krishna

Favorite Fruit of Lord Krishna: अगर आपने श्री कृष्ण जी के बारे में पढ़ा है या उनके बारे में जाना है तो आपको पता होगा की वह खाने पीने के काफी शौकीन थे और उन्हें फल खाना तो काफी पसंद था। अगर बांके बिहारी जी के मन पसंदीदा फल की बात करें तो यह अमरूद था और अमरूद का भोग भी श्री कृष्ण को लगाया जाता है। अगर आप भी पूजा के दौरान श्री कृष्ण जी को भोग लगाते हैं और फल का भोग लगाना चाहते हैं तो इसके कुछ नियमों के बारे में जरूर जान लें ताकि आपको श्री कृष्ण का आशीर्वाद मिल सके और उनकी कृपा आप पर बरस सके। आइए जान लेते हैं कैसे आप श्री कृष्ण को अमरूद का या किसी भी फल का भोग लगा सकते हैं।

फल को आधा काटने से बचें

अगर आप भोग लगाने के लिए किसी फल का प्रयोग कर रहे हैं तो आप को फल को काटने से बचना चाहिए और पूरे फल को ही भगवान के सामने समूचे रूप में रखना चाहिए।

खराब और पुराने फल न लें

अगर आप फलों का भोग लगा रहे हैं तो आप को इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए की फल खराब न हो या फिर पुराना न हो। ताजे फल का ही भोग लगाएं।

भगवान कृष्ण से जुड़ी रोचक व ज्ञानवर्धक बातें

पेड़ से ताजे फल तोड़े

अगर आप के घर में किसी फल का पेड़ है तो बेस्ट यही माना जाता है की आप रोज ताजे फल का ही भोग लगाएं और रोज पेड़ से तुरंत तोड़ कर फल लाएं और उसका भोग लगाएं।

दो के जोड़े में फल चढ़ाएं

फलों को अगर आप दो के जोड़े में चढ़ाएंगे तो इसे ज्यादा शुभ माना जाता है और ऐसा कहा जाता है की ऐसा करने से आप की इच्छा जल्दी पूर्ण होती है।

इन व्यंजन का लगाएं भोग

आप अमरूद के अलावा और फलों का भी भोग लगा सकते हैं जैसे केला, आम आदि। इसके अलावा खीर, कढ़ी जैसे व्यंजनों का भी भोग लगाया जा सकता है।

श्री राधा कृष्ण प्रेम इतना सच्चा क्यों था ?

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...