Overview:
पार्टी में आप जितना अच्छा फूड रखेंगे, लोगों को आपकी होस्टिंग उतनी ही ज्यादा याद रहेगी। हालांकि पार्टी में डिनर से ज्यादा लोगों का फोकस स्नैक्स पर रहता है। आपको न्यू ईयर पार्टी में ऐसे स्नैक्स चुनने चाहिए, जिन्हें बनाना आसान हो और जिन्हें एक साथ तैयार किया जा सकता हो।
Party Snacks Ideas: साल 2025 का धूमधाम से वेलकम करने के लिए सभी तैयारियों में जुट गए हैं। इस न्यू ईयर पर अगर आप भी अपने घर पर पार्टी अरेंज करने जा रहे हैं तो इसे यादगार बनाना भी आपकी जिम्मेदारी है। फन, गेम्स, म्यूजिक के साथ ही पार्टी में जो एक अहम चीज होती है, वो होता है फूड। जी हां, पार्टी में आप जितना अच्छा फूड रखेंगे, लोगों को आपकी होस्टिंग उतनी ही ज्यादा याद रहेगी। हालांकि पार्टी में डिनर से ज्यादा लोगों का फोकस स्नैक्स पर रहता है। आपको न्यू ईयर पार्टी में ऐसे स्नैक्स चुनने चाहिए, जिन्हें बनाना आसान हो और जिन्हें एक साथ तैयार किया जा सकता हो। आइए जानते हैं ऐसे ही ईजी पार्टी स्नैक्स।
Also read : सिंधी कढ़ी एक बार जरूर करें ट्राई, हर किसी के मुंह से निकलेगी तारीफ: Sindhi Kadhi Recipe
छोला कुचला प्लैटर

छोला कुचला अधिकांश लोगों को पसंद होता है। अपनी पार्टी में आप इसे एक स्नैक्स के रूप में रख सकते हैं। इसके लिए आप सफेद मटर को रात में भिगोकर रखें। सुबह इसमें हल्दी, नमक, हींग डालें और तीन से चार सीटी लगा लें। ठीक वैसे ही जैसे आप दाल उबालते हैं। अब इसे तेल, जीरा डालकर छौंक लें। गैस को बंद करने के बाद इसमें लाल मिर्च, हरी मिर्च, भुना जीरा, काला नमक, चाट मसाला आदि डालें। क्योंकि आप इसे स्नैक के रूप में रख रहे हैं। इसलिए प्याज, टमाटर, हरा धनिया, नींबू अलग से रखें। कुचला को सेंक कर चार पीस में काट लें। इस तरह से आप अपना प्लैटर तैयार कर सकते हैं। आप चाहें तो इसके साथ मसाले वाली मिर्च भी रख सकते हैं।
मसाला पापड़ करें ट्राई
मसाला पापड़ एक ऐसा स्नैक है, जो हर किसी को पसंद होता है। आप इसे न्यू ईयर पार्टी स्नैक्स के रूप में रख सकते हैं। इसके लिए आप पापड़ को छोटे टुकड़ों में काटकर रोस्ट करें। और इसकी ड्रेसिंग पापड़ पर न डालकर अलग रखें। इससे पापड़ खराब नहीं होंगे। ड्रेसिंग के लिए आप प्याज, टमाटर, खीरा, हरा धनिया, हरी मिर्च, चाट मसाला, काला नमक, नींबू डालकर तैयार करेें। आपके गेस्ट इन्हें अपनी पसंद के अनुसार खा सकते हैं।
पनीर का सलाद
न्यू ईयर पार्टी में पनीर का सलाद रखना एक अच्छा आइडिया है। यह हेल्दी भी होता है और मिनटों में तैयार भी हो जाता है। इसके लिए आप पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसमें बारीक कटी हुई लाल-पीली-हरी शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, हरा धनिया, नींबू, काली मिर्च, काला नमक, सफेद नमक और चाट मसाला डालें। आप क्रंच के लिए इसमें मूंगफली भी डाल सकते हैं। यह स्नैक का एक हेल्दी विकल्प है।
साबूदाना बड़ा
न्यू ईयर के समय सर्दियों का दौर शुरू हो जाता है। ऐसे में आप एक स्नैक गर्म भी रख सकते हैं। इसके लिए साबूदाना बड़ा एक अच्छा ऑप्शन है। क्योंकि इसे आप पहले ही बनाकर रख सकते हैं। जब आपके मेहमान आएं तब आप इन्हें फ्राई करके सर्व कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने गेस्ट की संख्या के अनुसार साबूदाना भिगो दें। इसे कम से कम 5 से 6 घंटे के लिए भिगाएं। इसके बाद इसका पानी छानकर इसमें आलू मैश करके मिलाएं। इसमें नमक, काली मिर्च, हरा धनिया, हरी मिर्च डालें। आप इसकी छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं। इन्हें फ्रिज में रख दें। और शाम को पार्टी के टाइम इन्हें फ्राई करें।
