छोटे परदे से बड़ा नाम कमाने वाली अभिनेत्रियां टीवी इंडस्ट्री में बहुत है। टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने हुनर और मेहनत के दम पर लंबे समय से टॉप लिस्ट में कब्जा जमा रखा है। सभी ने आज वो मुकाम हासिल कर लिया है जिसकी वो हकदार है हालांकि यह मुकाम हासिल करना हर किसी के बस की बात नहीं है। टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में हजारों नए चेहरे रोज कदम रखते है लेकिन हर कोई यहाँ कामयाब नहीं हो पाता। इस इंडस्ट्री में छोटी सी ही खामी आपको यहाँ से बाहर कर देती है ऐसे में लम्बे समय तक यहाँ टिक पाना बहुत मुश्किल है।
लेकिन इस इंडस्ट्री में ऐसी भी अभिनेत्रियां है जिन्होंने किसी और ही रूप में यहां कदम रखा था जिसके बाद आज उन्होंने इस इंडस्ट्री में अपना नाम कमा लिया है। इन अभिनेत्रियों में रुपाली गांगुली, रुबीना दिलैक और या निया शर्मा जैसी अभिनेत्रियां शामिल है। जिन्हें हम कई समय से देखते आ रहे है लेकिन आज वो बहुत ज्यादा चेंज हो गई है। आज ये एक्ट्रेस भले ही काफी बिंदास और दिलकश नजर आती हैं, लेकिन इन्होने शरुआती दौर में भोले भले चेहरे से शुरुआत की थी। चलिए जानते है ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में:
अंकिता लोखंडे
View this post on Instagram
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है अंकिता लोखंडे का। जिन्होंने एकता कपूर के हिट टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। अंकिता को उनकी पहचान उनके डेब्यू सीरियल से ही मिल गई थी और उन्होंने अर्चना के रूप में घर-घर में अपनी जगह बना ली है। आपको याद हो तो इस सीरियल में अंकिता ने अर्चना नाम की सीधी-सादी मराठी लड़की का किरदार निभाया था। शो में अंकिता के अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया है।
दिव्यांका त्रिपाठी
View this post on Instagram
एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी उन एक्ट्रेसेस में से एक है जिसे आज हर एक इंसान जनता है। आपको बता दें कि, दिव्यांका ने रिएलिटी शो ‘सिनेस्टार की खोज’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने जीटीवी के सीरियल ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से डेब्यू किया था। इस सीरियल में उन्हें एक सीधी सधी लड़की के रूप में बहुत प्यार मिला था और उन्होंने हर दिल में कब्ज़ा कर लिया। इसके बाद उन्होंने कई सीरियल्स में अभिनय निभाया और उन्हें सभी से बहुत प्यार मिला। वही उनके पहले सीरियल के लुक में और आज के लुक में बहुत फर्क है।
जेनिफर विंगेट
View this post on Instagram
‘शाका लाका बूम बूम’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जेनिफर विंगेट ने आज वो मुकाम हासिल कर लिया है जिसके उन्होंने कभी सपने देखे थे। इस टीवी शो में जेनिफर ने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद जेनिफर ‘कसौटी जिंदगी के’ और ‘सरस्वतीचंद्र’ जैसे शोज के जरिए खूब नाम कमाया। वहीं टीवी शो “बेपनाह” में जेनिफर का लुक और ऐटिटूड बिलकुल अलग था और इस सीरियल को भी दर्शको ने बहुत प्यार दिया। आपको बता दें कि जेनिफर ने टीवी सीरियल्स के अलावा मूवीज में भी काम किया है।
निया शर्मा
View this post on Instagram
निया शर्मा को आज हर कोई जनता है निया अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने परफेक्ट फिगर को लेकर भी चर्चाओं में शुमार रहती है। बता दें कि, निया ने काफी कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘काली – एक अग्निपरीक्षा’ सीरियल से डेब्यू किया था, जिसमें वह टीन एजर लुक में नजर आई थीं। इसके बाद फिलहाल वह ‘जमाई राजा 2.0’ में नजर आ रही हैं और फिर वो इस इंडस्ट्री में जम कर छा गई।
रुबीना दिलाइक
View this post on Instagram
बिग बॉस विनर रुबीना दिलाइक का पहला सीरियल ‘छोटी बहू’ था, इस सीरियल में वह काफी घरेलू और भोली सी नजर आई थीं। रुबीना को अपने डेब्यू सीरियल से ही उनकी पहचान मिल गई थी लेकिन फिर रुबीना ने बिग बॉस 14 की ट्रॉफी अपने नाम कर सबके दिलो में जगह बना ली है। भोली-भली शकल से डेब्यू करने वाली रुबीना आज हॉट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में आती है।
रूपाली गांगुली
View this post on Instagram
रूपाली गांगुली ने अपने करियर की शुरुआत डीडी मेट्रो के सीरियल ‘सुकन्या’ से की थी। जिसके बाद अब वे स्टार प्लस के टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में लीड रोल निभा रही हैं। आपको बता दें कि, वो टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं।
सुरभि चंदना
View this post on Instagram
सब टीवी के हिट शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” में सुरभि चंदना को पहली बार देखा गया था। इसके बाद उन्हें उनकी पहचान सेरियल ‘इश्कबाज’ और ‘नागिन’ से मिली।
पास नहीं आने देती पत्नी, क्या करूं?
