प्रेग्नेंसी में सेक्स करते समय बरते ये सावधानियां: Sex During Pregnancy
यदि कोई महिला गर्भवती है तो उसे सेक्स करते दौरान कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत है, ताकि उसके बच्चे पर किसी भी तरह का कोई भी प्रभाव न पड़े।
Sex During Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान शरीर में कई प्रकार के बदलाव होते हैं। हार्मोन्स बदलते हैं और शारीरिक परिवर्तन भी महसूस होते हैं। इसके साथ ही प्यार की ज्यादा जरूरत महसूस होती है। वैसे भी सेक्स सिर्फ शारीरिक सुख नहीं है, इसका भावनाओं से भी उतना ही जुड़ाव है। यदि कोई महिला गर्भवती है तो उसे सेक्स करते दौरान कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत है, ताकि उसके बच्चे पर किसी भी तरह का कोई भी प्रभाव न पड़े। चलिए जानते हैं कि प्रेगनेंसी में सेक्स करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
डॉक्टर की सलाह
प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स के बारे में सबसे पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें। यदि आपकी प्रेग्नेंसी में कोई कॉम्प्लिकेशन है तो डॉक्टर आपको सेक्स से बचने की सलाह दे सकते हैं।
दबाव न डालें

सेक्स के दौरान महिला के पेट पर कोई दबाव नहीं डालना चाहिए, खासकर तीसरे ट्राइमेस्टर में। यह शिशु के लिए असहज हो सकता है। इसलिए, ऐसे पोजीशन से बचें, जो पेट पर दबाव डालें। एक सामान्य और आरामदायक पोजीशन जैसे कि लेटकर या साइड में होना अधिक सुरक्षित हो सकता है।
प्रोटेक्शन
यदि आपके पार्टनर को किसी प्रकार का संक्रमण हो, तो कंडोम का उपयोग करना बहुत ज़रूरी है। प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी संक्रमण से बचने के लिए यह सुरक्षा उपाय महत्वपूर्ण है। कंडोम गर्भावस्था में किसी भी संक्रमण के फैलने से बचाता है और शिशु को भी सुरक्षित रखता है।
अधिक उत्तेजना से बचें
सेक्स के दौरान अत्यधिक उत्तेजना, घबराहट या जबरदस्ती संबंध बनाने से बचें। यह महिला के शरीर में तनाव उत्पन्न कर सकता है और उसके लिए नुकसानदायक हो सकता है। सेक्स के दौरान शारीरिक आराम और मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है।
सेफ पोजीशन चुनें

प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ पोजीशन असहज हो सकती हैं, जैसे कि लम्बे समय तक पेट के बल लेटना। इसलिए, वह पोजीशन चुनें, जिसमें महिला को आराम हो और पेट पर कोई दबाव न पड़े। साइड लेटकर सेक्स करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
