Manmohan Singh Daughters
Manmohan Singh Daughters

Overview: मनमोहन सिंह की तीनों बेटियां हासिल कर चुकी हैं खास मुकाम

Who are former PM Manmohan Singh's daughters: 26 दिसंबर की रात देश को हिला देने वाली खबर सामने आई। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरा देश दुख में है। मनमोहन सिंह ने अपने जीवन में कई ऐसे कार्य किए हैं, जिनसे वो अमर हो गए हैं।

Manmohan Singh Daughters: 26 दिसंबर की रात देश को हिला देने वाली खबर सामने आई। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरा देश दुख में है। मनमोहन सिंह ने अपने जीवन में कई ऐसे कार्य किए हैं, जिनसे वो अमर हो गए हैं।

उन्होंने देश के आर्थिक विकास के लिए कई बड़े योगदान दिए हैं, जिन्हें देश कभी भूल नहीं पाएगा। उन्होंने देश के साथ-साथ अपने परिवार को भी बहुत बेहतरीन तरीके से संभाला। आइए आज जानें उनकी तीनों बेटियों के बारे में।

मनमोहन सिंह की तीनों ही बेटियां बहुत ऊंचे मुकाम पर हैं। तीनों ने ही पढ़ाई लिखाई करके अपने लिए अलग-अलग क्षेत्र चुने। आज आपको बताएंगे मनमोहन सिंह के बेटियां क्या करती हैं?

Also read: हप्पू सीख रहे हैं डांस, क्या होगा इसका अंजाम, क्या दारोगा होंगे डांस टीचर की साजिश का शिकार: Happu Ki Ultan Paltan New Episode

मनमोहन सिंह की बेटियों के नाम

Manmohan Singh Daughters-Names of Manmohan Singh's daughters
Names of Manmohan Singh’s daughters

मनमोहन सिंह की तीन बेटियां हैं। जिनका नाम उपिंदर सिंह, दमन सिंह और अमृत सिंह है। तीनों ही अपने-अपने क्षेत्र में बहुत ही कुशल हैं। तीनों ही बहनें शिक्षाविद, इतिहासकार, मानवतावादी तो कोई लेखक है।

इतिहासकार और शिक्षाविद हैं उपिंदर सिंह

मनमोहन सिंह की बड़ी बेटी उपिंदर सिंह ने प्राचीन भारतीय इतिहास पर महत्वपूर्ण काम किया है। उनकी कई किताबें भी छप चुकी हैं। उन्होंने अब तक प्राचीन और प्रारंभिक मध्यकालीन भारत का इतिहास पर कई किताबें लिखी हैं।

उपिंदर सिंह ने हार्वर्ड और कैम्ब्रिज जैसे संस्थानों से फ़ेलोशिप भी हासिल की है। 2009 में उन्हें सामाजिक विज्ञान में इन्फोसिस पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली और मैकगिल विश्वविद्यालय, मॉन्ट्रियल से डिग्री हासिल की हुई हैं।

लेखिका हैं दमन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की दूसरी बेटी दमन सिंह पेशे से एक लेखिका हैं। इसके अलावा उन्हें स्ट्रिक्टली पर्सनल: मनमोहन और गुरशरण के लिए भी जाना जाता है। इस किताब में उन्होंने अपने पिता के प्रधानमंत्री बनने से पहले के जीवन की जानकारी दी है। दमन ने अपने करियर में पर्यावरण मुद्दों पर कई किताबें लिखी हैं। उनकी शादी आईपीएस अधिकारी अशोक पटनायक से हुई है। इन दोनों का एक बेटा भी है।

मानवाधिकार वकील और शिक्षाविद हैं अमृत सिंह

अमृत सिंह मनमोहन सिंह की सबसे छोटी बेटी हैं। इसके अलावा वह अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (ACLU) में स्टाफ अटॉर्नी और स्टैनफोर्ड लॉ स्कूल में लॉ प्रोफेसर भी हैं। अमृत ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी।

इसके अलावा उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से दर्शनशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की हुई है। आगे चलकर उन्होंने येल लॉ स्कूल से कानून की भी डिग्री ली। वह ओपन सोसाइटी इनिशिएटिव के लिए वकील के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।

तीनों ही बेटियों ने अपने पिता की ही तरह बेहतरीन काम किए हैं। सभी ने शिक्षा, साहित्य और मानवाधिकार वकालत के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किया है। इस वक्त बड़ी बेटी उपिंदर सिंह की उम्र 65 वर्ष है। दमन सिंह की उम्र 61 वर्ष है। वहीं, छोटी बेटी अमृत सिंह 58 साल की हो चुकी हैं।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...