ट्रिप से वापस आने के बाद ऑफिस के काम में मन लगाने के तरीके
आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिनकी मदद से ट्रिप से वापस आने पर आपका काम में मन भी लगेगा और आप खुद को मोटिवेट भी कर पाएंगेI
Reigniting Work Motivation:ऑफिस में काम करने वालों को छुट्टियां बहुत कम ही मिलती हैंI ऐसे में उनकी पूरी कोशिश यही रहती है कि जितनी भी छुट्टी मिली है उसे खुलकर एन्जॉय किया जाए और खूब मस्ती की जाएI लेकिन जब छुट्टी बिताने के बाद काम पर वापस लौटने की बारी आती है तो उन्हें ऑफिस में बिलकुल भी अच्छा नहीं लगता हैI वे बस ट्रिप की मस्ती के बारे में ही सोचते रहते हैं और फोटोज को देख-देख कर उदास होते रहते हैंI काम करने पर उन्हें आलस और थकान ही महसूस होती है, जिसका सीधा असर काम यानी प्रोडक्टविटी पर पड़ता हैI आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिनकी मदद से ट्रिप से वापस आने पर आपका काम में मन भी लगेगा और आप खुद को मोटिवेट भी कर पाएंगेI
Also read: मैटरनिटी अवकाश के बाद खुद को ऑफिस के लिए ऐसे तैयार करें
शेड्यूल बनाकर लौटे काम पर

ट्रिप पर घूमने जाने पर पूरा शेड्यूल बिगड़ जाता हैI ऐसे में वापस आने के बाद ऑफिस के काम में मन लगाने के लिए खुद को मेंटली प्रिपेयर करना बेहद जरूरी होता हैI कहने का मतलब यह है कि आपको खुद को मोटिवेट करना पड़ता है, इसके लिए आप एक शेड्यूल बनाएं, जिसमें आप सही समय पर उठे, नाश्ता करें और सही समय पर सोएंI इससे आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे और ऑफिस पहुँच कर आपको आलस भी नहीं आएगाI
ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं

जब आप ट्रिप पर घूमने जाते हैं तो जगह-जगह का खाना खाते हैंI खाने के साथ शराब का सेवन भी कर ही लेते हैं, जिसके कारण आपका शरीर आलसी हो जाता हैंI आप फ्रेश महसूस करने के बजाए थका-थका महसूस करते हैंI ऐसे में आप वापस आने के बाद खुद को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें, यानी दिन भर में कम से कम 8 से 9 गिलास पानी जरूर पीएंI साथ ही स्मूदी, जूस व कोकोनट वाटर जैसी चीजों का सेवन भी करें, इससे आपको अपने शरीर को एक्टिव बनाए रखने में मदद मिलेगीI
वर्कआउट पर खास ध्यान दें

अगर आप ट्रिप जाने से पहले नियमित रूप से वर्कआउट करते थे, तो वापस आने के बाद वर्कआउट करना बंद ना करेंI आपको एक-दो दिन आलस आएगा, लेकिन वर्कआउट दोबारा से शुरू करेंI इससे आपका आलस दूर होगा और आप खुद को एक्टिव बना पाएंगे, जिससे आपका काम में मन लगेगाI वर्कआउट के साथ-साथ अपने खान-पान पर भी खास ध्यान देंI
खर्चों के बारे में सोचें

जब ट्रिप से वापस आने के बाद आपको काम करने का मन ना करे तो आप सबसे पहले अपने खर्चों के बारे में सोचें और अपना ध्यान इस बात पर फोकस करें कि जॉब और करियर आपके लिए कितना जरूरी हैI अगर आपके पास जॉब नहीं होगा और आपका परफॉरमेंस ख़राब होगा तो आपको किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ेगाI यकीन मानिए जैसे ही आप यह बातें सोचेंगे आपका मन ऑफिस के काम में भी लगेगा और आप पहले से ज्यादा बेहतर ढंग से कम भी करेंगेI
