड्रेस को सचमुच पहनकर आ जाते हैं।
इस पर अनीता कहती हैं,”आपने ये गिफ्ट दिया है। आपने क्या सोचकर चाचाजी को ये गिफ्ट दिया।” इस पर तिवारी जी की बोलती बंद हो जाती है। शो में आगे क्या होने वाला है ये देखना मजेदार होगा। इसके आगे की कहानी जानने के लिए आप हमें फॉलो कर सकते हैं।
