Overview: Combination Skin के लिए बेस्ट है ये 7 Step Skin Care Routine
Skincare Routine For Combination Skin: सर्दियों का मौसम सभी को बहुत अच्छा लगता है, लेकिन ये इसके साथ ही स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं भी साथ आती हैं। ड्राई और कॉम्बिनेशन स्किन वालो के लिए ये मौसम मुश्किलों भरा हो सकता है। सर्दियों में रफनेस और ड्राई स्किन की समस्या होती है। इन्हें सर्दियों में ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। अगर आपकी भी कॉम्बिनेशन स्किन है, तो आपको रोजाना 7 स्टेप वाला स्किन केयर जरूरत ट्राई करना चाहिए। आज हम आपको 7 स्टेप्स वाला स्किन केयर रूटीन बताएंगे, जिससे सर्दियों में भी आपकी कॉम्बिनेशन स्किन हेल्दी और ग्लोइंग नजर आएगी।
Winter Skincare Routine: सर्दियों का मौसम सभी को बहुत अच्छा लगता है, लेकिन ये इसके साथ ही स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं भी साथ आती हैं। ड्राई और कॉम्बिनेशन स्किन वालो के लिए ये मौसम मुश्किलों भरा हो सकता है। सर्दियों में रफनेस और ड्राई स्किन की समस्या होती है। इन्हें सर्दियों में ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है।
अगर आपकी भी कॉम्बिनेशन स्किन है, तो आपको रोजाना 7 स्टेप वाला स्किन केयर जरूरत ट्राई करना चाहिए। आज हम आपको 7 स्टेप्स वाला स्किन केयर रूटीन बताएंगे, जिससे सर्दियों में भी आपकी कॉम्बिनेशन स्किन हेल्दी और ग्लोइंग नजर आएगी।
स्टेप 1 क्लींजर लगाएं

स्किन को गहराई से साफ करने के लिए क्लींजर का इस्तेमाल जरूर करें। ये स्किन केयर का सबसे पहला स्टेप है। कॉम्बिनेशन स्किन वाली महिलाओं को हमेशा जेंटल क्लींजर ही इस्तेमाल करना चाहिए। इसका इस्तेमाल दिन में 2 बार करें। एक बार सुबह और फिर रात को सोने से पहले। स्किन के नेचुरल ऑयल को बैलेंस रखने के लिए कॉम्बिनेशन स्किन वालों को चेहरा साफ करने के लिए क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए।
स्टेप 2 हाइड्रेटिंग सीरम लगाएं
चेहरे को साफ करने के तुरंत बाद आपको हायलूरोनिक एसिड या नियासिनमाइड युक्त कोई भी हाइड्रेटिंग सीरम लगाना है। इससे आपकी स्किन में मॉइस्चर लॉक रहेगा और वो हेल्दी भी बनी रहेगी।
स्टेप 3 मॉइस्चराइजर है जरूरी

कॉम्बिनेशन स्किन टाइप वाली महिलाओं को अपने स्किन केयर में हमेशा ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर को ही शामिल करना चाहिए। इससे स्किन में भारीपन महसूस नहीं होता और नमी भी बनी रहती है। इस स्किन टाइप के लिए जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर बेस्ट रहेंगे।
स्टेप 4 सनस्क्रीन लगाना ना भूलें
अक्सर लोग घर में रहते हुए सनस्क्रीन लगाना पसंद नहीं करते, लेकिन इसका इस्तेमाल हमेशा करें। बाहर निकलने से पहले तो इसे हर हाल में लगाएं। कोई भी एसपीएफ युक्त सनस्क्रीन चेहरे पर दिन में 2-3 बार लगाएं। इससे स्किन की क्वालिटी में सुधार होता है और त्वचा धूप से बची रहती है।
स्टेप 5 स्पॉट ट्रीटमेंट लें

अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो आपको सैलिसिलिक एसिड युक्त स्पॉट ट्रीटमेंट लेना चाहिए। इससे त्वचा पर मौजूद सूजन और लालिमा भी कम होती है। इससे मुहांसों की समस्या कम होती है।
स्टेप 6 एक्सफोलिएट करें
स्किन को हफ्ते में 1 बार एक्सफोलिएट जरूर करें। इससे त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को क्लीन करने में मदद मिलती है। इससे स्किन पर ऑयल के प्रोडक्शन को कम करने में भी मदद मिलती है। इसके लिए हफ्ते में 1 बार ग्लाइकोलिक एसिड युक्त एक्सफोलिएटर का इस्तेमाल करें।
स्टेप 7 पानी पिएं

रोजाना पानी पीना भी स्किन केयर का अहम हिस्सा है। ऐसे में रोजाना खूब सारा पानी पिएं। साथ ही डाइट में नारियल पानी और लिक्विड डाइट को शामिल करें। पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसके अलावा इससे स्किन पर ऑयल का प्रोडक्शन भी बेहतर ढंग से हो पाता है।
